जसप्रीत बुमराह के बाहर होते ही खुली सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की पोल! सेलेक्टर्स को फिटनेस पर झूठ बोला गया?
श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. खेल विज्ञान और मेडिकल टीम और नेशनल सेलेक्टर्स के बीच तालमेल की कमी को इस पूरे मामले की बड़ी वजह माना जा रहा है.
पंजाब किंग्स के उपकप्तान ने शशांक सिंह ने छोड़ी अपनी टीम, संघ पर लगाए गंभीर आरोप
Shashank Singh: पंजाब किंग्स के उपकप्तान शशांक सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी छत्तीसगढ़ टीम को छोड़ दिया है. शशांक अब 2026-27 के सीजन से पुडुचेरी की तरफ से खेलेंगे. उन्होंने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ से पुडुचेरी के लिए खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गया है. हालांकि शशांक ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के कुछ अधिकारियों पर आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया, जिसके कारण आखिरकार उन्हें यह बड़ा फैसला लेना पड़ा है.
शशांक सिंह ने छोड़ी अपनी घरेलू छत्तीसगढ़ टीम
शशांक सिंह ने क्रिकइंफो से बात करते हुए बताया कि मैं छत्तीसगढ़ छोड़ रहा हूं. मैंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से एनओसी ले ली है और 2026-27 सीजन से पुडुचेरी के लिए खेलूंगा. उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में उनके कंधे और उंगली में गंभीर चोट लगी थी, लेकिन उस मुश्किल वक्त में उन्हें छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से कोई साथ नहीं मिला.
शशांक सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पर लगाए गंभीर आरोप
शशांक सिंह ने कहा "यह काफी समय से चल रहा था. मैंने आईपीएल सीजन के तुरंत बाद राज्य संघ के अधिकारियों के साथ बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला. उनके पास इस बात का कोई उचित स्पष्टीकरण नहीं था कि मुझे छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 से क्यों बाहर रखा गया. यही नहीं, बेंगलुरु में हुए प्री-सीजन कैंप के लिए चुनी गई छत्तीसगढ़ टीम में भी मुझे जगह नहीं दी गई. जब मैंने इसकी वजह पूछी, तो मुझे कोई जवाब नहीं मिला."
शशांक सिंह ने आगे कहा, "मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप मुझे विशेष तवज्जो दें, लेकिन जिसने 2023-24 घरेलू सीजन के लिए बीसीसीआई का सर्वश्रेष्ठ घरेलू व्हाइट-बॉल ऑलराउंडर का पुरस्कार जीता हो, वह कम से कम स्पष्टता का हकदार तो है ही, मजाक का नहीं."
Shashank Singh ????️ "I'm not saying you give me preferential treatment, but someone who won the BCCI award for the best domestic white-ball allrounder [for 2023-24] at least deserves some clarity, not ridicule" pic.twitter.com/eBoPDLfGOq
— Cricinfo (@cricinfo) August 3, 2026
ESPN क्रिकइन्फो के हवाले से छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के एक बड़े अधिकारी ने कहा कि शशांक सिंह ने NOC मांगी थी, जो उन्हें दे दी गई है. उन्होंने जो भी कहा है वह उनकी अपनी राय है और संघ इस मामले पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: जहां खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका का पहला टेस्ट, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation



















