ये हैं ICC रैंकिंग में 900 से ज्यादा रेटिंग पाने वाले भारतीय प्लेयर्स, जानें कौन है नंबर-1
ICC Rankings: आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का हमेशा से दबदबा रहा है. इस वक्त भी आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी बादशाहत बनाई हुई है. जसप्रीत बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त नंबर-1 गेंदबाज हैं, जबकि ईशान किशन आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं. आईसीसी में अगर तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स पाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो अब तक कुल 7 खिलाड़ी 900 से ज्यादा रेटिंग अंक हासिल कर चुके हैं, तो चलिए जानते हैं उन 7 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने आईसीसी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल की है.
विराट कोहली
विराट कोहली क्रिकेट इतिहास के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में 900 से अधिक ICC रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए हैं. उन्होंने साल 2018 में टेस्ट में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 937 हासिल किए थे. वहीं वनडे में उन्होंने 911 अंक और टी20 इंटरनेशनल में 909 रेटिंग हासिल किए थे.
अभिषेक शर्मा
भारत की ओर से आईसीसी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बल्लेबाजी रैंकिंग में 931 रेटिंग अंक हासिल कर इतिहास रचा था. यह टी20 फॉर्मेट में विश्व के किसी भी खिलाड़ी द्वारा प्राप्त की गई अब तक की सबसे हाई आईसीसी रेटिंग है.
सुनील गावस्कर
दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ICC रैंकिंग में 900 रेटिंग अंकों का जादुई आंकड़ा छूने वाले भारत के पहले खिलाड़ी थे. वहीं सभी फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाजों के मामले में वह तीसरे नंबर पर हैं. गावस्कर ने साल 1978 में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 916 रेटिंग अंक हासिल किए थे, जो लंबे समय तक एक भारतीय रिकॉर्ड रहा.
ईशान किशन
ईशान किशन अब आईसीसी रैकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. ईशान किशन ने हाल ही में इस एलीट लिस्ट में अपना नाम शामिल किया है. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल की बल्लेबाजी रैंकिंग में दमदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी रैंकिंग में कुल 916 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए हैं और टी20 इंटरनेशनल में नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं.
INDIAN PLAYERS ACHIEVED 900 RATING POINTS IN ICC RANKINGS:
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 3, 2026
- Virat Kohli.
- Sunil Gavaskar.
- Ravi Ashwin.
- Jasprit Bumrah.
- Suryakumar Yadav.
- Abhishek Sharma.
- Ishan Kishan*. pic.twitter.com/mA6DXENu8j
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव भारत की ओर से तीनों फॉर्मेट में आईसीसी में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने के मामले में पांचवे नंबर पर मौजूद हैं. सूर्यकुमार यादव ने टी20 रैकिंग में कुल 912 रेटिंग अंक हासिल किए थे. वे काफी लंबे समय तक आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने रहे थे.
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह इस मामले में छठे भारतीय गेंदबाज हैं. बुमराह आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में कुल 900 का आंकड़ा पार करने वाले भारत के एकमात्र तेज गेंदबाज हैं. बुमराह ने टेस्ट रैंकिंग में कुल 908 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए थे, जो टेस्ट इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा प्राप्त की गई अब तक की सबसे हाई रेटिंग का कीर्तिमान है.
रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन आईसीसी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज और ओवरऑल 7वें खिलाड़ी हैं. अश्विन ने आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में 904 रेटिंग अंक प्राप्त किए हैं. वह टेस्ट इतिहास में 900 से अधिक रेटिंग अंक हासिल करने वाले पहले भारतीय स्पिनर हैं.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में खेलने वाला कौन था जम्मू-कश्मीर का पहला खिलाड़ी? जानें आकिब नबी का नंबर
खंडवा का गोरा बैरक 127 एकड़ में बसा अंग्रेजों का साम्राज्य, 11 मिलिट्री कैंप और आलीशान बंगले, जानिए इस इलाके की पूरी कहानी
खंडवा आज जिस इलाके को लोग आनंद नगर के नाम से जानते हैं, कभी वही क्षेत्र अंग्रेजों की हुकूमत का मजबूत गढ़ हुआ करता था. करीब 80 से 100 साल पहले इस पूरे इलाके में अंग्रेजों का कब्जा था. यहां 127 एकड़ में फैला एक बड़ा सैन्य क्षेत्र मौजूद था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18















.jpg)



