'हमें गौरव से भर देता है कैप्टन स्मित मच्छार का पराक्रम', UPSC के शताब्दी समारोह में बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत मंडपम में आयोजित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के शताब्दी समारोह में शिरकत की. इस दौरान पीएम मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग के शताब्दी स्मारक टिकट और शताब्दी स्मारक सिक्का जारी किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया.
यूपीएससी के शताब्दी समारोह में कैप्टन स्मित का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि कल जो एक घटना घटी है, भारत के कैप्टन स्मित ने जिस तरह से धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय करवाया. इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया. हर देशवासी के लिए स्मित का ये पराक्रम हमें गौरव से भर देता है.
पीएम मोदी ने कहा कि आज मेरी उनके पिता भूपेंद्रभाई, उनकी माता गीता बहन और बहन सोनल से भी बातचीत हुई. उनकी देखभाल चल रही है, आज पूरी दुनिया उन पर गर्व कर रही है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि हम सब स्मित की दीर्घायु के लिए,स्मित की उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और भारत के गौरव को बढ़ाने वाले स्मित का अभिनंदन करें.
100 साल बाद भी यूपीएससी पर मजबूत भरोसा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज का ये दिन यूपीएससी के 100 वर्षों के साथ ही एक विरासत का भी उत्सव है. ये उत्सव उस आकांक्षा का है जिसे हर वर्ष लाखों-लाख युवा उसे जीते हैं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये उत्सव उस विश्वास का है जो हर भारतवासी का है. इस संस्था का है. सौ वर्षों के इस इतिहास में पीढ़ियां बदलीं, सरकारें बदली, टेक्नोलॉजी बदली, सिलेबस बदले लेकिन यूपीएससी पर भरोसा आज भी उतना ही मजबूत है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
'धंधा बना दिया', 'हनुमान अंश' की धूम के बाद नीम करोली बाबा पर बनेगा सीरियल, प्रोमो देखते ही आगबबूला हुए लोग
हनुमान अंश की सफलता के बाद टीवी पर भी नीम करोली बाबा की कहानी सीरियल के रूप में देखने को मिलेगी. सोनी टीवी ने नए शो का ऐलान किया है. मगर प्रोमो देखते ही फैंस गुस्सा हो गए. चलिए बताते हैं क्या कहना है दर्शकों का.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









