Asian Games में Esha Singh ने जीता रजत, Supreme Court पहुंचा सोहराबुद्दीन मामला
नयी दिल्ली, 28 सितंबर की विभिन्न फाइल से सोमवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :
खेल25 : खेल एशियाड निशानेबाजी दूसरी लीड भारत ईशा ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत, मनु का अभियान पदक के बिना समाप्त नागोया, भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में एक गलत निशाने से स्वर्ण पदक गंवाया लेकिन लगातार पांच शूट-ऑफ के रोमांचक दौर के बाद रजत पदक पक्का करने में सफल रही।
खेल24 : खेल एशियाड क्रिकेट लीड भारत अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल रद्द, बेहतर रैंकिंग के बूते भारतीय पुरुष टीम के सेमीफाइनल में नागोया, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम सोमवार को यहां खराब मौसम के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ एशियाई खेलों का क्वार्टर फाइनल रद्द होने के बाद मैदान पर उतरे बिना ही सेमीफाइनल में पहुंच गई।
दि34 : न्यायालय सोहराबुद्दीन मुठभेड़ सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामला: 22 आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ याचिका पर विचार करेगा न्यायालय नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने गैंगस्टर सोहराबुद्दीन शेख, उसकी पत्नी कौसर बी और उसके सहयोगी तुलसीराम प्रजापति से जुड़े 2005 के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में 21 पुलिसकर्मियों समेत 22 आरोपियों को बरी किए जाने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने को लेकर सोमवार को सहमति जताई।
दि33 : न्यायालय तृणमूल अयोग्यता विस अध्यक्ष बागी तृणमूल विधायकों की अयोग्यता पर फैसले की समयसीमा से अवगत हैं: न्यायालय नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि उसके पास यह मानने के पर्याप्त कारण हैं कि पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष इस अदालत के उस आदेश से ‘‘पूरी तरह अवगत’’ हैं, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के 10 बागी विधायकों के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिका पर फैसला करने के लिए तीन महीने की समयसीमा तय की गई है।
अर्थ18 : कृषि अल नीनो रबी अल नीनो से रबी फसलों पर खतरा, खाद्यान्न उत्पादन प्रभावित होने की आशंका: कृषि सचिव नयी दिल्ली, कृषि सचिव अतीश चंद्रा ने सोमवार को कहा कि अल नीनो के कारण वर्षा आधारित क्षेत्रों के लिए आगामी रबी फसल सत्र चुनौतीपूर्ण हो सकता है और उससे खाद्यान्न उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
प्रादे39 : जम्मू कश्मीर विस हंगामा जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, भाजपा सदस्यों ने समानांतर कार्यवाही चलायी, कागज फाड़े श्रीनगर, जम्मू कश्मीर विधानसभा में सोमवार को उस समय भारी हंगामा हुआ, जब राज्य का दर्जा जल्द बहाल करने की मांग वाले प्रस्ताव का विरोध कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए, उन्होंने कार्यसूची से जुड़े कागज फाड़ दिए और सदन की समानांतर कार्यवाही चलाने लगे।
दि29 : कांग्रेस निर्वाचन आयोग सीईसी का इस्तीफा लोकतंत्र बहाली की दिशा में पहला कदम: कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच सोमवार को कहा कि देश में लोकतंत्र की बहाली की राह में पहला कदम मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है।
अर्थ16 : न्यायालय यूपीआई शुल्क यूपीआई भुगतान पर एमडीआर के खिलाफ याचिका; न्यायालय का केंद्र, अन्य को नोटिस नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने 2,000 रुपये से अधिक के निर्धारित यूपीआई व्यक्ति-से-व्यापारी लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र और अन्य से सोमवार को जवाब मांगा।
प्रादे11 : पंजाब एलपीयू लीड छात्र एलपीयू प्रदर्शन के कारण बाधित हुए एनएच-44 पर यातायात बहाल, स्थिति नियंत्रण में : पुलिस फगवाड़ा (पंजाब), पंजाब के फगवाड़ा में ‘लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी’ (एलपीयू) के छात्रों द्वारा 15 घंटे से अधिक समय तक अवरुद्ध किए गए राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर यातायात बहाल कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्रादे30 : मप्र उज्जैन मस्जिद विवाद उज्जैन: मस्जिद के हिस्से को गिराने को लेकर विवाद, पथराव के बाद पुलिस ने छोडे़ आंसू गैस के गोले उज्जैन (मध्यप्रदेश), मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में साल 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ के मद्देनजर जारी सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत एक मस्जिद का हिस्सा गिराए जाने के दौरान सोमवार को विवाद खड़ा हो गया जब कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
प्रादे18 : हरियाणा इमारत ढही मृतक अंबाला में इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हुई अंबाला (हरियाणा), हरियाणा के अंबाला शहर के निकट धूलकोट गांव में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढहने से दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे हादसे में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर छह हो गई है।
वि5 : नेपाल हिमस्खलन नेपाल : हिमलुंग हिमाल में हिमस्खलन के बाद लापता 12 लोगों की तलाश में जुटी 14 सदस्यीय टीम काठमांडू, नेपाल के मनांग जिले में हिमलुंग हिमाल पर हिमस्खलन के बाद लापता हुए 12 नेपाली कामगारों और गाइडों की तलाश के लिए 14 सदस्यीय बचाव दल को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वि7 : थाईलैंड बाढ़ बैंकॉक में बारिश थमी, लेकिन लगातार बाढ़ के कारण हजारों लोगों को घर छोड़ना पड़ा बैंकॉक, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार को बारिश थम गई, लेकिन निचले इलाकों में कई जगहों पर बाढ़ का पानी जमा रहने के कारण हजारों लोगों को अस्थायी आश्रय स्थलों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। देशभर में पिछले 10 दिनों में कम से कम आठ लोगों की मौत की खबर है।
Jalna Sand Mining: Manoj Jarange के सहयोगी Sanjay Katare पर 4.90 करोड़ का जुर्माना बहाल
महाराष्ट्र के जालना जिले में कथित अवैध रेत खनन के एक मामले में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के एक सहयोगी को 4.90 करोड़ रुपये के जुर्माने से छूट देने वाला आदेश रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संजय नानासाहेब कटारे को जुर्माने की कार्यवाही से छूट देने के संशोधित आदेश की प्रशासनिक समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई।
अधिकारियों के अनुसार, यह मामला जालना की अंबड तहसील के साष्टपिंपलगांव और डोमलगांव में गोदावरी नदी के तल से करीब 2,000 ‘ब्रास’ (आयतन की स्थानीय माप इकाई) रेत के कथित अवैध खनन और परिवहन से संबंधित है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2023 में तत्कालीन उपमंडलीय अधिकारी ने 18 लोगों पर जुर्माना लगाया था। इनमें शामिल जरांगे के आंदोलन की कोर कमेटी के सदस्य कटारे पर 4.90 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
कटारे ने बाद में इस कार्यवाही में अपना नाम शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई जिसके बाद तत्कालीन तहसीलदार ने संशोधित आदेश जारी कर उनका नाम जुर्माने की कार्यवाही से हटा दिया था। बाद में एक स्थानीय निवासी ने इस फैसले को चुनौती देते हुए राज्य के राजस्व मंत्री से संपर्क किया। जालना जिला प्रशासन के निर्देश पर मामले की जांच की गई जिसमें तत्कालीन तहसीलदार और संबंधित गौण खनिज शाखा के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठे।
अधिकारियों ने बताया कि अंबड के उपमंडलीय अधिकारी उमाकांत पारधी ने 21 सितंबर को पिछला आदेश रद्द कर दिया और उन्होंने बहाल किए गए जुर्माने को संबंधित भूमि पर बकाया के रूप में दर्ज कर भू-राजस्व के बकाये की तरह वसूलने का निर्देश दिया। उन्होंने तत्कालीन तहसीलदार और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव जालना के जिलाधिकारी को भेजने का भी निर्देश दिया। जरांगे ने 20 दिन का अपना अनशन 17 सितंबर को समाप्त कर दिया था और महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि मराठा आरक्षण से जुड़ी उनकी मांगों पर तीन महीने के भीतर विचार नहीं किया गया तो वह अपना आंदोलन मुंबई ले जाएंगे।
वह कुनबी जाति की वंशावली के आधार पर मराठा समुदाय के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi











