Responsive Scrollable Menu

यूपी के इस शहर ने स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में लहराया परचम, अगस्त की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

UP News: योगी सरकार राज्य में हर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है. ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं भला कैसे पीछे रह सकती हैं. सीएम योगी के मार्गदर्शन में राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं भी लगातार बेहतर हो रही है. इस बीच उत्तर प्रदेश हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड के अगस्त 2026 के ताजा आंकड़े जारी कर दिए जिसमें वाराणसी ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है.

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी ने स्वास्थ्य रैंकिंग में 0.81 का शानदार संयुक्त स्कोर हासिल किया है. जो राज्य के सभी जिलों में पहले स्थान पर है. अगर जुलाई महीने की तुलना करें तो जिले के प्रदर्शन में 30.65 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि ये रैंकिंग स्वास्थ्य विभाग मातृ एवं शिशु देखभाल, टीकाकरण, परिवार नियोजन और टीबी नियंत्रण जैसे कई अहम पैमानों पर तय करता है.

वाराणसी ने टीकाकरण में बनाया कीर्तिमान

इसके साथ ही वाराणसी ने जनपद में शत-प्रतिशत टीकाकरण का भी नया रिकोर्ड बनाया है. अगस्त के महीने में वाराणसी ने स्वास्थ्य के कई मुख्य क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है. इनमें गर्भवती महिलाओं की चार बार प्रसव पूर्व जांच (ANC) और हीमोग्लोबिन टेस्ट में जिले को 100 प्रतिशत सफलता मिली है. यही नहीं जनपद ने संस्थागत प्रसव का आंकड़ा 95.95 प्रतिशत और बच्चों के पूर्ण टीकाकरण का रिकोर्ड 97.98 प्रतिशत दर्ज किया गया है. जबकि नवजात शिशुओं की घर पर देखभाल (HBNC विजिट), टीबी नोटिफिकेशन और गर्भवती महिलाओं की एचआईवी स्क्रीनिंग में भी जनपद ने सौ फीसदी का लक्ष्य हासिल किया है.

जनपद में परिवार नियोजन में किया बेहतर प्रदर्शन

यही नहीं वाराणसी ने परिवार नियोजन में भी बेहतर प्रदर्शन किया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 70 प्रतिशत सी-सेक्शन डिलीवरी का स्तर 31.01 प्रतिशत दर्ज किया गया. जबकि जिला अस्पतालों में 30 प्रतिशत सी-सेक्शन का आंकड़ा 65.19 प्रतिशत पर पहुंच गया. वहीं परिवार नियोजन के मामले में भी स्थायी और अस्थायी दोनों तरीकों को अपनाने में लोगों की काफी रुचि देखने को मिली है. वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय स्वास्थ्य कर्मियों की लगन और निरंतर निगरानी को दिया है. उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरी टीम के साझा प्रयासों और बेहतर समन्वय का ही नतीजा है.

ये भी पढ़ें: यूपी के इस शहर को मिलेगी जाम की समस्या से राहत, 47 करोड़ की लागत से बनेगा बाईपास

वाराणसी ने इन जनपदों को छोड़ा पीछे

बता दें कि यूपी की डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी का स्कोर 0.81 रहा है, इसके बाद मुजफ्फरनगर और लखनऊ ने संयुक्त रूप से 0.73 स्कोर हासिल कर दूसरा स्थान पाया है. इस अवसर पर सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने सभी डॉक्टरों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस रैंकिंग से प्रेरणा लेकर उन क्षेत्रों में और सुधार किया जाएगा, जहां थोड़ी कमी रह गई है. उन्होंने कहा वाराणसी का लक्ष्य आगे भी जनता को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है. साथ ही लगातार इस शीर्ष स्थान पर बने रहना है.

ये भी पढ़ें: बाबरी के भक्त कालनेमि बनकर आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास करेंगे, इनकी साजिशों को सफल नहीं होने देंगे: CM योगी

Continue reading on the app

सौतेले पिता ने खोली Rhiti Tiwari और उनकी मां की पोलपट्टी, दोनों पर एकम बावा ने लगाए गंभीर आरोप

Rhiti Tiwari Step Father Video: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो में उनके बोलने के अंदाज से लेकर कंटेस्टेंट्स के साथ होने वाली बहस और लड़ाई तक कई मुद्दों को लेकर उनकी चर्चा हो रही है. खास तौर पर काजी तौकीर के साथ उनकी लड़ाई के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया. 

जहां एक तरफ रीति तिवारी शो के अंदर अपने गेम को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं दूसरी तरफ शो के बाहर उनके परिवार से जुड़ा एक विवाद सुर्खियां बटोर रहा है. हाल ही में सिंगर एकम बावा ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि वो रीति तिवारी के पिता हैं. एकम के मुताबिक, उन्होंने रीति की मां रानी तिवारी से शादी की थी. अब सिंगर ने एक नया वीडियो शेयर कर रानी तिवारी और रीति तिवारी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

रीति तिवारी की मां पर एकम बावा ने लगाए गंभीर आरोप

अपने नए वीडियो में एकम बावा ने दावा किया कि रीति तिवारी की मां रानी तिवारी ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें धमकियां दी गईं और इस कथित प्रताड़ना की वजह से उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश तक की. वीडियो में एकम ने कहा कि उन्होंने जब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए तो कथित तौर पर उन्हें दोबारा परेशान और धमकाया जाने लगा. उन्होंने दावा किया कि पिछले दो से ढाई साल से उनके साथ इसी तरह की स्थिति बनी हुई है. एकम ने आगे आरोप लगाया कि रानी तिवारी ने उनके साथ मारपीट की. उन्होंने एक कथित वीडियो का जिक्र करते हुए दावा किया कि उसमें रानी तिवारी उन्हें थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही हैं.

'मैंने सुसाइड करने की कोशिश की'

एकम बावा ने अपने वीडियो में दावा किया कि वो इस कथित विवाद के चलते इतने परेशान हो गए थे कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि इसके बाद वो करीब 12-13 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे. एकम का दावा है कि उस दौरान रीति तिवारी और उनकी मां ने उनका हाल तक नहीं पूछा और उनके दोस्त उनके साथ खड़े रहे. सिंगर ने ये भी आरोप लगाया कि वो अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहते थे, लेकिन कथित तौर पर उन्हें तलाक नहीं दिया जा रहा था. उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने तलाक को लेकर बात करने की कोशिश की, तो उनके नंबर समेत कई जगहों पर उन्हें ब्लॉक कर दिया गया. एकम ने उन लोगों पर भी नाराजगी जाहिर की, जो उनके वीडियो को पब्लिसिटी या चर्चा में आने का तरीका बता रहे हैं. उनका कहना था कि वो अपनी जिंदगी में जो कुछ झेल चुके हैं, उसी वजह से अब सार्वजनिक रूप से अपनी बात रख रहे हैं.

'इन लोगों ने मेरा करियर खत्म कर दिया'

एकम बावा ने अपने वीडियो में अपने करियर को लेकर भी कई आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि उनके निजी रिश्ते और कथित तौर पर चल रहे विवादों की वजह से उनका करियर बुरी तरह प्रभावित हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि रानी तिवारी उन्हें कई चीजें करने से रोकती थीं. एकम के मुताबिक, उन्हें गाने से लेकर जिम जाने तक को लेकर रोक-टोक का सामना करना पड़ता था. सिंगर ने दावा किया कि वो कई महीनों तक कमरे में बंद रहे और इस दौरान उनकी जिंदगी बेहद मुश्किल दौर से गुजरी. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की सच्चाई भगवान जानता है और वो अब जनता के सामने अपनी बात रख रहे हैं.

वीडियो में दिखाई शादी की तस्वीर

अपने वीडियो में एकम बावा ने अपनी और रानी तिवारी की शादी की एक तस्वीर भी दिखाई. इसके जरिए उन्होंने अपने उस दावे को दोहराया कि उन्होंने रानी तिवारी से शादी की थी. वहीं उन्होंने वीडियो में रीति तिवारी और रानी तिवारी को लेकर कई सवाल उठाए और कहा कि वो अब डरकर नहीं रहेंगे. एकम ने ये भी कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो उनसे सामने आकर बात की जाए और मामले को स्पष्ट किया जाए.

ये भी पढ़ें: रकुलप्रीत, वासु भगनानी समेत स्टार्स और कंपनियों पर इनकम टैक्स का बड़ा छापा, पैसा बाहर भेजने के लगे आरोप

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Live Updates: भारतीय मुक्केबाजों के लिए बड़ा दिन, मेंस क्रिकेट का एक और मैच चढ़ा बारिश की भेंट

Asian Games 2026 Live: एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत को किन-किन खेलों में मिलेंगे मेडल? क्या भारत को एथलेटिक्स, बॉक्सर्स दिलाएंगे मेडल? Tue, 29 Sep 2026 06:32:06 +0530

  Videos
See all

Ujjain Shahi Masjid Clash LIVE: उज्जैन में Bulldozer Action | Owaisi | Stone Pelting | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T01:56:59+00:00

Jyotiraditya Scindia Gwalior Worship : 'सूफी संत मंसूर शाह के दर पर सिंधिया | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T01:53:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers