Responsive Scrollable Menu

AC-TV जैसे अप्लायंसेज 1 अक्टूबर से 8% तक महंगे होंगे:UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज का मामला SC पहुंचा, दिवाली-दशहरा पर 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

कल की बड़ी खबर यूपीआई से जुड़ी रही। सुप्रीम कोर्ट 28 सितंबर को यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लेने से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा। वहीं 1 अक्टूबर से कंपनियां AC, LED TV, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे प्रोडक्ट्स की कीमतों में 8% तक की बढ़ोतरी करने जा रही हैं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा: 0.4% MDR लगाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई सुप्रीम कोर्ट 28 सितंबर को यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लेने से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा। सरकार ने 2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर 0.4% फीस लगाने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होनी है। याचिका में इस फीस लेने को रद्द करने की मांग की गई है। कोर्ट की कॉज लिस्ट के अनुसार, मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच के सामने होगी। वकील अंजन दत्ता ने ये जनहित याचिका की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. AC-TV, फ्रिज जैसे अप्लायंसेज 1 अक्टूबर से 8% तक महंगे: इस साल 3 बार में 23% दाम बढ़े; एल्युमीनियम, कॉपर, क्रूड ऑयल महंगा होने का असर त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर अप्लायंसेज खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। 1 अक्टूबर से कंपनियां AC, LED TV, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे प्रोडक्ट्स की कीमतों में 8% तक की बढ़ोतरी करने जा रही हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कॉपर, स्टील, एल्युमीनियम और क्रूड ऑयल से जुड़े कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण कंपनियों ने यह फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. दिवाली-दशहरा पर 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी: आज से टिकटों की रिजर्वेशन शुरू; जानें टाइमिंग और रूट्स की डिटेल्स दिवाली और दशहरा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे 102 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। आज से इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। इनमें सफर करने के लिए स्पेशल चार्जेस देना होगा। 10 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेनें मुंबई, चेन्नई, लातूर, कोल्हापुर और कलबुर्गी जैसे शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. रविवार होने के बावजूद सरकारी बैंक खुले: कैश और चेक जमा करने पहुंचे लोग, कल से 3 दिन बंद रहेंगे रविवार को छुट्टी होने के बावजूद सरकारी बैंक खुले। कल से बुधवार तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारी हफ्ते में 2 दिन छुट्टी की मांग को लेकर अगले 3 दिन हड़ताल करेंगे। रविवार को आम लोगों के लिए बैंक खुलने का मौका 10 साल बाद आया था। इससे पहले, 2016 में नोटबंदी के बाद 14 नवंबर को रविवार के दिन बैंक खुले थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इस हफ्ते 4 कंपनियों के IPO ओपन होंगे: SRIT इंडिया का ₹218 करोड़ का इश्यू सबसे बड़ा, विशाल निर्मिति में भी निवेश का मौका इस हफ्ते शेयर बाजार में 4 मेनबोर्ड IPO ओपन होंगे। इनमें SRIT इंडिया, विशाल निर्मिति, नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी और शाह इन्वेस्टर्स होम शामिल हैं। ये चारों कंपनियों IPO के जरिए कुल मिलाकर करीब 500 करोड़ रुपए जुटाना चाहती हैं। इनमें बेंगलुरु बेस्ड आईटी कंपनी SRIT इंडिया का IPO मेनबोर्ड कैटेगरी में सबसे बड़ा इश्यू होगा, जो 218 करोड़ रुपए का है। रिटेल निवेशकों के लिए इन IPO में दांव लगाने के लिए कम से कम 14,195 रुपए से लेकर 15,000 रुपए तक की रकम की जरूरत होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

दैनिक अंक ज्योतिष (Dainik Ank Jyotish 28 September 2026): बातचीत से बनेंगे बिगड़े काम, जानें किस मूलांक को मिलेगा बंपर लाभ

Daily Numerology: 28 सितंबर 2026 का यह दिन जीवन में नए बदलाव और मिलकर आगे बढ़ने का संदेश लेकर आया है. आज का दिन यह सिखाता है कि हर काम अकेले ही करना जरूरी नहीं है.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: बारिश के चलते भारत-अफगानिस्तान मैच हुआ रद्द, तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें समीकरण

India vs Afghanistan, Asian Games Match: एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय मेंस क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत कर रही है. टीम इंडिया एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल में खेल रही है. उसका मुकाबला अफगानिस्तान से है, लेकिन मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं अगर बारिश कारण ये क्वार्टर फाइनल मैच रद्द हुआ तो किसे सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. Mon, 28 Sep 2026 06:36:50 +0530

  Videos
See all

Borewell में गिरी बच्ची, जिंदगी बचाने की जंग जारी|#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T01:41:14+00:00

Super Fast 100 News: सुबह की 100 बड़ी खबरें | Headlines Today | Top News | Breaking | 28 September #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T01:46:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers