अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, ESB ने दो संयुक्त परीक्षाओं की परीक्षा शुल्क वापसी सूचना जारी की, पढ़ें डिटेल
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB, MP Employees Selection Board) ने दो समूहों की संयुक्त परीक्षाओं की परीक्षा फ़ीस वापस करने का निर्णय लिया है, इस सम्बन्ध में बोर्ड ने सूचना भी जारी कर दी है जिसे उसकी अधिकारिक वेबसाईट पर अपलोड भी कर दिया है, शुल्क वापसी की प्रक्रिया 17 सितम्बर 2026 से 27 सितम्बर 2026 तक चलेगी।
ESB ने समूह-02 उप समूह-04 के अंतर्गत संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 और समूह-03 उपयंत्री, मानचित्रकार, प्रयोगशाला तकनीशियन एवं अन्य समकक्ष पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 से जुड़े आवेदकों के लिए एक सूचना जारी की है जिसमें परीक्षा शुल्क वापसी के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिए गए हैं।
समूह 2 के इन आवेदकों को हो रही फ़ीस वापस
कर्मचारी चयन मंडल ने जारी सूचना में बताया कि समूह-2 उप समूह-4 के अंतर्गत संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए 4 अगस्त 2026 को विज्ञापन दिया गया था जिसके अंतर्गत 4 अगस्त से 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए थे।
उक्त परीक्षा में पंचायत राज संचालनालय के अंतर्गत विज्ञापित पद कोड 97 खंड पंचायत अधिकारी (सीधी भर्ती), पद कोड 98 डाटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा), पद कोड 99 डाटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा बैकलॉग), पद कोड 100 पंचायत समन्वय अधिकारी (सीधी भर्ती) एवं पद कोड 101 पंचायत समन्वय अधिकारी (बैकलॉग) को विलोपित किया गया था। इसलिए इन पद कोड 97, 98, 99, 100 एवं 101 के लिए आवेदन भरने वाले आवेदकों की परीक्षा शुल्क वापसी (Refund) की कार्रवाई मंडल द्वारा की जा रही है।
समूह-03 के आवेदकों के लिए जरूरी सूचना
एक अन्य सूचना में समूह-03 उपयंत्री, मानचित्रकार, प्रयोगशाला तकनीशियन एवं अन्य समकक्ष पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के आवेदकों के लिए परीक्षा शुल्क वापसी की जानकरी साझा की गई है, कर्मचारी चयन मंडल ने बताया कि समूह-3 उपयंत्री, मानचित्रकार एवं अन्य समकक्ष पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया था जिसमें 18 अगस्त से 24 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए थे।
इस संयुक्त परीक्षा के विज्ञापन के बाद बोर्ड ने 24 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट पर महत्वपूर्ण सूचना जारी कर उक्त परीक्षा की नियमपुस्तिका (Rulebook) एवं आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया था। अब जिन अभ्यर्थियों ने 18 से 24 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरे थे, उनके परीक्षा शुल्क वापसी (Refund) की कार्रवाई मंडल द्वारा की जा रही है।
7 सितम्बर से 27 सितम्बर तक होगी फ़ीस वापसी
कर्मचारी चयन मंडल ने स्पष्ट किया है कि समूह-02 उप समूह-04 के अंतर्गत संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 और समूह-03 उपयंत्री, मानचित्रकार, प्रयोगशाला तकनीशियन एवं अन्य समकक्ष पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क वापसी की प्रक्रिया 17 सितम्बर से 27 सितम्बर तक चलेगी , अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवधि में आवश्यक जानकारी/आवेदन एमपी ऑनलाइन (MP Online) के पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समयावधि में दर्ज करें, जिससे नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापसी की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
First Bike: पहली बाइक खरीदने जा रहे हैं? कम बजट में ये 5 मॉडल दे सकते हैं माइलेज और आराम का शानदार कॉम्बिनेशन
First Bike: पहली बाइक खरीदने जा रहे हैं? कम बजट में ये 5 मॉडल दे सकते हैं माइलेज और आराम का शानदार कॉम्बिनेशन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Samacharnama








