Responsive Scrollable Menu

PM मोदी-ट्रम्प की फोन पर बातचीत:स्ट्रेटिजिक पार्टनरशिप बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई; 2026 में चौथी बार फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया- दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, जरूरी तकनीक और दूसरे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग की समीक्षा की। दोनों ने भारत-अमेरिका की कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए लगातार संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। मोदी और ट्रम्प ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को आगे बढ़ाने की कोशिशों पर विचार साझा किए। 2026 में चौथी बार दोनों नेताओं के बीच फोन पर चर्चा PM मोदी और ट्रम्प की बीच आज की बातचीत दोनों के बीच साल में चौथी बातचीत है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

सीएम डॉ मोहन यादव के निर्देश पर बालाघाट पहुंचीं 57 मेडिकल टीमें, 50 गांवों में 43 हजार से ज्यादा लोगों की जांच, बीमारी के खौफ पर काबू

मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य बालाघाट जिले में फैली बीमारी पर काबू पाने के लिए सरकार का तुरंत एक्शन सफल सिद्ध हुआ है,  घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रशासन ने बहु-स्तरीय प्रयास शुरू किए, 57 मेडिकल टीमों को बालाघाट के दुर्गम स्थानों पर 50 गांवों में भेजा गया , टीमों ने इन गांवों में 43 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की और फिर उन्हें उनके मुताबिक इलाज मुहैया कराया गया , परिणाम ये निकला कि आज गांवों से बीमारी का खौफ गायब हो गया है।

जुलाई के दूसरे सप्ताह में बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड के बोंदारी, कुंडेकसा, कोरका, डंडेकसा और सोनगुड्डा उप-स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के आसपास के बैगा आदिवासी बाहुल्य गांवों में बच्चों में अचानक बुखार और दाने होने की शिकायतें मिलीं। इस दौरान कुछ बच्चों की मौत की ख़बरें भी आई, बीमारी की जानकारी सरकार तक पहुंची जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्थानीय प्रशासन से बात की स्वास्थ्य मंत्री को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए इसके तुरंत मेडिकल टीमों ने तत्काल वहां जाने की तैयारी की। टीमें दुर्गम स्थानों में भारी बारिश के बावजूद वहां पहुंचीं, जाना पहुंचना आसान नहीं था। लेकिन टीमों ने यहां पहुंचकर टीमों ने बच्चों का उपचार शुरू किया।

सरकार का त्वरित एक्शन 

प्रशासन ने प्रभावित गाँवों के लिए  तत्काल डिस्ट्रिक्ट रैपिड रिस्पॉन्स टीम (DRRT) को सक्रिय किया। बाल रोग विशेषज्ञों, महामारी वैज्ञानिकों और कीट वैज्ञानिकों की विशेष टीम मौके पर भेजी गई। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। 57 स्वास्थ्य दलों ने 50 गांवों में जाकर 43 हजार 451 लोगों की जांच की। इनमें से 6,537 का घर पर ही इलाज किया गया। जबकि, गंभीर रूप से बीमार 647 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • बिरसा विकासखंड के 35 हजार 827 बच्चों को खसरा-रूबेला का टीका लगाया गया।
  • दस्त से बचाव के लिए 1 लाख 63 हजार 902 परिवारों को ओआरएस और जिंक के पैकेट बांटे गए।
  • इसके अलावा मलेरिया की रोकथाम के लिए 8 हजार 610 घरों में कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग की गई।
  • 26 हजार 865 लोगों की मलेरिया जांच की गई। उनमें से 980 लोग संक्रमित पाए गए। उनका तत्काल इलाज कराया गया।
  • प्रभावित क्षेत्रों में 3 हजार 600 मच्छरदानियां भी बांटी गईं।

 ऐसे बचाईं हजारों लोगों की जान

बालाघाट में सरकारी महकमों का संयुक्त और संवेदनशील प्रयास रंग लाया यहाँ राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर की टीमों का आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई के कारण हजारों लोगों की जानें बच गईं। इन टीमों ने केवल बीमारी का इलाज नहीं किया, बल्कि उसके पीछे छिपे कारणों, दूषित पेयजल, अंधविश्वास, झोलाछाप डॉक्टरों की परेशानी को भी दूर किया।  गंभीर रूप से बीमार गर्भवती महिलाओं और बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए बैहर, बिरसा और कटंगी विकासखंडों के लिए 3.60 लाख रुपये आवंटित किए गए। टीकों के सुरक्षित परिवहन के लिए अतिरिक्त 3.40 लाख रुपये प्रदान किए गए।

जिले के 22 उप-स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत के लिए 1.93 करोड़ और आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए 24 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। घुम्मुर उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में बदलने के लिए 66 लाख का प्रस्ताव मंत्रिमंडल को भेजा गया। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिले में 54 नए डॉक्टरों की पदस्थापना की गई। इसके अतिरिक्त, मलेरिया नियंत्रण के लिए 1 सलाहकार और 4 तकनीकी सुपरवाइजर तैनात किए गए। महिला बाल विकास विभाग द्वारा 4 नए सीडीओपी नियुक्त किए गए और आंगनवाड़ियों में खाली पड़े 52 कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पदों को भरा गया।

Continue reading on the app

  Sports

Lhuan-dre Pretorius ने T20 में अकेले बना दिए 188* रन, इतनी गेंदों में तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Highest Score in T20 Cricket: टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब टूट चुका है. साउथ अफ्रीका के लुहान ड्री प्रिटोरियस ने गेल के 175 रन से भी बड़ी पारी खेली है. Sat, 03 Oct 2026 07:04:45 +0530

  Videos
See all

Aradhna MIshra News: UP Congress की नई कमान अराधना मिश्रा को #shorts #upelection2027 #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:44:05+00:00

Azharuddin On Gyanesh Kumar Resignation: फॉर्म-7 के जरिए अल्पसंख्यक वोटों पर कैंची? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:44:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers