Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: बुधवार के दिन वृषभ राशि का चमकेगा भाग्य, कर्क और मकर राशि को भी लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन यानी 30 सितंबर 2026 को बुधवार के दिन सभी राशियों पर गणपति भगवान की कृपा बरसने वाली है. आज सुबह चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे और फिर दोपहर 01:13 मिनट तक वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसलिए, कुछ राशियों के लिए आज के दिन जिस काम में रुकावट महसूस होगी, वहीं कार्य शाम तक पूरा हो जाएगा. आज के दिन भरणी नक्षत्र का प्रभाव 7:36 तक रहेगा और फिर कृत्तिका नक्षत्र पर शुरू होगा. इसके बाद गुरु का कर्क राशि में, शुक्र और बुध तुला राशि में रहेंगे. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल 30 सितंबर 2026.
पढ़ें आज का राशिफल 30 सितंबर 2026 (Today's Horoscope 30 September 2026)
1.मेष
मेष राशि के लोगों को आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. रोग और शत्रु परास्त होंगे और षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे. आज चतुर्दिक लाभ होगा और व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी. माता-पिता का सुख मिलेगा और परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं. भूमि तथा वाहन खरीदने के लिए उत्तम समय है.
सावधानी- कटू भाषा से परहेज करें
उपाय- लाल वस्तु का दान करें
ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् का जप करें
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
लक मीटर-7
2.वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को आज का दिन आपके लिए शुभ है. परिवार में खुशहाली रहेगी और चतुर्दिक विकास हो सकता है. आज के दिन आपके धन की स्थिति मजबूत रहेगी और प्रयासरत कार्यों में सफलता का योग बन रहा है. आज तीर्थाटन, देशाटन से लाभ मिलेगा. परीक्षा में सफलता मिल सकती है.
सावधानी- परिवार को समय दें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक-2
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर-7
3.मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन आय से अधिक खर्च हो सकता है. पूंजी निवेश करने से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज करियर को लेकर समय उत्तम है. आज आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी और रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है.
सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- गाय को रोटी गुड़ खिलाएं
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8
4.कर्क
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है. आज आप लोगों को नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है. अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दूर देश की यात्रा कर सकते हैं और माता-पिता का सुख मिलेगा. साहित्य के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है.
सावधानी- परिश्रम से पीछे न हटें
उपाय- सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9
5.सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन रोग, चोट से बचने की जरूरत है. आज के दिन नकारात्मक सोच से दूर रहें और माता-पिता का सम्मान करें. नए व्यापार में लाभ मिलेंगे और परिवार में मांगलिक कार्य होने का योग बन रहा है. विदेश से धन लाभ हो सकता है.
सावधानी- नकारात्मक विचार से दूर रहें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक-5
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8
6.कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आज बौद्धिक क्षमता से धन अर्जित करेंगे. खेल के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है और भूमि और भवन खरीद सकते हैं. संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. उच्च पद प्राप्ति का योग बन रहा है.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें
शुभ अंक-6
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-8
7.तुला
तुला राशि के लोगों को आज के दिन अपने मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज इन लोगों को रोजगार में लाभ मिल सकता है और आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज के दिन दूर देश की यात्रा होगी. आज के दिन विदेश से धन लाभ हो सकता है. आज के दिन भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा. परिवार में शुभ कार्य होंगे और नई नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.
सावधानी- विवादों से दूर रहें
उपाय- शिवजी की पूजा करें
ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक-2
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-7
8.वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों आज चौतरफा धन लाभ होगा और परिवार में मांगलिक कार्य होने का प्रबल योग बन रहा है. आज रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है. भाई-बहन का सुख मिलेगा और व्यापारिक स्थिति मजबूत हो सकती है. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं और खेल के क्षेत्र में बड़ी सफलता का योग बन रहा है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक-6
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8
9.धनु
धनु राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से पर नियंत्रण रखें. आज के दिन लेखन कार्यों से धन प्राप्ति का योग बन रहा है. प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है और शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होंगे. आज के दिन आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें. नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करें.
सावधानी- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-8
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-8
10.मकर
मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज के दिन आप लोगों को तेज गति की गाड़ी चलाने से परहेज करें. माता-पिता की आज्ञा का पालन करें और नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. शुभ कार्य करने का योग बन रहा है. आज के दिन घर में नए मेहमान आ सकते हैं. आज रोग और शत्रु पराजित होंगे.
सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे और इन लोगों की
अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. कोई बड़ा कार्य पूर्ण होने का प्रबल योग है. आज मन प्रसन्न रहेगा और मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं. आज आप लोगों को स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा. आज के दिन षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.
सावधानी- साझेदारी में व्यापार न करें
उपाय-बजरंग बाण का पाठ करें
ऊं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें
शुभ अंक-7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर-7
12.मीन
मीन राशि के लोगों को आज के दिन कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज साहित्य और संगीत से लाभ मिल सकता है. कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा. अपनी छवि को लेकर सचेत रहें और बेवजह यात्रा करने से बचें. आज पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी.
सावधानी- दूसरों की बातों पर ध्यान न दें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-9
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-9
ये भी पढ़ें- मनुष्य ही नहीं, देवताओं-भगवानों से लेकर असुरों के भी थे शिक्षक, जानें इनके गुरुओं के बारे में
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Aaj Ka Panchang 30 September 2026: आज पितृपक्ष का चतुर्थ-पंचम श्राद्ध है, 30 सितंबर का संपूर्ण पंचांग पढ़ें
Aaj Ka Panchang 30 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 30 सितंबर 2026 को पितृपक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि का श्राद्ध एकसाथ मनाया जा रहा है. आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 02:55 तक रहेगी और फिर पंचमी तिथि का प्रारंभ होगा. वहीं, आज बुधवार के दिन आपको वज्र योग और सिद्धि योग का संयोग भी देखने को मिल सकता है. चलिए अब पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.
पढ़ें आज का पंचांग 30 सितंबर 2026 (Today's Panchang 30 September 2026)
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
- तारीख- 30 सितंबर 2026
- वार- बुधवार
- तिथि- आश्विनी कृष्ण चतुर्थी तिथि दोपहर 02 बजकर 55 मिनट तक उसके बाद पंचमी तिथि होगी
- नक्षत्र- भरणी नक्षत्र सुबह 07 बजकर 36 मिनट तक उसके बाद कृतिका नक्षत्र होगा.
- योग- वज्र योग और सिद्धि योग
- करण- बालव, कौलव और तैतिल करण
- दिशा शूल- उत्तर दिशा
- दिशा शूल उपाय- तिल या धनिया खाकर घर से निकलें
आज का महामंत्र
ऊं गं गणपतये नमः
ये भी पढ़ें- Matri Navami 2026: कब है पितृ पक्ष में मातृ नवमी? जानें तर्पण का महत्व और इस दिन किसका श्राद्ध होगा
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर मेष राशि में दोपहर 01 बजकर 13 मिनट तक उसके बाद वृषभ राशि होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06:04 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 03 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 30 सितंबर शाम 08:40 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 01 अक्टूबर को सुबह 09:24 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:28 मिनट से सुबह 05:16 मिनट तक
अमृत काल- सुबह 03:48 बजे से सुबह 05:17 मिनट तक (1 अक्टूबर)
आज का अशुभ समय
राहुकाल- दोपहर 12 बजकर 4 मिनट से दोपहर 01 बजकर 33 मिनट तक
यम गण्डक- सुबह 07:34 मिनट से सुबह 09:04 मिनट तक
गुलिक काल- सुबह 10:34 मिनट से दोपहर 12:04 बजे तक
आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:27 मिनट तक
बुधवार के नुस्खे
- बुधवार का दिन भगवान गणेश को बहुत प्रिय है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा-आराधना की जाती है. भगवान गणेश की पूजा करने से बुध देवता प्रसन्न होते हैं. कुंडली में बुध देव की स्थिति ठीक होने से उनकी कृपा बरसती है, जिससे कारोबार में मनचाही सफलता मिलती है. साथ ही, आमदनी और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है.
- ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन किए जाने वाले विशेष उपाय भी बताए गए हैं. इन उपायों को करने से व्यक्ति किस्मत भी चमक सकती है. साथ ही, पैसों की तंगी भी दूर होती है. अगर आप करियर और कारोबार में भी तरक्की पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन ये उपाय जरुर करें
- अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं और इससे हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश पूजा करें और पूजा के समय गन्ने के रस से भगवान गणेश का अभिषेक करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं.
- अगर आप अपने कारोबार में तरक्की और मुनाफा चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा में उन्हें 11 या 21 दूर्वा अर्पित करें. दूर्वा अर्पित करते समय भगवान गणेश की स्तुति करें. इस उपाय को करने व्यापार में सफलता मिलती है.
- भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन पूजा के बाद आपको मकई, गेहूं, बाजरा, चावल, हरी सब्जी, हरे रंग के फल आदि चीजों का दान करना चाहिए. ऐसा करने से बुध देव की कृपा के साथ श्रीगणेश की कृपा भी मिलेगी.
- अगर आप बुध देव की कृपा प्राप्ति चाहते हैं, तो पूजा के दौरान गाय के कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान गणेश का अभिषेक करे. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- मनुष्य ही नहीं, देवताओं-भगवानों से लेकर असुरों के भी थे शिक्षक, जानें इनके गुरुओं के बारे में
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











