Deepak Chahar के 1.5 लाख के तीन बैट चोरी, बोले- पुलिस के पास जाऊं या योगी जी-मोदी जी के पास?
क्रिकेट न्यूज। भारतीय क्रिकेटर दीपक चहर के तीन महंगे बैट चोरी हो गए हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित चहर-दावर ग्राउंड, अरटोनी में हुई। चोरी हुए तीनों बैट की कुल कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना से चहर काफी परेशान हैं, लेकिन उन्होंने पूरे मामले को अपने खास अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक चहर ग्राउंड पर गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना किट वहीं छोड़ दिया था। करीब एक घंटे बाद जब वह बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करने पहुंचे और किट खोला तो उसमें से तीन बैट गायब थे। उनके पिता और कोच लोकेन्द्र चहर ने भी घटना की पुष्टि की है।
इसके बाद दीपक चहर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह चोरी हुए बैट को लेकर अपनी परेशानी बताते नजर आए। उन्होंने कहा कि तीन बैट चोरी हुए हैं और ये काफी अच्छे बैट थे। चहर ने यह भी कहा कि संभव है कि जिसने बैट चुराए हैं, उसे इनकी असली कीमत का अंदाजा ही न हो।
चहर ने वीडियो में बताया कि ये तीनों बैट प्लेयर एडिशन मॉडल थे और इनकी कुल कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं क्या करूं? पुलिस में शिकायत करूं, योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के पास?” साथ ही उन्होंने बैट वापस करने की अपील भी की।
बताया गया है कि घटना के समय तक इस मामले में कोई औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। हालांकि, एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के लिए महंगे और अपनी जरूरत के हिसाब से तैयार किए गए बैट का चोरी होना बड़ी परेशानी है।
दीपक चहर का क्रिकेट करियर
दीपक चहर भारत के लिए 13 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वनडे में उनके नाम 16 विकेट, जबकि टी20 इंटरनेशनल में 31 विकेट हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में आया था, जब उन्होंने सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट झटके थे।
आईपीएल में भी चहर लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अब तक 102 मैचों में 127 विकेट लिए हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। अब देखना होगा कि चहर के चोरी हुए ये तीनों बैट वापस मिलते हैं या नहीं।
रूस का परमाणु बम गिराने में सक्षम विमान क्रैश:6 की मौत; गोला-बारूद नहीं था; उड़ान भरते ही फ्यूल टैंक में ब्लास्ट
रूस का परमाणु बम गिराने में सक्षम Tu-95 सैन्य विमान मंगलवार को ट्रेनिंग उड़ान के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में 6 क्रू मेंबर मारे गए और एक घायल हुआ। रूसी रक्षा मंत्रालय ने हादसे की पुष्टि की है। मंत्रालय के मुताबिक, विमान का फ्यूल टैंक उड़ान भरते ही ब्लास्ट हो गया जिसके बाद वह एक सुनसान इलाके में गिरा घायल क्रू मेंबर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। विमान में सवार सभी लोग क्रू मेंबर थे। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







