मंगलुरु रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स यूनिट में जोरदार धमाका, आग लगने से 8 लोग घायल
मंगलुरु, 30 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मंगलुरु स्थित मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) में बुधवार को जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी ने इसकी जानकारी दी।
PM मोदी-ट्रम्प की फोन पर बातचीत:स्ट्रेटिजिक पार्टनरशिप बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई; 2026 में चौथी बार फोन पर बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया- दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, जरूरी तकनीक और दूसरे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग की समीक्षा की। दोनों ने भारत-अमेरिका की कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए लगातार संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। मोदी और ट्रम्प ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को आगे बढ़ाने की कोशिशों पर विचार साझा किए। 2026 में चौथी बार दोनों नेताओं के बीच फोन पर चर्चा PM मोदी और ट्रम्प की बीच आज की बातचीत दोनों के बीच साल में चौथी बातचीत है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama









