Responsive Scrollable Menu

'Drishyam 3' से 'Udta Teer' तक, अक्टूबर में थिएटर में रिलीज होंगी ये फिल्में, चेक करें पूरी लिस्ट

October 2026 Movies Release: अक्टूबर का महीना फिल्म लवर्स के लिए काफी खास होने वाला है. इस महीने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें कुछ बड़े सितारों की फिल्में भी शामिल हैं. अजय देवगन की दृश्यम: द कन्क्लूजन', आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' जैसी कई फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं, अक्टूबर 2026 में रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट-

1. 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (Drishyam: The Conclusion)

अजय देवगन (Ajay Devgn) की क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम द कन्क्लूजन' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म का आखिरी पार्ट होने वाला है ऐसे में फैंस ये जानने के लिए भी एक्साइटेंड हैं कि अंत में विजय का राज खुलेगा या नहीं. 

बता दें, फिल्म में अजय के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

2. प्रेम कीटाणु (Prem Keetanu)

एक्टर वीर पहाड़िया की ‘प्रेम कीटाणु’ एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें वीर के साथ आफिया सैयद और अपारशक्ति खुराना अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी कॉलेज लाइफ, दोस्ती, पहला प्यार, दिल टूटने और जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में प्यार और रिश्तों के साथ करियर और परिवार की उम्मीदों को भी दिखाया गया है. अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ये फिल्म भी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

3. उड़ता तीर (Udta Teer)

 आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'उड़ता तीर' भी अक्टूबर के महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. ये एक पाकिस्तानी जासूस की कहानी है जो एक मिशन के लिए भारत आता है, लेकिन एक दुर्घटना में अपनी याददाश्त खो देता है. वो धीरे-धीरे खुद को भारतीय समझने लगता है, जिससे उसकी पहचान और मिशन को लेकर कई कॉमेडी सीन देखने को मिलेंगी. 

आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम कपूर, राहुल बोस, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे  जैसे कलाकार हैं और ये 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- Drishyam The Conclusion Cast Fees: कौन है सबसे महंगा स्टार? अजय देवगन से तब्बू तक जानें सभी कलाकारों की फीस

4. प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम (Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam)

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'प्रहर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' भी आखिरकार रिलीज होने वाली है. ये फिल्म  वकील उज्ज्वल निकम की लाइफ पर बेस्ड है और खासतौर पर अजमल कसाब से जुड़े 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले को दिखाएगी.  ललित प्रभाकर फिल्म में कसाब का किरदार निभा रहे हैं, जबकि वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अहम रोल में नजर आएंगे. ये थिएटर्स पर  16 अक्टूबर से देखी जा सकेगी.

5. नय्यी नवेली (Nayyi Navelli)

यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'नय्यी नवेली' भी  16 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की कहानी एक ऐसी दुल्हन की है जो मेरठ के एक अस्त-व्यस्त घर को खुशहाल बना देती है. लेकिन उसके देवर को शक होने लगता है कि वो एक चुड़ैल. यहीं से कहानी एक अलग मोड़ ले लेती है. फिल्म का निर्देशन  हिमांशु शर्मा और दिव्या निधि ने किया है और इसकी कहानी आदिनाथ कोठारे  ने लिखी है.

 

ये भी पढ़ें- 'राजा बेटा को सिखाएं...', महिलाओं के खिलाफ अपराध पर भड़कीं Dia Mirza, पेरेंट्स को दी ये सलाह

Continue reading on the app

केंद्र ने दिल्ली के लिए 1,790 करोड़ रुपए के एआई आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को दिल्ली के लिए 1,789.52 करोड़ रुपए के इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट (आईटीएमएस) प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिल्ली में ट्रैफिक प्रवाह, सड़क सुरक्षा और शहरी मोबिलिटी में सुधार करना है।

दिल्ली पुलिस द्वारा लागू किए जाने वाले इस प्रोजेक्ट में 42 चिन्हित ट्रैफिक कॉरिडोर शामिल होंगे और इसे 24 महीनों की अवधि में तीन चरणों में शुरू किया जाएगा।

यह पहल शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।

आईटीएमएस दिल्ली के रोड नेटवर्क को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए रियल-टाइम ट्रैफिक डेटा, अडैप्टिव ट्रैफिक सिग्नल, ऑटोमेटेड एनफोर्समेंट सिस्टम और इंटीग्रेटेड कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम का इस्तेमाल करेगा।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है और अभी सड़कों पर लगभग 71 लाख एक्टिव रजिस्टर्ड गाड़ियां चल रही हैं।

सरकार के मुताबिक, दिल्ली में गाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी, सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की तुलना में बहुत ज्यादा रही है, जबकि ट्रैफिक मैनेजमेंट अभी भी काफ़ी हद तक तय सिग्नल टाइमिंग और मैन्युअल दखल पर निर्भर है।

यह नया सिस्टम सड़क की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है, ताकि ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम रियल टाइम की स्थितियों के हिसाब से तुरंत बदलाव कर सके।

इस प्रोजेक्ट की एक खास बात अडैप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को लागू करना है। यह सिस्टम ट्रैफिक के बहाव के आधार पर सिग्नल की टाइमिंग को अपने-आप एडजस्ट करेगा और भीड़-भाड़ व देरी को कम करने के लिए मुख्य रास्तों पर सिग्नल के बीच तालमेल बिठाएगा।

यह सिस्टम भीड़-भाड़ वाले रास्तों पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस और दूसरी इमरजेंसी गाड़ियों के लिए प्राथमिकता से आवाजाही की सुविधा भी देगा।

सरकार का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी से ट्रैफिक जाम, दुर्घटनाओं और सड़क पर होने वाली दूसरी घटनाओं का जल्दी पता चल सकेगा, जिससे दिल्ली पुलिस सही कदम उठा सकेगी और ट्रैफिक डायवर्जन को बेहतर ढंग से मैनेज कर पाएगी।

यात्रियों को वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ट्रैफिक की स्थिति, डायवर्जन और पार्किंग की उपलब्धता के बारे में असल समय की जानकारी मिलेगी। यात्रियों को बेहतर रास्ते चुनने में मदद करने के लिए नेविगेशन सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ भी ट्रैफिक अपडेट शेयर किए जा सकते हैं।

यह प्रोजेक्ट ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन, जैसे रेड-लाइट जंपिंग, तेज रफ्तार, गलत दिशा में गाड़ी चलाना, अवैध पार्किंग, हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनना और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने का पता लगाकर नियमों को ऑटोमैटिक तरीके से लागू करने में मदद करेगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित एनालिटिक्स चोरी हुई, ब्लैकलिस्टेड और हॉट-लिस्टेड गाड़ियों, बार-बार नियम तोड़ने वालों और हिट-एंड-रन मामलों से जुड़ी गाड़ियों की पहचान करने में भी मदद करेगा।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: रेलवे के TT ने लहराया तिरंगा, जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Sunil Kumar: एशियन गेम्स 2026 के रेसलिंग इवेंट में भारत को पहला मेडल स्टार पहलवान सुनील कुमार ने दिलाया. सुनील कुमार ने पुरुषों के 87 किलो ग्रीको-रोमन कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता. Wed, 30 Sep 2026 16:59:16 +0530

  Videos
See all

Sankalp Rashtra Nirman Ka | Goldy Brar: गैंगस्टर गोल्डी का 'गेम ओवर'..अमेरिका में पर्ची फाड़ दी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T11:43:10+00:00

"INDIA गठबंधन राहुल जी को नेता मानते ही नहीं है..." | Rahul Gandhi | Shivraj Singh Chouhan | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T11:45:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers