Ketan Murder Case: सिया-चेतन के खिलाफ अब जल्द शुरू होगा ट्रायल, 5 हजार पन्नों से अधिक की चार्जशीट दाखिल; पुलिस ने लगाए यह आरोप
Ketan Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट के अनुसार, केतन की हत्या की साजिश पहले से तैयार की गई थी. उसके पुणे के पास लोहागढ़ किले की पहाड़ी से नीचे धकेलकर मारने का प्लान था. चार्जशीट के अनुसार, 18 जून को हुई घटना में सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों की कथित भूमिका थी. पुलिस ने दावा किया है कि पहले केतन को दोनों हाथों से धक्का दिया गया और बाद में चेतन ने पैर से धक्का देकर उसको खाई में गिरा दिया था.
पुणे पुलिस ने 19 सितंबर को वडगांव मावल सेशंस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई 90 दिनों की निर्धारित अवधि पूरा होने के एक दिन पहले की गई है. अब अदालत में आरोप तय किए जाएंगे, जिसके बाद मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ेगी. चार्जशीट में लगाए गए आरोपों के आधार पर कौन से आरोप तय किए जाएंगे, इसका फैसला अदालत करेगी.
केतन मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ketan Murder Case: सिया के मिडिल फिंगर दिखाने पर पिता ने दी सफाई, बेटी को बताया निर्दोष; सामने आया VIDEO
अब जानें क्या है पूरा मामला
चार्जशीट के अनुसार, सिया और चेतन की मुलाकात 2025 में हुई थी. बाद में दोनों करीब आए और एक-दूसरे के साथ संबंध बनाए. पुलिस की जांच में कथित रूप से सामने आया कि दोनों ने राजस्थान में एक मंदिर में शादी की थी. यह बात बहुत ही कम लोगों को मालूम थी. इसके बाद सिया के परिवार ने केतन अग्रवाल के साथ उसका रिश्ता तय किया. जनवरी 2026 में रिश्ता तय होने के बाद फरवरी में दोनों की सगाई हुई थी. पुलिस की मानें को सिया और चेतन चाहते थे कि शादी टल जाए लेकिन परिवार ने नवंबर में शादी की तारीख नवंबर में तय कर दी थी. इसके बाद सिया ने चेतन के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.
चेतन के दोस्त रितेश हांगे ने भी सिया और चेतन का साथ दिया. तीनों ने मर्डर की प्लानिंग की और एक बाहरी व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए, हालांकि, बाद में ब्लैकमेल के डर से दोनों ने खुद ही अपराध को अंजाम दिया. उन्होंने सूनसान होने की वजह से लोहागढ़ किले को अपराध के लिए चुना और पहाड़ी से धक्का देने को वे एक एक्सीडेंट के रूप में दिखा सकते थे. हत्या से पहले उन्होंने लोहागढ़ किले की रेकी भी की थी.
केतन मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ketan Murder Case: बेशर्मी की हदें पार! अब कैमरे में सिया गोयल ने किसे दिखाई मिडिल फिंगर? वायरल हुआ एटिट्यूड
14 जून को पहली कोशिश का दावा
चार्जशीट के अनुसार, हत्या वाले दिन से पहले (14 जून) भी सिया केतन को किले पर ले गई थी पर वह बच गया था. इसके बाद 18 जून को बर्थडे सरप्राइज के लिए सिया ने एक फेक अकाउंट से केतन को फिर से किले पर बुलाया. सिया और केतन सुबह लोहागढ़ पहुंचे. चेतन भी दोनों का पीछा करते हुए वहां तक आ गया. इसके बाद सिया केतन को पहाड़ी के किनारे ले गई. सबसे पहले सिया ने उसेे धक्का दिया, केतन जब संभलने की कोशिश कर रहा था, तभी चेतन ने भी उसे पैर से धक्का देकर पहाड़ी से गिरा दिया. हत्या के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए. दोनों ने पुलिस और परिवार को गुमराह करने की बहुत कोशिश की लेकिन मोबाइल डेटा, चैट, फोटो-वीडियो, सीडीआर, सीसीटीवी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की मदद से दोनों पकड़े गए.
केतन मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ketan Murder Case: केतन और चेतन के अलावा सिया की जिंदगी में कौन था तीसरा? वायरल VIDEO में मिला हिंट
अब अदालत में तय होगी आगे की दिशा
अब गेंद अदालत के पाले में है. अब अदालत चार्जशीट में लगाए गए आरोपों के आधार पर आरोप तय करेगी. इसके बाद ट्रायल शुरू होगा. सिया, चेतन और रितेश तीनों ही वर्तमान में जेल में हैं. चार्जशीट में कही गईं बातें, जांच एजेंसी के आरोप हैं. इन आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत को लेना है.
केतन मर्डर केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ketan Murder Case: चेतन मर्डर केस में सामने आया क्रॉस-वेडिंग का कनेक्शन, पेचीदा हुई हत्याकांड की जांच
जबलपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, SP कार्यालय का घेराव, बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस ने की पानी की बौछार
जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली निकालते हुये पुलिस अधीक्षक कार्यलय का घेराव किया एवं जमकर नारेबाजी की।
जानकारी अनुसार, युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की टीम ने पहले ही इन्हें रोकने की इंतजाम कर रखा था। पुलिस ने पुलिस ने कार्यालय के मुख्य गेट को बंद कर दिया था। साथ ही सड़क पर बैरिकेड्स लगा दिये थे। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आये और बैरिकेड्स पर चढ़ गये।
वहीं, जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अंदर जाने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिये वाटर कैनन से पानी की बौछार कर दी। जिसके बाद कुछ देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर स्थिति नियंत्रित की। इस दौरान कार्यकर्ता एवं पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी देखी गई।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उठाये सवाल
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने शहर में हत्या, लूट, साइबर अपराध, जुआ, सट्टा, स्मैक और अवैध शराब की बिक्री को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए और गंभीर आरोप भी लगाये हैं। उन्होंने कहा कि शहर में जुआ, सट्टा और स्मैक की बिक्री को लेकर आये दिन शिकायतें सामने आ रही हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन इन अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं युवा कांग्रेस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की भी मांग की।
वहीं, यश घनघोरिया ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की अपराधियों से कथित सांठगांठ के चलते शहर में अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कानून व्यवस्था में जल्दी सुधार नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस द्वारा इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों से कथित सांठगांठ करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी संगठन आवाज उठाएगा।
हेलमेट पर चालान, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
युवा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क पर बाइक चलाने वाला व्यक्ति यदि हेलमेट नहीं लगाता है तो उसके खिलाफ तत्काल चालानी कार्रवाई की जाती है लेकिन शहर में जुआ, सट्टा, स्मैक और अवैध शराब जैसी गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से अवैध गतिविधियों पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News







