Responsive Scrollable Menu

Myanmar सेना ने रखाइन के बाजार पर किया Airstrike, 33 लोगों की मौत और 36 घायल

म्यांमा के रखाइन प्रांत में सोमवार को सेना की ओर से एक ताकतवर विद्रोही गुट के कब्जे वाले इलाके में एक बाजार के पास किए गए हवाई हमले में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। एक बचाव अधिकारी और विद्रोही गुट के लड़ाकों ने यह जानकारी दी। पश्चिमी रखाइन में हुआ यह हमला देशभर में लोकतंत्र-समर्थक विद्रोही गुटों और जातीय सशस्त्र समूहों के खिलाफ घातक हवाई हमलों की कड़ी में सबसे ताजा हमला है।

म्यांमा में सेना के एक फरवरी 2021 को आंग सान सू ची के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार का तख्तापलट करने के बाद से ही उथल-पुथल मची हुई है। देश में सैन्य शासन का बड़े पैमाने पर विरोध किया जा रहा है। विद्रोही गुट ‘अराकान आर्मी’ के मुताबिक, म्यांमा की सेना ने सोमवार को देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मंडाले से लगभग 340 किलोमीटर पश्चिम में स्थित क्याउकटाव इलाके को निशाना बनाया।

उसने बताया कि दोपहर के समय में एक लड़ाकू विमान ने स्थानीय बाजार के पास दो बम गिराए, जिससे दुकानदार, खरीदार और पैदल चलने वालों समेत 33 लोगों की मौत हो गई। ‘अराकान आर्मी’ के अनुसार, इस हमले में 36 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है, जिसके चलते मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है। वरिष्ठ बचाव अधिकारी वाई हुन आंग ने हमले में 33 लोगों की मौत की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि यह बाजार इलाके का मुख्य थोक बाजार है, जहां पूरे राज्य से व्यापारी और खरीदार आते हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो में क्याउकटाव में कई इमारतों में आग लगी हुई दिखाई दे रही है, जबकि सड़क पर कुछ वाहन और पास के एक पुल के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं। म्यांमा की सेना ने फिलहाल इस हमले को लेकर टिप्पणी नहीं की है।

Continue reading on the app

अब गैंगरेप से शर्मसार हुआ बिहार, सीवान में महिला डांसर से हैवानियत; हवसी फरार

बिहार के सीवान जिले में हवसियों ने एक युवती की इज्जत लूट ली है। यह युवती आर्केस्ट्रा में डांस करती थी। युवती को कार्यक्रम के बहाने बुलाया गया था और फिर एक सुनसान जगह पर उसके साथ गैंगरेप किया गया। 

Continue reading on the app

  Sports

35 की उम्र के बाद और खूंखार हुए विराट कोहली, 27 पारियों में ठोक डाले 1555 रन और सात वनडे शतक

Vitrat Kohli records: कई क्रिकेटर्स अपने करियर में 55 मैच नहीं खेल पाते, ऐसे में 55 वनडे शतक किसी सामान्य बल्लेबाज के बस की बात नहीं. वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसे कितने खिलाड़ी आए, जिनकी तुलना 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर से होती होगी. 37 की उम्र में भी विराट कोहली जिस बेताबी से रन बना रहे हैं, लगता है कि 2027 का वर्ल्ड कप जीतकर ही मानेंगे. Tue, 29 Sep 2026 07:24:10 +0530

  Videos
See all

Super Fast 100 News: सुबह की 100 बड़ी खबरें | Headlines Today | Top News | Hindi News | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T01:53:18+00:00

Ujjain Shahi Masjid Clash LIVE: उज्जैन में Bulldozer Action | Owaisi | Stone Pelting | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T01:56:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers