Jetour T2 i-DM: फॉर्च्यूनर को टक्कर देने आ रही नई हाइब्रिड SUV, 800 KM तक की रेंज का दावा
Jetour T2 i-DM: फॉर्च्यूनर को टक्कर देने आ रही नई हाइब्रिड SUV, 800 KM तक की रेंज का दावा
एशियन गेम्स- भारतीय मेंस हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची:जापान को 2-0 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की, अभिषेक और हरमनप्रीत ने किए गोल
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी इवेंट में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने मेजबान जापान को 2-0 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम पूल-A से सेमीफाइनल में पहुंच गई। भारत के लिए अभिषेक ने 15वें मिनट में गोल किया जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 40वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। पूल-A में भारतीय टीम टॉप पर हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अब तक चारों मैच जीते हैं। टीम ने इन चार मुकाबलों में कुल 39 गोल किए और 4 गोल खाए। जापान के खिलाफ जीत के साथ भारत ने पूल-A में अपना अभियान मजबूत किया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इंडोनेशिया-श्रीलंका के बाद साउथ कोरिया को हराया था भारत ने एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ की थी। भारतीय टीम ने उस मुकाबले में 13-1 से जीत दर्ज की। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 16-1 की एकतरफा जीत हासिल की। तीसरे मैच में साउथ कोरिया के खिलाफ 8-2 की जीत के साथ भारत ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। हॉकी खिलाड़ी संजय के 100 इंटरनेशनल मैच पूरे भारतीय हॉकी खिलाड़ी संजय ने जापान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के मुकाबले में सीनियर इंटरनेशनल करियर के 100 मैच पूरे कर लिए। हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संजय को इस उपलब्धि पर बधाई दी। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत को एक दिन में कबड्डी के दो गोल्ड भारत ने एशियन गेम्स में एक ही दिन कबड्डी के दोनों गोल्ड जीत लिए। महिला टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया। इसके बाद पुरुष टीम ने भी ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। शनिवार को पुरुष टीम ने एशियन गेम्स में लगातार 10वीं बार मेडल जीता। महिला टीम ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल हासिल किया। पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama










