भारत में लॉन्च हुआ 'एप्पल पे' आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच यूजर्स को मिला नया डिजिटल पेमेंट विकल्प
टेक कंपनी एप्पल ने बुधवार को भारत में 'एप्पल पे' लॉन्च कर दिया है. अब भारत के यूजर्स आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच पर 'एप्पल पे' का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने बताया कि जल्द ही मैक पर भी इसका सपोर्ट आएगा. कंपनी के बयान के मुताबिक, जिन ग्राहकों के पास एक्सिस बैंक के वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड हैं, वे अपने कार्ड को 'एप्पल पे' में ऐड करके भारत में हजारों दुकानों पर पेमेंट कर सकते हैं. इसके अलावा जहां भी एनएफसी ट्रांजेक्शन होता है, वहां भी इसका इस्तेमाल हो सकेगा.
एप्पल की वाइस प्रेसिडेंट, 'एप्पल पे' और 'एप्पल वैलेट', जेनिफर बेली ने कहा, "भारत एक गतिशील और डिजिटली समझदार आबादी वाला देश है जो लगातार कैशलेस भविष्य को अपना रहा है और साथ ही सुरक्षा तथा प्राइवेसी के सबसे ऊंचे मानकों की उम्मीद करता है. हम आज भारत में एप्पल पे लाकर बहुत उत्साहित हैं." इस लॉन्च के साथ एप्पल ग्राहकों को दुकानों, ऐप्स और वेबसाइटों पर छोटे-बड़े सभी रिटेलर्स के पास पेमेंट का एक आसान, सुरक्षित और प्राइवेट तरीका मिलेगा। चेकआउट के समय पिन टाइप करने या ओटीपी डालने की जरूरत नहीं होगी. जेनिफर बेली ने कहा कि 'एप्पल पे' से रोजमर्रा के कार्ड पेमेंट आसान, सुरक्षित और प्राइवेट हो जाते हैं. चाहे दुकान में बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप, पिन या ओटीपी के सिर्फ टैप करके पेमेंट करना हो, या ऑनलाइन बार-बार पेमेंट जानकारी डाले बिना चेकआउट करना हो.
जब ग्राहक 'एप्पल पे' के साथ कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो असली कार्ड नंबर डिवाइस या एप्पल के सर्वर पर स्टोर नहीं होता, न ही इसे एप्पल मर्चेंट के साथ शेयर करता है. इसके बजाय एक यूनिक डिवाइस अकाउंट नंबर बनाया जाता है, जिसे एन्क्रिप्ट करके सिक्योर एलिमेंट में सुरक्षित रखा जाता है. यह एक इंडस्ट्री-स्टैंडर्ड सर्टिफाइड चिप है जिसे डिवाइस पर पेमेंट जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए डिजाइन किया गया है. एप्पल ने कहा कि वह ट्रांजेक्शन की ऐसी जानकारी नहीं रखता जिसे यूजर से जोड़ा जा सके. उनका लेन-देन यूजर, मर्चेंट और उनके बैंक या कार्ड जारी करने वाले के बीच ही रहता है. अगर आईफोन खो जाए या चोरी हो जाए तो यूजर फाइन्ड माई ऐप से तुरंत उसे ढूंढ सकता है, लॉक कर सकता है या उस डिवाइस से पेमेंट को सस्पेंड कर सकता है.
ये भी पढे़ं: Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट, रेड जोन में खुले सेंसेक्स और निफ्टी
ग्राहक एक्सिस बेंक ऐप के लेटेस्ट वर्जन से सीधे एप्पल वैलेट में कार्ड ऐड कर सकते हैं। दूसरा तरीका यह है आईफोन पर वैलेट ऐप खोलें, प्लस के निशान पर टैप करें और बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना कार्ड जोड़ें. एक बार कार्ड एप्पल डिवाइस में ऐड हो जाने के बाद यूजर तुरंत 'एप्पल पे' का इस्तेमाल शुरू कर सकता है. एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा कि 'एप्पल पे' की शुरुआत इस लक्ष्य को आगे बढ़ाती है और मास्टरकार्ड और वीजा नेटवर्क पर हमारे क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को ज्यादा विकल्प और लचीलापन देती है. मास्टरकार्ड के प्रेसिडेंट, इंडिया और साउथ एशिया, गौतम अग्रवाल ने कहा, "जैसे-जैसे भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और ग्राहक आसान तथा सुरक्षित पेमेंट चाहते हैं, एक्सिस बैंक के मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए 'एप्पल पे' की शुरुआत कॉन्टैक्टलेस कॉमर्स के एक नए दौर की शुरुआत है, जिससे हर ट्रांजेक्शन पर भारतीय ग्राहकों को ज्यादा भरोसा और सुकून मिलेगा."
वीजा के ग्रुप कंट्री मैनेजर, इंडिया और साउथ एशिया, सुरेश सेठी ने कहा कि भारत में 'एप्पल पे' का लॉन्च देश की डिजिटल पेमेंट यात्रा में एक अहम पड़ाव है. 'एप्पल पे' का इस्तेमाल करने पर भी यूजर्स को उनके कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स और फायदे मिलते रहेंगे. लॉन्च के समय 'एप्पल पे' भारत में लाखों मर्चेंट्स पर स्वीकार किया जाएगा, जिसमें एप्पल स्टोर भी शामिल हैं. बता दें कि 'एप्पल पे' 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है और दुनिया भर में 11,000 से ज्यादा बैंक और नेटवर्क पार्टनर्स के साथ काम करता है.
ये भी पढ़ें: राजधानी में प्रदूषण से निपटने का नया प्लान, मशीन से होगी छोटी सड़कों की सफाई; रियल-टाइम ट्रैकिंग करेगा IIT दिल्ली
INPUT: IANS
एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद की पत्नी के साथ दिखीं करीना कपूर, दोनों ने एक दूसरे पर जमकर लुटाया प्यार
Kareena Kapoor with Mira Rajput: करीना कपूर और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एक जमाने में बॉलीवुड की टॉप जोड़ी में से एक हुआ करती थी. दोनों ने साल 2004 से 2007 तक एक दूसरे को डेट किया था और इनके इश्क के चर्चे काफी रहते थे. लेकिन फिर ब्रेकअप होने के बाद दोनों की राहें अलग हुई और कभी किसी मंच में इनका सामना भी हुआ तो दोनों 'अनकंफर्टेबल' ही दिखे. वहीं, अब पहली बार करीना और शाहिद की पत्नी को साथ देखा गया है.
करीना और मीरा की पहली मुलाकात
दरअसल, शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत जल्द ही करीना कपूर खान के चैट शो 'व्हाट विमेन वांट' (What Women Want) में नजर आने वाली हैं. दोनों ने इसकी शूटिंग भी कर ली है और सेट से ही इनकी तस्वीर वायरल हो रही है. करीना कपूर ने मीरा के शो में आने पर उनके साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की. फोटो में दोनों साथ में काफी खुश नजर आई. वहीं, इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने मीरा को टैग किया और लिखा, 'शो में बेहद वॉर्म एंड लवली मीरा'
मीरा ने भी करीना पर लुटाया प्यार
वहीं, करीना के इस पोस्ट को मीरा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया है. इतना ही नहीं मीरा ने करीना की तारीफ भी की. उन्होंने लिखा- 'इस से ज्यादा अच्छी कंपनी नहीं हो सकती, विथ करीना.' इतना ही नहीं, इससे पहले मीरा ने 'What Women Want' के सेट से कई तस्वीरें शेयर की थी. इस, दौरान उन्होंने कहा था- 'महिलाएं बस खुद जैसी रहना चाहती हैं. मुझे बुलाने और आप जैसी शानदार महिला होने के लिए करीना कपूर खान का शुक्रिया.'
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'द वन' ने धुआंधार छापे करोड़ों तो 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, 'हनुमान अंश' का ऐसा रहा हाल
दोनों को साथ देख फैंस हैरान!
वहीं, दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गई है और इन्हें साथ में देख फैंस हैरान हैं. लोग दोनों की जोड़ी और इस 'दुर्लभ मुलाकात' पर मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिया. एक यूजर ने पोस्ट कर लिखा- 'ये कौन सा शो है, कब और कहां आएगा. मुझे देखना है. एक्स गर्लफ्रेंड और एक्स की पत्नी, बॉलीवुड मसाला फील हो रहा है.' वहीं, दूसरे ने लिखा- 'रुको, ये कैसा कोलैब है?! ओह माय गॉड। आप दोनों खूबसूरत महिलाओं को एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार है.'
What show is this? Where & when will it be aired? Coz I gotta watch it at any cost ????????????????????
— UnbotheredRitzz (@u_knoww_who) September 29, 2026
Ex gf & wife of the ex!!! Feels like a typical Bollywood masaladar movie!????????????????#KareenaKapoor #MiraKapoor pic.twitter.com/LEU4FXIdAl
करीना और शाहिद का रिश्ता
बता दें,करीना कपूर और शाहिद कपूर का एक समय में रिश्ता रहा है. मीरा से शादी करने से पहले शाहिद और करीना ने करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट किया था. दोनों अपने रिलेशनशिप के दौरान बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल थे. हालांकि बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं, लेकिन फिल्मों में उनकी जोड़ी को आज भी याद किया जाता है. वहीं, कुछ समय पहले करीना और शाहिद को भी साथ में स्पॉट किया गया था.
कब और कहां देख सकेंगे शो?
वहीं, What Women Want शो की बात करें ये इसका छठा सीजन होने वाला है. ये एक पॉपुलर टॉक शो है, जिसमें करीना कपूर खान बतौर होस्ट महिलाओं के सशक्तिकरण, जेंडर इक्वालिटी, वर्क-लाइफ बैलेंस, फैशन और रिश्तों पर बात करती हैं. इसमें सेलिब्रिटी, एंटरप्रेन्योर और पब्लिक फिगर्स के साथ बातचीत होती है. आप इसे यूट्यूब पर 'मिर्ची प्लस' चैनल पर देख सकते हैं. हालांकि अभी छठे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 'Lock Upp' सीजन 2 का ऐलान, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का ट्रेलर रिलीज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








