Responsive Scrollable Menu

Pithori Amavasya 2026: संतान सुख और Pitra Dosh मुक्ति के लिए आज जरूर करें Shubh Muhurat में पूजा

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पितरों का तर्पण, दान और धार्मिक कार्य आदि किए जाते हैं। भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि को पिठोरी अमावस्या मनाई जाती है। इस बार आज यानी की 10 सितंबर को पिठोरी अमावस्या मनाई जा रही है। इस अमावस्या का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत करती हैं। तो वहीं दूसरी ओर यह तिथि पितरों के तर्पण, दान-पुण्य और पिंडदान के लिए भी बेहद फलदायी मानी जाती है। तो आइए जानते हैं पिठोरी अमावस्या की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व आदि के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक 10 सितंबर 2026 की सुबह 10:33 मिनट से पिठोरी अमावस्या तिथि की शुरूआत हो रही है। वहीं अगले दिन यानी की 11 सितंबर 2026 की सुबह 08:56 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। बता दें कि आज प्रदोष काल में पूजा का मुहूर्त शाम 06:39 मिनट से लेकर रात 08:57 मिनट तक रहेगा।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें और सूर्य देव को जल अर्पित करें। अब पितरों का स्मरण करते हुए तर्पण करें और फिर पूजा स्थल को साफ करें। इसके बाद चौकी पर देवी पिठोरी की स्थापना करें। अब आटे या फिर गोबर से 64 योगिनियों और सप्त मातृकाओं की आकृति को बनाएं। अब इन देवियों को हल्दी, रोली, अक्षत, फूल, धूप और दीप अर्पित करें। इसके बाद खीर, पूड़ी, रोटी, चूरमा, घी और गुड़ आदि का भोग लगाएं। इसके बाद पिठोरी अमावस्या व्रत की कथा का पाठ करें और मां की आरती हैं। पूजा के अंत में संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत और घर-परिवार की सुख-शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।

महत्व

इस तिथि को मातृशक्ति और संतान के बीच प्रेम एवं आस्था का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि पिठोरी अमावस्या के लिए श्रद्धापूर्वक देवी-देवताओं की पूजा और व्रत करने से संतान के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। अमावस्या तिथि की वजह से इस दिन दान, तर्पण और प्रार्थना आदि करने की भी परंपरा होती है।

Continue reading on the app

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में उल्टे-सीधे खानपान के कारण हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। अक्सर हम सभी अपनी सेहत को सुधारने के लिए आयरन, कैल्शियम और विटामिन डी पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन एक बेहद जरूरी पोषक तत्व को नजरअंदाज कर देते हैं। वह पोषक तत्व ओमेगा 3 फैटी एसिड है। यह एक ऐसा जरूरी फैटी एसिड है, जो हमारे हार्ट, स्किन और दिमाग की देखभाल करता है।

शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर डेली रूटीन में इस सप्लीमेंट को शामिल किया जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं इसके सेवन से शरीर को कौन-कौन से गजब के फायदे होते हैं।

इसे भी पढ़ें: Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

हार्ट को बनाता है सुपर हेल्दी

ओमेगा 3 फैटी एसिड आपके हार्ट का सच्चा दोस्त होता है। यह बॉडी में ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करता है। इसके अलावा यह बीपी को कंट्रोल करने और आर्टरीज की सूजन को कम करने में मददगार होता है। इसके रोजाना सेवन से दिल की बीमारियों का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है।

तेज दिमाग और अच्छी होगी याददाश्त

डीएचए हमारे दिमाग की कोशिकाओं का एक अहम और जरूरी हिस्सा है। ओमेगा 3 के सेवन से फोकस, ब्रेन फंक्शन और याददाश्त बेहतर होती है। बच्चों के विकास से लेकर ढलती उम्र में याददाश्त को बेहतर रखने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जोड़ों के दर्द और सूजन से मिलेगी राहत

ओमेगा 3 में नेचुरल रूप से एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अगर कोई व्यक्ति गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान है, तो यह सप्लीमेंट आपको फायदा पहुंचा सकता है। इसको रोजाना लेने से शरीर की सूजन के साथ-साथ जोड़ों की अकड़न भी दूर होती है।

मिलेगी ग्लोइंग और जवां त्वचा

अगर आपकी स्किन भी बेजान, रूखी या समय से पहले बूढ़ी नजर आने लगी है, तो ओमेगा 3 आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यह स्किन की नमी को बनाए रखने, मुहांसों की सूजन कम करने और स्किन पर आने वाली फाइन लाइन्स की रफ्तार को धीमा रखता है। साथ ही इसके सेवन से आपकी स्किन जवां बनी रहती है।

आंखों की सेहत के लिए भी अच्छा

ओमेगा-3 का घटक डीएचए हमारी आंखों के रेटिना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। शरीर में इसकी कमी होने से नजर से जुड़ी परेशानी या ड्राई आई की समस्या हो सकती है। यह सप्लीमेंट बढ़ती उम्र के साथ होने वाली मैक्युलर समस्याओं के खतरे को कम करने और आंखों की नमी बनाए रखने में सहायक होती है।

मूड और मेंटल हेल्थ में होगा सुधार

यह फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ का भी ख्याल रखता है। कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि ओमेगा 3 मूड को स्थिर रखने में सहायक होता है। इसके सेवन से एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसे लक्षण कम होते हैं।

प्रेग्नेंसी और बच्चे के विकास में सहायक

प्रेग्नेंसी के समय डीएचए गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग और आंखों के विकास के लिए जरूरी होता है। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाएं कोई भी सप्लीमेंट शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

जानिए कितनी मात्रा लें

बता दें कि हर इंसान के शरीर की अलग-अलग जरूरत होती है। आमतौर पर ज्यादातर लोगों के लिए 250 से 500 mg EPA और DHA का मिला-जुला सेवन सही माना जाता है। लेकिन आपके लिए सही मात्रा क्या होगी, यह मौजूदा सेहत, उम्र और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करता है।

ध्यार रहे कि इसको जरूरत से ज्यादा लेने पर पेट से जुड़ी परेशानियां और ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए इसको डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह, दक्षिण कोरिया को सेमीफाइनल में हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को एशियन गेम्स के हॉकी प्रतियोगिता में 8 साल बाद फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने दक्षिण कोरिया को सेमीफाइनल में 2-0 से हराया। Wed, 30 Sep 2026 17:09:44 +0530

  Videos
See all

Saurabh Murder Case : आज आएगा सौरभ मर्डर केस का फैसला, जेल में सुंदरकांड पढ़ रही मुस्कान! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T11:45:21+00:00

Sankalp Rashtra Nirman Ka | Goldy Brar: गैंगस्टर गोल्डी का 'गेम ओवर'..अमेरिका में पर्ची फाड़ दी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T11:43:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers