Responsive Scrollable Menu

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज मामले में SC में आज सुनवाई:0.4% MDR लगाने के खिलाफ याचिका, 15 अक्टूबर से लागू होने हैं नए नियम

सुप्रीम कोर्ट आज, 28 सितंबर को यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लेने से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा। सरकार ने 2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर 0.4% फीस लगाने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होनी है। याचिका में इस फीस लेने को रद्द करने की मांग की गई है। CJI सूर्यकांत की तीन जजों की बेंच करेगी सुनवाई कोर्ट की कॉज लिस्ट के अनुसार, मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच के सामने होगी। वकील अंजन दत्ता ने ये जनहित याचिका की है। बिना सलाह और ठोस कानून के फीस लगाने का आरोप याचिका में कहा गया है कि सरकार ने जनता से चर्चा किए बिना और कोई ठोस नियम बनाए बिना ही यह फीस तय कर दी। इसके अलावा, 'पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007' के एक नियम (धारा 10A) को भी अदालत में चुनौती दी गई है। आरोप है कि यह नियम सरकार को अपनी मर्जी से यह फैसला करने की छूट देता है कि कौन-सा डिजिटल पेमेंट फ्री रहेगा और किस पर चार्ज लगेगा। रुपे कार्ड और UPI के नियमों में अंतर पर सवाल याचिका में रुपे डेबिट कार्ड और UPI के बीच किए गए इस भेदभाव को गलत ठहराया गया है। याचिकाकर्ता के मुताबिक, सरकार ने रुपे कार्ड से पेमेंट पर 'जीरो-चार्ज' की सुविधा जारी रखी है, लेकिन UPI से ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर फीस लगा दी है। इसे मनमाना फैसला बताते हुए कहा गया है कि इससे कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों पर बोझ बढ़ेगा और आम ग्राहकों की जेब पर भी असर पड़ेगा। UPI चार्ज के नए नियम: कारोबारियों पर क्या असर पड़ेगा? मर्चेंट डिस्काउंट रेट क्या होता है? MDR वह फीस है, जो कोई दुकानदार या व्यापारी कार्ड या UPI से पेमेंट लेने की सुविधा इस्तेमाल करने के बदले बैंक और पेमेंट कंपनियों को देता है। यह चार्ज पेमेंट सिस्टम और मशीनों को सही तरीके से चलाने के खर्च के लिए लिया जाता है। खास बात यह है कि यह फीस व्यापारी को देनी होती है, ग्राहक से नहीं ली जाती।

Continue reading on the app

AC-TV जैसे अप्लायंसेज 1 अक्टूबर से 8% तक महंगे होंगे:UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज का मामला SC पहुंचा, दिवाली-दशहरा पर 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

कल की बड़ी खबर यूपीआई से जुड़ी रही। सुप्रीम कोर्ट 28 सितंबर को यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लेने से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा। वहीं 1 अक्टूबर से कंपनियां AC, LED TV, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे प्रोडक्ट्स की कीमतों में 8% तक की बढ़ोतरी करने जा रही हैं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा: 0.4% MDR लगाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई सुप्रीम कोर्ट 28 सितंबर को यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लेने से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा। सरकार ने 2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर 0.4% फीस लगाने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होनी है। याचिका में इस फीस लेने को रद्द करने की मांग की गई है। कोर्ट की कॉज लिस्ट के अनुसार, मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच के सामने होगी। वकील अंजन दत्ता ने ये जनहित याचिका की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. AC-TV, फ्रिज जैसे अप्लायंसेज 1 अक्टूबर से 8% तक महंगे: इस साल 3 बार में 23% दाम बढ़े; एल्युमीनियम, कॉपर, क्रूड ऑयल महंगा होने का असर त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर अप्लायंसेज खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। 1 अक्टूबर से कंपनियां AC, LED TV, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे प्रोडक्ट्स की कीमतों में 8% तक की बढ़ोतरी करने जा रही हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कॉपर, स्टील, एल्युमीनियम और क्रूड ऑयल से जुड़े कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण कंपनियों ने यह फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. दिवाली-दशहरा पर 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी: आज से टिकटों की रिजर्वेशन शुरू; जानें टाइमिंग और रूट्स की डिटेल्स दिवाली और दशहरा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे 102 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। आज से इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। इनमें सफर करने के लिए स्पेशल चार्जेस देना होगा। 10 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेनें मुंबई, चेन्नई, लातूर, कोल्हापुर और कलबुर्गी जैसे शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. रविवार होने के बावजूद सरकारी बैंक खुले: कैश और चेक जमा करने पहुंचे लोग, कल से 3 दिन बंद रहेंगे रविवार को छुट्टी होने के बावजूद सरकारी बैंक खुले। कल से बुधवार तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारी हफ्ते में 2 दिन छुट्टी की मांग को लेकर अगले 3 दिन हड़ताल करेंगे। रविवार को आम लोगों के लिए बैंक खुलने का मौका 10 साल बाद आया था। इससे पहले, 2016 में नोटबंदी के बाद 14 नवंबर को रविवार के दिन बैंक खुले थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इस हफ्ते 4 कंपनियों के IPO ओपन होंगे: SRIT इंडिया का ₹218 करोड़ का इश्यू सबसे बड़ा, विशाल निर्मिति में भी निवेश का मौका इस हफ्ते शेयर बाजार में 4 मेनबोर्ड IPO ओपन होंगे। इनमें SRIT इंडिया, विशाल निर्मिति, नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी और शाह इन्वेस्टर्स होम शामिल हैं। ये चारों कंपनियों IPO के जरिए कुल मिलाकर करीब 500 करोड़ रुपए जुटाना चाहती हैं। इनमें बेंगलुरु बेस्ड आईटी कंपनी SRIT इंडिया का IPO मेनबोर्ड कैटेगरी में सबसे बड़ा इश्यू होगा, जो 218 करोड़ रुपए का है। रिटेल निवेशकों के लिए इन IPO में दांव लगाने के लिए कम से कम 14,195 रुपए से लेकर 15,000 रुपए तक की रकम की जरूरत होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड...55वां वनडे शतक जड़कर बनाए 8 कीर्तिमान, फिर भी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

Virat Kohli made 8 records: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में नाबाद 139 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान 8 रिकॉर्ड कायम किए. कोहली की धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर भारत ने 50 गेंद बाकी रहते पहले मुकाबले को अपने नाम कर लिया. हालांकि बावजूद इसके उन्हें प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड नहीं मिला. कोहली जिस लय में नजर आए, उसने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी. उन्होंने न सिर्फ भारतीय टीम को एक आसान जीत दिलाई, बल्कि रिकॉर्ड्स की एक ऐसी झड़ी लगा दी, जिसने क्रिकेट इतिहास के पन्नों को एक बार फिर नए सिरे से लिखने पर मजबूर कर दिया. कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने विंडीज के 4 बड़े विकेट चटकाए. Mon, 28 Sep 2026 05:01:04 +0530

  Videos
See all

US Iran War: Trump ने Xi को दिया बड़ा संदेश! China बनेगा अमेरिका का साथी? | Trump-Xi Meeting | n18g #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T00:30:34+00:00

Viral Video | गणेश विसर्जन में DJ बना बवाल, सड़क पर भिड़े दो गुट! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T00:35:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers