रोहित शर्मा-विराट कोहली आज बनाएंगे 2 बड़े रिकॉर्ड, कुलदीप यादव के पास भी होगा दोहरा शतक जड़ने का मौका
Rohit Sharma Virat Kohli Kuldeep Yadav : रोहित शर्मा, विराट कोहली और कुलदीप यादव के पास आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले में खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. ये तीनों खिलाड़ी इतिहास रच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे. तो आइए जानते हैं कि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से होने वाले मैच में ये तीन खिलाड़ी कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे.
रोहित शर्मा के निशान पर होगा बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच में एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने के करीब हैं. उन्होंने अब तक 289 वनडे मैचों में 11927 रन बनाए हैं. अब वो 12000 रन पूरे करने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को हासिल करने से सिर्फ 73 रन दूर हैं.
Effortless. Authoritative. Inevitable. ????
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
Nobody pulls it quite like Rohit Sharma ????????
Updates ▶️ https://t.co/O2cs86p4gq#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 pic.twitter.com/TRTHRWcmY9
आज रोहित शर्मा अगर 73 रनों की पारी खेल जाते हैं, तो वो वनडे क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही रोहित शर्मा वनडे में ये उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें बल्लेबाज और तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.
विराट कोहली भी रच सकते हैं कीर्तिमान
विराट कोहली के पास भी आज इतिहास रचने का मौका होगा. विराट कोहली ने अब तक गुवाहाटी में सिर्फ 2 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने दोनों मैचों में सेंचुरी लगाई है. अव वो यहां पर अपना तीसरा वनडे मैच खेले वाले हैं. अगर वो इस मैच में भी शतक लगा देते हैं. तो विराट कोहली एक ही मैदान पर लगातार तीन मैचों में तीन शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
Ice in the veins + Fire in the bat = A vintage @imVkohli chase ????
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
RELIVE ▶️ https://t.co/3pd4F4He7P#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/TPrDNw94Bv
उन्होंने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 बॉल में 140 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 87 बॉल में 113 रनों की पारी खेली थी. उन्हें यहां दोनों बार प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला है. आज भी विराट को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिलता है तो एक ही मैदान पर लगातार तीन मैचों में शतक लगाकर 3 प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे.
कुलदीप यादव के खास रिकॉर्ड बनाने का मौका
कुलदीप यादव को वनडे में 200 विकेट हासिल करने से सिर्फ 2 कदम दूर हैं. उनके नाम वनडे क्रिकेट में 122 मैचों की 119 पारियों में कुल 198 विकेट दर्ज हैं. अब कुलदीप यादव के पास भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच में 2 विकेट लेकर अपने 200 वनडे विकेट पूरे करने का मौका होगा. ऐसा करने के साथ ही वो वनडे क्रिकेट में विकेटों का दोहरा शतक लगा देंगे.
For his controlled and economical spell, Kuldeep Yadav bags the Player of the Match award ????????
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
Relive his spell ▶️https://t.co/cpy8uh3PK1 #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @imkuldeep18 pic.twitter.com/3QM9EVC4UQ
कुलदीप यादव वनडे में 200 विकेट हासिल करने वाले नौवें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. वनडे में 200 विकेट हासिल करने वाले मोहम्मद शमी आठवें गेंदबाज हैं. उनका औसत औसत और स्ट्राइक रेट कुलदीप के 26.7 और 31.6 से बेहतर है. इस लिए कुलदीप ये खास उपलब्धि हासिल करने वाले 9वें भारतीय गेंदबाजी बन जाएंगे.
ये भी पढ़ें : 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले इतने मैच खेलेगी टीम इंडिया, ODI फॉर्मेट में हो सकता है एशिया कप, तो बढ़ जाएगी मुकाबलों की संख्या
भारत में लॉन्च हुआ 'एप्पल पे' आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच यूजर्स को मिला नया डिजिटल पेमेंट विकल्प
टेक कंपनी एप्पल ने बुधवार को भारत में 'एप्पल पे' लॉन्च कर दिया है. अब भारत के यूजर्स आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच पर 'एप्पल पे' का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने बताया कि जल्द ही मैक पर भी इसका सपोर्ट आएगा. कंपनी के बयान के मुताबिक, जिन ग्राहकों के पास एक्सिस बैंक के वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड हैं, वे अपने कार्ड को 'एप्पल पे' में ऐड करके भारत में हजारों दुकानों पर पेमेंट कर सकते हैं. इसके अलावा जहां भी एनएफसी ट्रांजेक्शन होता है, वहां भी इसका इस्तेमाल हो सकेगा.
एप्पल की वाइस प्रेसिडेंट, 'एप्पल पे' और 'एप्पल वैलेट', जेनिफर बेली ने कहा, "भारत एक गतिशील और डिजिटली समझदार आबादी वाला देश है जो लगातार कैशलेस भविष्य को अपना रहा है और साथ ही सुरक्षा तथा प्राइवेसी के सबसे ऊंचे मानकों की उम्मीद करता है. हम आज भारत में एप्पल पे लाकर बहुत उत्साहित हैं." इस लॉन्च के साथ एप्पल ग्राहकों को दुकानों, ऐप्स और वेबसाइटों पर छोटे-बड़े सभी रिटेलर्स के पास पेमेंट का एक आसान, सुरक्षित और प्राइवेट तरीका मिलेगा। चेकआउट के समय पिन टाइप करने या ओटीपी डालने की जरूरत नहीं होगी. जेनिफर बेली ने कहा कि 'एप्पल पे' से रोजमर्रा के कार्ड पेमेंट आसान, सुरक्षित और प्राइवेट हो जाते हैं. चाहे दुकान में बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप, पिन या ओटीपी के सिर्फ टैप करके पेमेंट करना हो, या ऑनलाइन बार-बार पेमेंट जानकारी डाले बिना चेकआउट करना हो.
जब ग्राहक 'एप्पल पे' के साथ कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो असली कार्ड नंबर डिवाइस या एप्पल के सर्वर पर स्टोर नहीं होता, न ही इसे एप्पल मर्चेंट के साथ शेयर करता है. इसके बजाय एक यूनिक डिवाइस अकाउंट नंबर बनाया जाता है, जिसे एन्क्रिप्ट करके सिक्योर एलिमेंट में सुरक्षित रखा जाता है. यह एक इंडस्ट्री-स्टैंडर्ड सर्टिफाइड चिप है जिसे डिवाइस पर पेमेंट जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए डिजाइन किया गया है. एप्पल ने कहा कि वह ट्रांजेक्शन की ऐसी जानकारी नहीं रखता जिसे यूजर से जोड़ा जा सके. उनका लेन-देन यूजर, मर्चेंट और उनके बैंक या कार्ड जारी करने वाले के बीच ही रहता है. अगर आईफोन खो जाए या चोरी हो जाए तो यूजर फाइन्ड माई ऐप से तुरंत उसे ढूंढ सकता है, लॉक कर सकता है या उस डिवाइस से पेमेंट को सस्पेंड कर सकता है.
ये भी पढे़ं: Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट, रेड जोन में खुले सेंसेक्स और निफ्टी
ग्राहक एक्सिस बेंक ऐप के लेटेस्ट वर्जन से सीधे एप्पल वैलेट में कार्ड ऐड कर सकते हैं। दूसरा तरीका यह है आईफोन पर वैलेट ऐप खोलें, प्लस के निशान पर टैप करें और बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना कार्ड जोड़ें. एक बार कार्ड एप्पल डिवाइस में ऐड हो जाने के बाद यूजर तुरंत 'एप्पल पे' का इस्तेमाल शुरू कर सकता है. एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा कि 'एप्पल पे' की शुरुआत इस लक्ष्य को आगे बढ़ाती है और मास्टरकार्ड और वीजा नेटवर्क पर हमारे क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को ज्यादा विकल्प और लचीलापन देती है. मास्टरकार्ड के प्रेसिडेंट, इंडिया और साउथ एशिया, गौतम अग्रवाल ने कहा, "जैसे-जैसे भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और ग्राहक आसान तथा सुरक्षित पेमेंट चाहते हैं, एक्सिस बैंक के मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए 'एप्पल पे' की शुरुआत कॉन्टैक्टलेस कॉमर्स के एक नए दौर की शुरुआत है, जिससे हर ट्रांजेक्शन पर भारतीय ग्राहकों को ज्यादा भरोसा और सुकून मिलेगा."
वीजा के ग्रुप कंट्री मैनेजर, इंडिया और साउथ एशिया, सुरेश सेठी ने कहा कि भारत में 'एप्पल पे' का लॉन्च देश की डिजिटल पेमेंट यात्रा में एक अहम पड़ाव है. 'एप्पल पे' का इस्तेमाल करने पर भी यूजर्स को उनके कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स और फायदे मिलते रहेंगे. लॉन्च के समय 'एप्पल पे' भारत में लाखों मर्चेंट्स पर स्वीकार किया जाएगा, जिसमें एप्पल स्टोर भी शामिल हैं. बता दें कि 'एप्पल पे' 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है और दुनिया भर में 11,000 से ज्यादा बैंक और नेटवर्क पार्टनर्स के साथ काम करता है.
ये भी पढ़ें: राजधानी में प्रदूषण से निपटने का नया प्लान, मशीन से होगी छोटी सड़कों की सफाई; रियल-टाइम ट्रैकिंग करेगा IIT दिल्ली
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











