October 2026 Festivals List: नवरात्रि की सौगात, दशहरा से लेकर करवा चौथ तक, अक्टूबर में पड़ने वाले हैं कई पर्व-त्योहार, देखें लिस्ट
October 2026 Festivals List: सितंबर का महीना जल्द ही खत्म होने वाला है. इसके बाद साल 2026 का दसवां महीना शुरू हो जाएगा. 10वां महीना अक्टूबर का होता है. हर साल अक्टूबर के महीने का ही इंतजार होता है. सभी लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि इसमें कई त्योहार पड़ते हैं. दरअसल, अक्टूबर-नवंबर का महीना त्योहारों व पर्वों का महीना होता है. इस महीने में शारदीय नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ समेत कई प्रमुख व्रत और त्योहार आने वाले हैं.
बता दें कि 3 अक्टूबर को जितिया व्रत रखा जाएगा. इसके बाद इस महीने में शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाले हैं और पूरे 9 दिनों तक रहेंगे. साथ ही, इस महीने में दशहरा भी मनाया जाता है. इस महीने में सुहागिन महिलाओं का खास त्योहार करवा चौथ भी आता है, जब महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं. चलिए देखते हैं अक्टूबर में पड़ने वाले त्योहारों की पूरी लिस्ट.
ये भी पढ़ें- Matri Navami 2026: कब है पितृ पक्ष में मातृ नवमी? जानें तर्पण का महत्व और इस दिन किसका श्राद्ध होगा
अक्टूबर 2026 व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
- 2 अक्टूबर- रोहिणी व्रत, सप्तमी श्राद्ध और गांधी जयंती
- 3 अक्टूबर- जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण और अष्टमी श्राद्ध
- 4 अक्टूबर- नवमी श्राद्ध
- 5 अक्टूबर- दशमी श्राद्ध
- 6 अक्टूबर- इंदिरा एकादशी
- 7 अक्टूबर- कृष्ण कल्कि द्वादशी और द्वादशी श्राद्ध
- 8 अक्टूबर- गुरु प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और त्रयोदशी श्राद्ध
- 9 अक्टूबर- चतुर्दशी श्राद्ध
- 10 अक्टूबर- सर्वपितृ अमावस्या (पितृ पक्ष समापन), दर्श अमावस्या, आश्विन अमावस्या
- 11 अक्टूबर- शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती
- 12 अक्टूबर- चंद्र दर्शन
- 14 अक्टूबर- कपदिर्श चतुर्थी
- 15 अक्टूबर- उपांग ललिता व्रत
- 16 अक्टूबर- सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
- 17 अक्टूबर- सरस्वती पूजा, तुला संक्रांति
- 19 अक्टूबर- दुर्गा अष्टमी और महानवमी
- 20 अक्टूबर- दशहरा और दुर्गा विसर्जन, बुद्ध जयंती
- 22 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी
- 25 अक्टूबर- शरद पूर्णिमा, कोजागर पूजा
- 26 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती, आश्विन पूर्णिमा
- 29 अक्टूबर- करवा चौथ व्रत, वक्रतुंड संकष्टी और रोहिणी व्रत
अक्टूबर 2026 ग्रह गोचर (October 2026 Grah Gochar Dates)
- 1 अक्टूबर- बुध राहु का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश
- 3 अक्टूबर- शुक्र ग्रह की वक्री चाल
- 17 अक्टूबर- सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे
- 24 अक्टूबर- बुध ग्रह वक्री
- 31 अक्टूबर- गुरु का कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में इन 5 चीजों का दान बिल्कुल न करें, पड़ सकता है भारी
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यूपी के इस शहर ने स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में लहराया परचम, अगस्त की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
UP News: योगी सरकार राज्य में हर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है. ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं भला कैसे पीछे रह सकती हैं. सीएम योगी के मार्गदर्शन में राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं भी लगातार बेहतर हो रही है. इस बीच उत्तर प्रदेश हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड के अगस्त 2026 के ताजा आंकड़े जारी कर दिए जिसमें वाराणसी ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है.
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी ने स्वास्थ्य रैंकिंग में 0.81 का शानदार संयुक्त स्कोर हासिल किया है. जो राज्य के सभी जिलों में पहले स्थान पर है. अगर जुलाई महीने की तुलना करें तो जिले के प्रदर्शन में 30.65 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि ये रैंकिंग स्वास्थ्य विभाग मातृ एवं शिशु देखभाल, टीकाकरण, परिवार नियोजन और टीबी नियंत्रण जैसे कई अहम पैमानों पर तय करता है.
वाराणसी ने टीकाकरण में बनाया कीर्तिमान
इसके साथ ही वाराणसी ने जनपद में शत-प्रतिशत टीकाकरण का भी नया रिकोर्ड बनाया है. अगस्त के महीने में वाराणसी ने स्वास्थ्य के कई मुख्य क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है. इनमें गर्भवती महिलाओं की चार बार प्रसव पूर्व जांच (ANC) और हीमोग्लोबिन टेस्ट में जिले को 100 प्रतिशत सफलता मिली है. यही नहीं जनपद ने संस्थागत प्रसव का आंकड़ा 95.95 प्रतिशत और बच्चों के पूर्ण टीकाकरण का रिकोर्ड 97.98 प्रतिशत दर्ज किया गया है. जबकि नवजात शिशुओं की घर पर देखभाल (HBNC विजिट), टीबी नोटिफिकेशन और गर्भवती महिलाओं की एचआईवी स्क्रीनिंग में भी जनपद ने सौ फीसदी का लक्ष्य हासिल किया है.
जनपद में परिवार नियोजन में किया बेहतर प्रदर्शन
यही नहीं वाराणसी ने परिवार नियोजन में भी बेहतर प्रदर्शन किया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 70 प्रतिशत सी-सेक्शन डिलीवरी का स्तर 31.01 प्रतिशत दर्ज किया गया. जबकि जिला अस्पतालों में 30 प्रतिशत सी-सेक्शन का आंकड़ा 65.19 प्रतिशत पर पहुंच गया. वहीं परिवार नियोजन के मामले में भी स्थायी और अस्थायी दोनों तरीकों को अपनाने में लोगों की काफी रुचि देखने को मिली है. वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय स्वास्थ्य कर्मियों की लगन और निरंतर निगरानी को दिया है. उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरी टीम के साझा प्रयासों और बेहतर समन्वय का ही नतीजा है.
ये भी पढ़ें: यूपी के इस शहर को मिलेगी जाम की समस्या से राहत, 47 करोड़ की लागत से बनेगा बाईपास
वाराणसी ने इन जनपदों को छोड़ा पीछे
बता दें कि यूपी की डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी का स्कोर 0.81 रहा है, इसके बाद मुजफ्फरनगर और लखनऊ ने संयुक्त रूप से 0.73 स्कोर हासिल कर दूसरा स्थान पाया है. इस अवसर पर सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने सभी डॉक्टरों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस रैंकिंग से प्रेरणा लेकर उन क्षेत्रों में और सुधार किया जाएगा, जहां थोड़ी कमी रह गई है. उन्होंने कहा वाराणसी का लक्ष्य आगे भी जनता को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है. साथ ही लगातार इस शीर्ष स्थान पर बने रहना है.
ये भी पढ़ें: बाबरी के भक्त कालनेमि बनकर आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास करेंगे, इनकी साजिशों को सफल नहीं होने देंगे: CM योगी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











