Responsive Scrollable Menu

India’s Got Latent 2: समय रैना के शो में अदनानी सामी को 'पाकिस्तानी जासूस' कहकर उड़ाया मजाक, सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन!

Adnan Sami: समय रैना के शो इंडिया गॉट लेटेंट में हाल ही में मशहूर सिंगर अदनानी सामी को लेकर मजाक किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसपर अब खुद सिंगर ने मजेदार रिएक्शन दिया है। पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले अदनान सामी लंबे समय से भारत में रह रहे हैं और अब उन्हें भारतीय नागरिकता भी मिल चुकी है, लेकिन कुल्लू के हालिया बयान ने उन्हें एकबार फिर चर्चा में ला दिया।

शो में आयुष्मान खुराना, कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू और अन्य बतौर पैनलिस्ट पहुंचे थे। शो के दौरान कुल्लू ने आयुष्मान की आने वाली फिल्म ‘उ़डता तीर’ के किरदार को लेकर ऐसा मजाक किया, जिसका कनेक्शन सीधे अदनान सामी से जोड़ दिया गया।

आयुष्मान के जवाब पर कुल्लू ने किया मजेदार कमेंट
एपिसोड में समय रैना ने आयुष्मान खुराना से उनकी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ की कहानी के बारे में पूछा। फिल्म के बारे में बताते हुए आयुष्मान ने कहा कि यह भारत की पहली देशभक्ति वाली कॉमेडी और एक स्पाई कॉमेडी है। आयुष्मान ने बताया कि फिल्म में वह एक पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभा रहे हैं, जो भारत आता है। यहां उसकी याददाश्त चली जाती है और वह खुद को भारतीय समझने लगता है। उसे देशभक्ति तो याद रहती है, लेकिन यह याद नहीं रहता कि उसका देश कौन सा है।

आयुष्मान की बात पूरी होते ही कुल्लू ने तुरंत मजाक करते हुए कहा, “वो अदनान सामी है।” इस कमेंट के बाद शो में मौजूद पैनलिस्ट और दर्शक हंसने लगे। इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से शेयर किया गया।

अदनान सामी ने किया रिएक्ट
कुल्लू ने बाद में इस वीडियो क्लिप को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। खास बात यह रही कि अदनान सामी ने खुद भी इस मजाक पर प्रतिक्रिया दी। क्लिप के कमेंट सेक्शन में अदनान सामी ने लिखा, “पहले मुझसे ‘राइट्स’ लो और फिर फिल्म बनाओ।”

Adnan Sami comment

अदनान का यह जवाब भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने अपने कमेंट के जरिए कुल्लू के मजाक को हल्के-फुल्के अंदाज में ही आगे बढ़ाया।

क्या है अदनान सामी का भारत-पाक कनेक्शन और कुल्लू का जोक?
कुल्लू के इस जोक का संबंध अदनान सामी के पाकिस्तान से भारत आने की कहानी से है। अदनान सामी पहले पाकिस्तानी नागरिक थे और साल 2001 में भारत आए थे।

भारत में लंबे समय तक रहने और यहां अपने संगीत करियर को आगे बढ़ाने के बाद उन्होंने पाकिस्तानी पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था। साल 2016 में उन्हें भारतीय नागरिकता मिली। अदनान इससे पहले बता चुके हैं कि उनकी भारतीय नागरिकता की अर्जी दो बार खारिज भी हुई थी।

इसके अलावा वह कई बार पाकिस्तान विरोधी बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं।

Continue reading on the app

Pradhan Mantri Mudra Yojana: कम ब्याज और बिना गारंटी के 20 लाख तक का लोन दे रही मोदी सरकार, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

Pradhan Mantri Mudra Yojana: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है। इसके तहत छोटे कारोबारियों को आसान शर्तों पर ऋण दिया जाता है। सरकार ने मुद्रा योजना को चार कैटेगरी में बांटा है। जिसमें पात्र लाभार्थियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए 10 लाख से 20 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

ट्रोल करने वालों को लवलीना बोरगोहेन का करारा जवाब, मेरी कॉम को छोड़ा पीछे, आलोचकों को मारा एशियन गेम्स में गोल्ड पंच

लवलीना ने एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. वह दो एशियन गेम्स फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला मुक्केबाज बन गईं और इनमें से एक फाइनल जीतकर उन्होंने स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया. महान मुक्केबाज मैरी कॉम भी अपने करियर में दो एशियन गेम्स फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थीं. ऐसे में लवलीना की यह उपलब्धि भारतीय बॉक्सिंग के लिए बेहद खास है. Fri, 2 Oct 2026 13:43:04 +0530

  Videos
See all

गांधी और शास्त्री जयंती पर राहुल गांधी का श्रद्धांजलि संदेश |#shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T08:14:54+00:00

Hanuman Ji के भक्त हैं Captain Machchhar, PM Narendra Modi से कही ये बड़ी बात #shorts #viral #trend #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T08:17:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers