Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 30 September 2026: आज पितृपक्ष का चतुर्थ-पंचम श्राद्ध है, 30 सितंबर का संपूर्ण पंचांग पढ़ें

Aaj Ka Panchang 30 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 30 सितंबर 2026 को पितृपक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि का श्राद्ध एकसाथ मनाया जा रहा है. आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 02:55 तक रहेगी और फिर पंचमी तिथि का प्रारंभ होगा. वहीं, आज बुधवार के दिन आपको वज्र योग और सिद्धि योग का संयोग भी देखने को मिल सकता है. चलिए अब पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.

पढ़ें आज का पंचांग 30 सितंबर 2026 (Today's Panchang 30 September 2026)

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

  • तारीख- 30 सितंबर 2026
  • वार- बुधवार
  • तिथि- आश्विनी कृष्ण चतुर्थी तिथि दोपहर 02 बजकर 55 मिनट तक उसके बाद पंचमी तिथि होगी
  • नक्षत्र- भरणी नक्षत्र सुबह 07 बजकर 36 मिनट तक उसके बाद कृतिका नक्षत्र होगा.
  • योग- वज्र योग और सिद्धि योग
  • करण- बालव, कौलव और तैतिल करण
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा
  • दिशा शूल उपाय- तिल या धनिया खाकर घर से निकलें

आज का महामंत्र

ऊं गं गणपतये नमः

ये भी पढ़ें- Matri Navami 2026: कब है पितृ पक्ष में मातृ नवमी? जानें तर्पण का महत्व और इस दिन किसका श्राद्ध होगा

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मेष राशि में दोपहर 01 बजकर 13 मिनट तक उसके बाद वृषभ राशि होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06:04 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 03 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 30 सितंबर शाम 08:40 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 01 अक्टूबर को सुबह 09:24 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:28 मिनट से सुबह 05:16 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 03:48 बजे से सुबह 05:17  मिनट तक (1 अक्टूबर)

आज का अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 12 बजकर 4 मिनट से दोपहर 01 बजकर 33 मिनट तक

यम गण्डक- सुबह 07:34 मिनट से सुबह 09:04 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 10:34 मिनट से दोपहर 12:04 बजे तक

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:27 मिनट तक

बुधवार के नुस्खे

  • बुधवार का दिन भगवान गणेश को बहुत प्रिय है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा-आराधना की जाती है. भगवान गणेश की पूजा करने से बुध देवता प्रसन्न होते हैं. कुंडली में बुध देव की स्थिति ठीक होने से उनकी कृपा बरसती है, जिससे कारोबार में मनचाही सफलता मिलती है. साथ ही, आमदनी और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है.
  • ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन किए जाने वाले विशेष उपाय भी बताए गए हैं. इन उपायों को करने से व्यक्ति किस्मत भी चमक सकती है. साथ ही, पैसों की तंगी भी दूर होती है. अगर आप करियर और कारोबार में भी तरक्की पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन ये उपाय जरुर करें 
  • अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं और इससे हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश पूजा करें और पूजा के समय गन्ने के रस से भगवान गणेश का अभिषेक करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं.
  • अगर आप अपने कारोबार में तरक्की और मुनाफा चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा में उन्हें 11 या 21 दूर्वा अर्पित करें. दूर्वा अर्पित करते समय भगवान गणेश की स्तुति करें. इस उपाय को करने व्यापार में सफलता मिलती है.
  • भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन पूजा के बाद आपको मकई, गेहूं, बाजरा, चावल, हरी सब्जी, हरे रंग के फल आदि चीजों का दान करना चाहिए. ऐसा करने से बुध देव की कृपा के साथ श्रीगणेश की कृपा भी मिलेगी.
  • अगर आप बुध देव की कृपा प्राप्ति चाहते हैं, तो पूजा के दौरान गाय के कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान गणेश का अभिषेक करे. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है.

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- मनुष्य ही नहीं, देवताओं-भगवानों से लेकर असुरों के भी थे शिक्षक, जानें इनके गुरुओं के बारे में

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

नीतीश कुमार को रोक लेना चाहिए था, कांग्रेस में चर्चा; सोनिया बोलीं- जाना ही था

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को हुई। खास बात है कि यह मीटिंग INDIA गठबंधन की आगामी बैठक से ठीक एक दिन पहले हुई है। खबरें हैं कि इस दौरान राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के नाम पर भी खूब चर्चा हुई हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Virat vs Shubman: शुभमन गिल के पीछे पड़े विराट, किंग और प्रिंस की ‘लड़ाई’ देखिए

विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच रनों की लड़ाई अब आईसीसी रैंकिंग में भी मजेदार बनती जा रही है. दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. Wed, 30 Sep 2026 14:04:57 +0530

  Videos
See all

Breaking News: विवाद के बाद Election Commission का Form 6 में बड़ा बदलाव | Gyanesh Kumar | SIR News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T08:40:21+00:00

Vrindavan में खौफनाक रहस्य, 5 दिन बाद भी पहेली | Premanand Maharaj | Deepak Lodhi | CCTV #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T08:39:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers