KKK15: रोहित शेट्टी के शो में होगा घमासान, अविनाश-फरहाना किसके सिर सजेगा ताज? कब-कहां देख सकेंगे फिनाले
KKK 15 Grand Finale: 'खतरों के खिलाड़ी 15' का सफर अपने सबसे अहम पड़ाव पर पहुंच चुका है. रोहित शेट्टी के शो को जल्द ही इस सीजन का विनर मिलने वाला है. रूबीना दिलैक, अविनाश मिश्रा और फरहाना भट्ट समेत 6 फाइनलिस्ट के बीच चमचमाती ट्रॉफी के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. जानिए किस खिलाड़ी का पलड़ा भारी है और कहां देख सकते हैं यह धमाकेदार मुकाबला!
गाड़ियों के लिए नए CAFE 3 नियम घोषित:कारों का माइलेज बढ़ाना और प्रदूषण घटाना होगा जरूरी; ईवी बेचने पर कंपनियों को मिलेगा 3 गुना फायदा
1 अप्रैल 2027 से भारत में CAFE 3 यानी कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी के नए नियम लागू होंगे। ये 31 मार्च 2032 तक चलेंगे। इनका मुख्य मकसद गाड़ियों का माइलेज बढ़ाना और प्रदूषण (CO2) को कम करना है। इन नियमों के आने के बाद ऑटो कंपनियों को अपनी गाड़ियों के पोर्टफोलियो में ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल-डीजल कारों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक (EV) और हाइब्रिड गाड़ियों की हिस्सेदारी बढ़ाना जरूरी होगा। क्या हैं CAFE नियम और कैसे होती है इनकी गणना? CAFE कार कंपनियों के लिए सरकार द्वारा तय किए गए माइलेज और प्रदूषण के नियम हैं। इसके तहत किसी एक साल में कंपनी की बिकी सभी गाड़ियों के औसत वजन, तेल की खपत और उनसे निकलने वाले धुएं (कार्बन डाइऑक्साइड) को मिलाकर कुल स्कोर निकाला जाता है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि कंपनी की हर एक कार को तय माइलेज देना ही होगा। बल्कि कंपनी की बेची गई सभी छोटी कारों, बड़ी एसयूवी, हाइब्रिड और ईवी का 'कुल औसत' (ओवरऑल एवरेज) सरकार के तय नियमों के अंदर होना चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










