ODI वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, देखें सभी मैचों की टाइमिंग और वेन्यू
ODI World Cup 2027 Schedule: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. क्रिकेट के इस सबसे बड़े महाकुंभ का आगाज 2 अक्टूबर 2027 से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2027 को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं, जिसमें कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट की शुरुआत क्वालीफायर टीमों के मुकाबले से होगी. वहीं, टीम इंडिया 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में होने वाले महामुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इसके ठीक तीन दिन बाद, यानी 10 अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. आइए इस आर्टिकल में वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग देख सकेंगे.
भारत-पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे ग्रुप-ए में शामिल
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है. जहां ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखा गया है. क्रिकेट फैंस के लिए यह बेहद रोमांचक खबर है क्योंकि दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही आपस में भिड़ती नजर आएंगी. हालांकि टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी टेंशन यह है कि ऑस्ट्रेलिया को भी इसी ग्रुप में रखा गया है.
ग्रुप ए : भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, मेजबान जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-A राउंड जीतकर आने वाली एक अन्य टीम शामिल है.
ग्रुप बी: इस ग्रुप में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड, मेजबान साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और क्वालीफायर-B राउंड की दूसरी टीम को जगह मिली है.
वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें लेंगी हिस्सा
ICC की कट-ऑफ तारीख (30 सितंबर 2026) तक दुनिया की जो टॉप-8 टीमें वनडे रैंकिंग में सबसे आगे थीं, उन्हें बिना कोई क्वालिफायर मैच खेले सीधे वर्ल्ड कप का टिकट मिल गया. इन टीमों में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल हैं.
इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी तीन देश मिलकर कर रहे हैं. इनमें से साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान के तौर पर सीधे एंट्री मिल गई है. हालांकि, तीसरे मेजबान नामीबिया को सीधे एंट्री नहीं मिली है, क्योंकि वह ICC का एसोसिएट मेंबर है और उसे वर्ल्ड कप में आने के लिए पहले क्वालिफायर मैच खेलने होंगे.
बची हुई आखिरी 4 टीमों का फैसला साल 2027 की शुरुआत में होने वाले ICC ग्लोबल क्वालिफायर टूर्नामेंट से होगा. इस राउंड में वेस्टइंडीज, आयरलैंड, नीदरलैंड्स और नामीबिया जैसी बाकी सभी टीमें आपस में भिड़ेंगी और जो टॉप-4 टीमें यहाX बाजी मारेंगी, वे वर्ल्ड कप की मुख्य 14 टीमों में शामिल हो जाएंगी.
वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल की राह होगी मुश्किल
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में चैंपियन बनने की राह बेहद चुनौतीपूर्ण होगी, जहां खिताब जीतने के लिए किसी भी टीम को कुल 13 मैच खेलने होंगे. आईसीसी के इस नए थ्री-स्टेज फॉर्मेट के तहत, पहले राउंड (मुख्य ग्रुप स्टेज) में हर टीम अपने ग्रुप में 5 मैच खेलेगी, जहां से टॉप 7 टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी. इसके बाद शुरू होने वाले 'सुपर-7' स्टेज में राउंड-रॉबिन के तहत सभी 7 टीमों के बीच मुकाबला होगा, जहां हर टीम को 6 मैच खेलने होंगे. इस स्टेज की टॉप-4 टीमें नॉकआउट स्टेज में एंट्री करेंगी, जहां 1 सेमीफाइनल और 1 फाइनल मैच जीतकर ही कोई टीम वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर पाएगी.
वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल
चरण 1: सुपर सीरीज (शुरुआती क्वालीफायर मैच)
• 2 अक्टूबर, शनिवार - क्वालीफायर-1 बनाम QF3 - विंडहोक
• 4 अक्टूबर, सोमवार - क्वालीफायर-1 बनाम QF2 - विंडहोक
• 6 अक्टूबर, बुधवार - क्वालीफायर-1 बनाम QF3 - विंडहोक
मुख्य ग्रुप स्टेज मुकाबले (Group Stage)
• 7 अक्टूबर, गुरुवार - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया — केपटाउन
• 8 अक्टूबर, शुक्रवार - पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान — त्शवाने (सेन्चुरियन)
• 8 अक्टूबर, शुक्रवार - इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश — विंडहोक
• 9 अक्टूबर, शनिवार - जिम्बाब्वे बनाम क्वालीफायर A — बुलावायो
• 9 अक्टूबर, शनिवार - साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड — केपटाउन
• 10 अक्टूबर, रविवार - भारत बनाम पाकिस्तान — जोहान्सबर्ग
• 10 अक्टूबर, रविवार - श्रीलंका बनाम क्वालीफायर B — विंडहोक
• 11 अक्टूबर, सोमवार - जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान — बुलावायो
• 12 अक्टूबर, मंगलवार - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर A — पार्ल
• 12 अक्टूबर, मंगलवार - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश — कुगोम्पो सिटी (ईस्ट लंदन)
• 13 अक्टूबर, बुधवार - इंग्लैंड बनाम श्रीलंका — विंडहोक
• 13 अक्टूबर, बुधवार - साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर B — पार्ल
• 14 अक्टूबर, गुरुवार - भारत बनाम अफगानिस्तान — त्शवाने (सेन्चुरियन)
• 15 अक्टूबर, शुक्रवार - पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर A — ब्लूमफ़ोन्टेन
• 15 अक्टूबर, शुक्रवार - जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया — हरारे
• 16 अक्टूबर, शनिवार - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश — डरबन
• 16 अक्टूबर, शनिवार - साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड — क्वेबेरा (पोर्ट एलिजाबेथ)
• 17 अक्टूबर, रविवार - भारत बनाम क्वालीफायर A — ब्लूमफ़ोन्टेन
• 17 अक्टूबर, रविवार - New Zealand बनाम क्वालीफायर B — हरारे
• 18 अक्टूबर, सोमवार - ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान — कुगोम्पो सिटी (ईस्ट लंदन)
• 19 अक्टूबर, मंगलवार - जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान — हरारे
• 19 अक्टूबर, मंगलवार - साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश — डरबन
• 20 अक्टूबर, बुधवार - न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका — जोहान्सबर्ग
• 20 अक्टूबर, बुधवार - इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर B — हरारे
• 21 अक्टूबर, गुरुवार - अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर A — कुगोम्पो सिटी (ईस्ट लंदन)
• 22 अक्टूबर, शुक्रवार - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान — पार्ल
• 22 अक्टूबर, शुक्रवार - साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका — जोहान्सबर्ग
• 23 अक्टूबर, शनिवार - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड — क्वेबेरा (पोर्ट एलिजाबेथ)
• 23 अक्टूबर, शनिवार - बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर B — त्शवाने (सेन्चुरियन)
• 24 अक्टूबर, रविवार - जिम्बाब्वे बनाम भारत — विक्टोरिया फॉल्स
चरण 3: सुपर 7 स्टेज मुकाबले (Super 7 Stage)
(इस कड़े राउंड-रॉबिन चरण में ग्रुप स्टेज की टॉप टीमें आपस में भिड़ेंगी)
• 25 अक्टूबर, सोमवार — A2 बनाम B3 — जोहान्सबर्ग
• 26 अक्टूबर, मंगलवार — B1 बनाम A3 — क्वेबेरा (पोर्ट एलिजाबेथ)
• 27 अक्टूबर, बुधवार — B2 बनाम AB4 — त्शवाने (सेन्चुरियन)
• 28 अक्टूबर, गुरुवार — A1 (भारत) बनाम A2 — विक्टोरिया फॉल्स
• 29 अक्टूबर, शुक्रवार — B1 बनाम B3 — कुगोम्पो सिटी (ईस्ट लंदन)
• 30 अक्टूबर, शनिवार — A3 बनाम AB4 — विक्टोरिया फॉल्स
• 31 अक्टूबर, रविवार — B2 बनाम A1 (भारत) — जोहान्सबर्ग
• 1 नवंबर, सोमवार — A2 बनाम B1 — विक्टोरिया फॉल्स
• 2 नवंबर, मंगलवार — B3 बनाम AB4 — केपटाउन
• 3 नवंबर, बुधवार — B2 बनाम A3 — डरबन
• 4 नवंबर, गुरुवार — A1 (भारत) बनाम B1 — पार्ल
• 5 नवंबर, शुक्रवार — A2 बनाम AB4 — डरबन
• 6 नवंबर, शनिवार — B2 बनाम B3 — ब्लूमफ़ोन्टेन
• 7 नवंबर, रविवार — A1 (भारत) बनाम A3 — केपटाउन
• 8 नवंबर, सोमवार — B1 बनाम AB4 — डरबन
• 9 नवंबर, मंगलवार — B2 बनाम A2 — क्वेबेरा (पोर्ट एलिजाबेथ)
• 10 नवंबर, बुधवार — A3 बनाम B3 — ब्लूमफ़ोन्टेन
• 11 नवंबर, गुरुवार — A1 (भारत) बनाम AB4 — क्वेबेरा (पोर्ट एलिजाबेथ)
• 12 नवंबर, शुक्रवार — B2 बनाम B1 — केपटाउन
• 13 नवंबर, शनिवार — A2 बनाम A3 — ब्लूमफ़ोन्टेन
• 14 नवंबर, रविवार — A1 (भारत) बनाम B3 — डरबन
चरण 4: नॉकआउट मुकाबले (Semi Finals & Final)
• 17 नवंबर, बुधवार - पहला सेमीफाइनल (Semi-Final 1) — न्यूलैंड्स, केपटाउन
• 18 नवंबर, गुरुवार - दूसरा सेमीफाइनल (Semi-Final 2) — सुपरस्पोर्ट पार्क, त्शवाने
• 21 नवंबर, रविवार - वर्ल्ड कप फाइनल (The FINAL) — वांडरर्स, जोहान्सबर्ग
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
• भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - 7 अक्टूबर 2027 - न्यूलैंड्स, केपटाउन (साउथ अफ्रीका) - दोपहर 01:30 बजे
• भारत बनाम पाकिस्तान - 10 अक्टूबर 2027 - वांडरर्स, जोहान्सबर्ग (साउथ अफ्रीका) - दोपहर 01:30 बजे
• भारत बनाम अफगानिस्तान - 14 अक्टूबर 2027 - सुपरस्पोर्ट पार्क, त्शवाने/सेन्चुरियन (साउथ अफ्रीका) - दोपहर 01:30 बजे
• भारत बनाम क्वालीफायर ए -17 अक्टूबर 2027 - मंगाउंग ओवल, ब्लूमफ़ोन्टेन (साउथ अफ्रीका) - दोपहर 01:30 बजे
• भारत बनाम जिम्बाब्वे - 24 अक्टूबर 2027 - विक्टोरिया फॉल्स (जिम्बाब्वे) - दोपहर 01:30 बजे
फॉग में भी ट्रेन की सुरक्षा पर नजर रखेगा ‘कवच’, रतलाम में 68 इंजन हुए अपग्रेड, 28 पर काम जारी
ट्रेन हादसों को रोकने और रेल सफर को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए रतलाम रेल मंडल में स्वदेशी ‘कवच’ सिस्टम पर तेजी से काम चल रहा है। दरअसल रतलाम के डीजल लोको शेड में 96 इंजनों को इस ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम से अपग्रेड किया जा रहा है। इनमें 68 इंजन तैयार हो चुके हैं। कवच खराब मौसम, फॉग, ओवरस्पीड और सिग्नल से जुड़ी स्थिति में लोको पायलट की मदद करेगा और जरूरत पड़ने पर ट्रेन में अपने आप ब्रेक लगाने में भी मदद करेगा।
दरअसल रेलवे दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर मिशन रफ्तार के तहत ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक करने की तैयारी कर रहा है। रतलाम के लोकोमोटिव केयर सेंटर यानी डीजल लोको शेड में इंजनों को इस सिस्टम के लिए अपग्रेड किया जा रहा है।
पैसेंजर और गुड्स दोनों तरह की ट्रेनों के इंजन शामिल
बता दें कि इनमें पैसेंजर और गुड्स, दोनों तरह की ट्रेनों के इंजन शामिल हैं। अब तक 7 पैसेंजर ट्रेन और 61 गुड्स ट्रेन के इंजनों में कवच सिस्टम अपडेट किया जा चुका है। बाकी इंजनों में भी अपग्रेडेशन का काम जारी है। रेलवे के लिए यह सिस्टम खास तौर पर उन परिस्थितियों में मददगार होगा जब लोको पायलट को खराब मौसम, फॉग या सिग्नल से जुड़ी किसी स्थिति में परेशानी का सामना करना पड़े।
रतलाम में 68 इंजनों में कवच अपग्रेड
दरअसल कवच सिस्टम का एक अहम काम ट्रेन के सुरक्षित संचालन में लोको पायलट की मदद करना है। रेल अधिकारियों के अनुसार अगर किसी वजह से लोको पायलट ब्रेक लगाने में चूक जाता है या सिग्नल दिखाई नहीं देता और ट्रेन के लाल सिग्नल पार करने की स्थिति बनती है तो कवच सिस्टम अपने आप ब्रेक लगाने में मदद कर सकता है। इसका मकसद ट्रेन को सुरक्षित तरीके से रोकने में सहायता करना है। सिस्टम तेज गति को कंट्रोल करने और सिग्नल की जानकारी समय पर देने में भी मदद करता है। अगर एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आमने-सामने आने की स्थिति बनती है तो कवच ऑटोमैटिक ब्रेकिंग के जरिए ट्रेन को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा पीछे से होने वाली टक्कर के खतरे को कम करने, गति प्रतिबंध का पालन कराने और लोको पायलट को रियल टाइम सिग्नल की जानकारी देने में भी इसकी भूमिका है।
224 रूट किलोमीटर में कवच सिस्टम एक्टिव
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय के अनुसार नागदा से गोधरा के बीच 224 रूट किलोमीटर में कवच सिस्टम एक्टिव किया जा चुका है। इसमें 154 किलोमीटर रतलाम रेल मंडल और 70 किलोमीटर वडोदरा रेल मंडल में आता है। इस सेक्शन में कवच का काम पहले ही पूरा हो चुका है। इसके अलावा रतलाम-चंदेरिया सेक्शन में करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है, जबकि उज्जैन-इंदौर सेक्शन के लिए काम स्वीकृत हो चुका है।
‘कवच’ सिस्टम कैसे काम करता है?
दरअसल कवच रेलवे की स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली है। इसे आरडीएसओ ने विकसित किया है। ट्रेन के लोको में लगाए गए सेंसर, GPS और रेडियो कम्युनिकेशन की मदद से यह सिस्टम ट्रेन की स्थिति और सिग्नल से जुड़ी जानकारी पर नजर रखता है। इसका इस्तेमाल ट्रेन के सुरक्षित संचालन में लोको पायलट की सहायता के लिए किया जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News










