Responsive Scrollable Menu

भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस ने की पानी की बौछार, जीतू पटवारी ने ज्ञानेश कुमार को बताया देशद्रोही

चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठने के बाद एक बार फिर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एवं ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर देश में सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर कई राज्यों में प्रदर्शन कर चुनाव आयोग और भाजपा सरकार को घेर रहा है। इस बीच, मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को राजधानी भोपाल में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने निकले। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

बता दें कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस बल पहले से ही पूरी तैयारी के साथ मौके पर मौजूद था। जैसे ही कांग्रेस नेता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के घेराव के लिए आगे बढ़े, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर भी चढ़ गए। स्थिति को नियंत्रित करने और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की।

काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन में पहुंचे जीतू पटवारी

खास बात यह रही कि प्रदर्शन के दौरान जीतू पटवारी ने काले कपड़े पहनकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में उनके साथ उमंग सिंघार, जयवर्धन सिंह, कांतिलाल भूरिया, दिग्विजय सिंह, विक्रांत भूरिया और पीसी शर्मा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जीतू पटवारी बैरिकेड्स पर चढ़कर पार्टी का झंडा लहराते नजर आए।

ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहने कार्यकर्ता को जंजीरों में बांधा

वहीं, कई कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहने और हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते दिखाई दिए। इन पोस्टरों पर ‘वोट छोड़, गद्दी छोड़’ जैसे नारे लिखे हुए थे। वहीं, ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहने और जंजीरों में जकड़े एक कार्यकर्ता को जीतू पटवारी और उमंग सिंघार जंजीरों से पकड़े नजर आए।

प्रधानमंत्री ने देश के साथ धोखा किया: जीतू पटवारी

प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि आज राजधानी भोपाल में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी एकत्रित हुए हैं। उन्होंंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के साथ धोखा किया है। वह वोट चोरी से बने प्रधानमंत्री हैं।

जीतू पटवारी ने ज्ञानेश कुमार को बताया देशद्रोही

इसके साथ ही पटवारी ने ज्ञानेश कुमार को देशद्रोही बता दिया। इस दौरान जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक निशाना साधा। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने आंदोलन का आगाज भोपाल से कर दिया है। अब पार्टी प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग उठाएगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस मतदाता सूची के SIR को लेकर लगातार विरोध कर रही है। पार्टी का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया के बाद बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। कांग्रेस ने हटाए गए मतदाताओं के नामों का विधानसभा, जिला और कारणवार विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही, कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

Continue reading on the app

अनुपम खेर को हुआ मैनिक डिप्रेशन, अगर आपमें हैं ये लक्षण तो आप भी हो सकते हैं बायपोलर डिसॉर्डर के शिकार, अभी चेक करें

Manic Depression: 71 साल के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर को मैनिक डिप्रेशन हुआ है. हमारे देश में भले ही मानसिक बीमारी के बारे में लोगों में जागरुकता नहीं हो लेकिन यह बीमारी बेहद गंभीर है. इस बीमारी में इंसान एक अलग ही भ्रम में हवा में उड़ता रहता है. उसे लगता है कि वह सबसे ज्यादा महान इंसान है. हालांकि मैनिक डिप्रेशन में रह रहे लोगों को इसके बारे में पता नहीं होता है कि उसे कोई बीमारी है. इसलिए हमने फोर्टिस अस्पताल, नई दिल्ली में मेंटल हेल्थ एंड विहेवियरल साइंस के एचओडी डॉ. नेहा अग्रवाल से बात की.

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा नहीं तो क्या हुआ... एशियन गेम्स में भारत ने जैवलिन थ्रो में एक नहीं दो मेडल जीते

Yashvir Singh-Rohit Yadav: एशियन गेम्स के जैवलीन थ्रो स्पर्धा में भारत ने दो मेडल जीत लिए हैं. इस एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा भाग नहीं ले रहे थे. लेकिन यशवीर सिंह और रोहित यादव ने मेडल जीतकर भारत का मान बढ़या. Mon, 28 Sep 2026 18:37:10 +0530

  Videos
See all

ECI Row Live | EC पर लड़ाई..Akhilesh की कांग्रेस से दूरी? | Rashtravad | SIR | Election Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T13:13:44+00:00

Ujjain: शाही मस्जिद से पहले CM Mohan Yadav ने अपना पैतृक घर खुद ही तुड़वाया | Ancestral Home | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T13:13:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers