Responsive Scrollable Menu

CM धामी का बड़ा ऐलान, विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 150 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा, पेयजल एवं धार्मिक पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 150 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है. सीएम की ओर से वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली, उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार  के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 33.54 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने  का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

1.05 करोड़ रुपये की धनराशि 

मुख्यमंत्री की ओर से जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अंतर्गत विकासखण्ड कीर्तिनगर स्थित खोलाकडाकोट में डुण्डेश्वर महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण  किये जाने 1.05 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया  गया है.

मुख्यमंत्री की ओर से जनपद चम्पावत की चम्पावत शाखा के अंतर्गत विकासखण्ड लोहाघाट में पाऊ पम्पिंग योजना के सुदृढ़ीकरण के लिए 2.69 करोड़ रुपये तथा केन्द्रपोषित अमृत 2.0 योजनान्तर्गत सहस्त्रधारा पेयजल योजना के लिए 113.15 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

धार्मिक स्थलों में दर्शन को उमड़ रही भीड़

उत्तराखण्ड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है. प्रदेश में चारधाम के साथ ही अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों में दर्शन को उमड़ रही भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है. इस वर्ष की पहली छमाही में ही जागेश्वर  धाम (अल्मोड़ा) और त्रियुगीनारायण (रुद्रप्रयाग) मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या ढाई गुना बढ़ी है. जबकि पूर्णागिरी धाम (चंपावत) में लगभग डेढ़ गुना और धारी देवी (श्रीनगर) में करीब दोगुना बढ़ोत्तरी हुई है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है. इसके लिए प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने, केदारखंड की तर्ज पर मानसखंड मंदिरमाला मिशन के तहत कुमाऊं के प्रमुख पौराणिक मंदिरों का विकास, तीर्थस्थलों में बुनियादी सुविधाएं, सड़कों का विकास   एवं परिवहन सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार काम किया जा रहा है.

Continue reading on the app

ये हैं ICC रैंकिंग में 900 से ज्यादा रेटिंग पाने वाले भारतीय प्लेयर्स, जानें कौन है नंबर-1

ICC Rankings: आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का हमेशा से दबदबा रहा है. इस वक्त भी आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी बादशाहत बनाई हुई है. जसप्रीत बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त नंबर-1 गेंदबाज हैं, जबकि ईशान किशन आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं. आईसीसी में अगर तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स पाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो अब तक कुल 7 खिलाड़ी 900 से ज्यादा रेटिंग अंक हासिल कर चुके हैं, तो चलिए जानते हैं उन 7 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने आईसीसी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल की है.

विराट कोहली

विराट कोहली क्रिकेट इतिहास के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में 900 से अधिक ICC रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए हैं. उन्होंने साल 2018 में टेस्ट में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 937 हासिल किए थे. वहीं वनडे में उन्होंने 911 अंक और टी20 इंटरनेशनल में 909 रेटिंग हासिल किए थे. 

अभिषेक शर्मा

भारत की ओर से आईसीसी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बल्लेबाजी रैंकिंग में 931 रेटिंग अंक हासिल कर इतिहास रचा था. यह टी20 फॉर्मेट में विश्व के किसी भी खिलाड़ी द्वारा प्राप्त की गई अब तक की सबसे हाई आईसीसी रेटिंग है.

सुनील गावस्कर

दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ICC रैंकिंग में 900 रेटिंग अंकों का जादुई आंकड़ा छूने वाले भारत के पहले खिलाड़ी थे. वहीं सभी फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाजों के मामले में वह तीसरे नंबर पर हैं. गावस्कर ने साल 1978 में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 916 रेटिंग अंक हासिल किए थे, जो लंबे समय तक एक भारतीय रिकॉर्ड रहा. 

ईशान किशन 

ईशान किशन अब आईसीसी रैकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. ईशान किशन ने हाल ही में इस एलीट लिस्ट में अपना नाम शामिल किया है. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल की बल्लेबाजी रैंकिंग में दमदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी रैंकिंग में कुल 916 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए हैं और टी20 इंटरनेशनल में नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं. 

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव भारत की ओर से तीनों फॉर्मेट में आईसीसी में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने के मामले में पांचवे नंबर पर मौजूद हैं. सूर्यकुमार यादव ने टी20 रैकिंग में कुल 912 रेटिंग अंक हासिल किए थे. वे काफी लंबे समय तक आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने रहे थे.

यह भी पढ़ें:  Explainer: श्रीलंका में कैसे टीम इंडिया के 'एक्स-फैक्टर' साबित हो सकते हैं आकिब नबी? जानें वो कारण जो उन्हें बनाएंगे घातक

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह इस मामले में छठे भारतीय गेंदबाज हैं. बुमराह आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में कुल 900 का आंकड़ा पार करने वाले भारत के एकमात्र तेज गेंदबाज हैं. बुमराह ने टेस्ट रैंकिंग में कुल 908 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए थे, जो टेस्ट इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा प्राप्त की गई अब तक की सबसे हाई रेटिंग का कीर्तिमान है. 

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन आईसीसी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज और ओवरऑल 7वें खिलाड़ी हैं. अश्विन ने आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में 904 रेटिंग अंक प्राप्त किए हैं. वह टेस्ट इतिहास में 900 से अधिक रेटिंग अंक हासिल करने वाले पहले भारतीय स्पिनर हैं.

यह भी पढ़ें:  टीम इंडिया में खेलने वाला कौन था जम्मू-कश्मीर का पहला खिलाड़ी? जानें आकिब नबी का नंबर

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred 2026: 2 साल में पहली ग्रुप स्टेज हार… साउदर्न ब्रेव का दबदबा खत्म, वेल्श फायर ने मारी बाजी

The Hundred 2026: द हंड्रेड 2026 में साउदर्न ब्रेव और वेल्श फायर की टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में टेबल-टॉपर साउदर्न ब्रेव को आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा. Mon, 03 Aug 2026 23:36:03 +0530

  Videos
See all

'मेरी ऑडियंस GenZ है' | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T21:45:19+00:00

Keshav Prasad Maurya statement: मदरसे आतंकवादियों की फैक्ट्री हैं?, केशव मौर्य के बयान से मचा बवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T22:00:20+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | JPSC-JSSC Protest | सड़क पर उतरे छात्रों की मांगें क्या हैं ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T22:00:22+00:00

Parliamentary Standing Committee की मांग.. PM Modi का वीडियो हटाने पर माफ़ी मांगे Mark Zuckerberg ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T22:09:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers