Responsive Scrollable Menu

Horoscope 03 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष

किसी अप्रिय घटना के शिकार हो सकते है। दुर्घटना घट सकती है, चोट लग सकती है। तनाव से बचें, योगाभ्यास करें। मन के मुताबिक काम होते रहेंगे।

वृष

घर परिवार में आपका सुयश बढ़ेगा। आज आप मिट्टी से भी सोना बना सकते है। सत्संगती से लाभ, विद्यार्थियों को विशेष लाभ। संतान पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन

नए पुराने मित्रों और पड़ोसियों से मिलन और लाभ। कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, जल्दबाजी न करें। घर को सजाने संवारने में व्यस्त रहेंगे। परिजनों के साथ खान-पान और मनोरंजन।

कर्क

कई मामलों में सफलता मिलेगी। कुछ जरूरी दस्तावेज गुम हो सकते हैं। रोजगार व्यापार की जगह पर ख्याति और ईमानदारी के चर्चें। अनहोनी की आशंका है, ईश्वरीय इच्छा।

सिंह

कटु वाणी तथ वाणी दोष से हानि होगी। परिस्थितियों के अनुकूल आचरण करेंगे। स्वजनों के विकास और प्रमोशन से खुशी मिलेगी। ज्यादा काम-ज्यादा पैसा मिलेगा।

कन्या

व्यापार/रोजगार में तरक्की होगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी, चिंताएं दूर होगी। पारिवारिक एवं संतान विषयक चिंताएं दूरी होगी। अपने तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला

छोटी-सी लापरवाही नुकसानदायक होगी। वरिष्ठ जनों का आर्शीवाद और सहयोग मिलेगा। कार्य भार अधिक, थकान हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार और मन में शांति महसूस करेंगे।

वृश्चिक

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सावधानी से चलें और निवेश करें। जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। वाहन से परेशानी और हानि भी।

धनु

आर्थकार क्षेत्र में वृद्धि, प्रभाव बढ़ेगा। अतिथि के रूप में कही जाना पड़ेगा। मान-प्रतिष्ठा और उत्साह की प्राप्ति। रंगमंच और संचारकर्मी यशस्वी होंगे।

मकर

उच्चतर शिक्षा के लिए प्रयास सफल होंगे। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करेगा। पुराने मित्रों और निकट संबंधी से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को लक्ष्य केन्दि्रत होना चाहिए।

कुंभ

दीर्घकाल में चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के योग है। खास रिश्तेदार के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। परिवार में अशांति और कलह का वातारण।

मीन

कार्य व्यवसाय के संबंध में शिक्षण प्रशिक्षण लेंगे। पेट के रोगों से परेशानी बढ़ेगी। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में व्यस्तता। रोजगार तथा अन्य आर्थिक कार्यों में सफलता।

Continue reading on the app

होर्मुज स्‍ट्रेट में फिर धधकी आग, चपेट में आए टैंकर पर सवार भारतीय तो दोस्‍त ने बढ़ाया मदद का हाथ, अब सभी सेफ

Hormuz Strait Tanker Attack: होर्मुज स्‍ट्रेट में मचा कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां से गुजरने वाले जहाजों और टैंकर्स को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. एनर्जी कॉरिडोर के नाम से मशहूर यह समुद्री गलियारा अमेरिका और ईरान के बीच सैंडविच बना हुआ है. इसकी तपिश में पूरी दुनिया झुलस रही है.

Continue reading on the app

  Sports

अर्शदीप सिंह अंदर, शिवम दुबे बाहर? पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच के लिए भारत की संभावित इलेवन

India Likely playing xi vs Pakistan Asian Games gold medal match: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए आजऐतिहासिक महामुकाबला होगा. इस खिताबी जंग में कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव कर सकती है. आउट ऑफ फॉर्म चल रहे ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है. शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाले मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के साथ भारतीय टीम इस अहम मैच में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है. Sat, 3 Oct 2026 06:30:04 +0530

  Videos
See all

Smit Machchhar on Flydubai Flight LIVE: गिरफ्तार ओमानी पायलट का बड़ा कबूलनामा? | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T01:07:14+00:00

Aradhna MIshra News: UP Congress की नई कमान अराधना मिश्रा को #shorts #upelection2027 #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:44:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers