Responsive Scrollable Menu

दिलीप कुमार ने कही ऐसी बात, सुनते ही लता मंगेशकर ने कर लिया था बड़ा फैसला, फिर मौलाना ने दूर की उनकी ये कमी

लता मंगेशकर ने अपने करियर में हर तरह के गाने गाए हैं. लता मंगेशकर ने अपने करियर में मधुबाला से लेकर मीना कुमारी, नूतन, नरगिस, माला सिन्हा, वहीदा रहमान, हेमा मालिनी और श्रीदेवी हर एक्ट्रेस को हिट गाने दिए हैं. लेकिन जब वह पहली बार दिलीप कुमार से मिली तो उन्होंने गायिका को कुछ ऐसी कमी बताई कि लता ने उस कमी को दूर करने का फैसला कर लिया था.बाद में उन्होंने दिलीप कुमार की बात सुनकर उस कमी को दूर भी किया.

Continue reading on the app

आज से 3 दिन बैंक बंद, 1 अक्टूबर को खुलेंगे:हफ्ते में 2 दिन की छुट्टी के लिए बैंककर्मियों की हड़ताल, डिजिटल सर्विस चालू रहेंगी

हफ्ते में 2 दिन की छुट्टी के लिए आज से बैंक कर्मचारी 3 दिन की हड़ताल पर हैं। यानी बुधवार तक देशभर के सरकारी और कुछ निजी बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान चेक क्लीयरेंस, नकद जमा और निकासी, FD रिन्यूअल और सरकारी खजाने से जुड़े काम नहीं होंगे। अब बैंक शाखाएं सीधे गुरुवार, 1 अक्टूबर को खुलेंगी। बैंकों ने अपने ग्राहकों से कहा है कि हड़ताल की वजह से ब्रांच स्तर की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि, इस दौरान UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी। नोटबंदी के 10 साल बाद रविवार को बैंक खुले बैंक हड़ताल की वजह से वित्त मंत्रालय के निर्देश पर 10 साल बाद रविवार को आम लोगों के लिए बैंक खुले। इससे पहले, 2016 में नोटबंदी के बाद 14 नवंबर को रविवार के दिन बैंक खुले थे। तब पुराने 500 और 1000 के नोट बदलने, जमा करने और कैश निकालने के लिए लोग बैंकों में लाइन में लगे थे। भीड़ संभालने के लिए सरकार ने रविवार को भी बैंक खोलने का फैसला लिया था। ATM से कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं बैंक हड़ताल के दौरान SBI और PNB सहित सभी सरकारी बैंकों के ATM से मंथली फ्री लिमिट खत्म होने के बाद भी कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। RBI के नियमों के मुताबिक, अभी अपने बैंक के ATM से हर महीने 5 बार फ्री में कैश निकाल सकते हैं। दूसरे बैंक के ATM से दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में महीने में 3 बार और छोटे शहरों में 5 बार फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट है। अगर आप एक महीने में लिमिट से ज्यादा बार ATM से कैश निकालते हैं, तो हर बार ₹23 + GST चार्ज कटता है। इसके अलावा जब आप ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो बैंक भी एक-दूसरे को फीस देते हैं- कैश निकालने पर 19 रुपए और बैलेंस चेक करने पर 7 रुपए। हड़ताल पर अड़ीं यूनियन, 90% कर्मचारी शामिल होंगे वित्तीय सेवा विभाग, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक प्रबंधन की हड़ताल टालने अपील को यूनियनों ने ठुकरा दिया है। हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल होंगी, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हैं। इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC शामिल हैं। यूनियंस का कहना है कि जब तक सरकार हफ्ते में 5-डे वर्किंग लागू करने की कोई पक्की तारीख तय नहीं कर देती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बैंकों में 5-डे वर्किंग पर सरकार का इनकार बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से ठीक पहले मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, सरकार ने कभी भी बैंकों के लिए 5-डे वर्किंग का वादा नहीं किया था और सैलरी रिवीजन की बातचीत के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। वित्त मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि यह मांग कर्मचारी यूनियनों की तरफ से एकतरफा उठाई थी और दोनों पक्षों के बीच इस पर कोई सहमति नहीं बनी थी। PLI स्कीम को लेकर भी सरकार और यूनियंस आमने-सामने हफ्ते में 5 दिन काम के अलावा बोनस (PLI) के नियमों को लेकर भी विवाद चल रहा है। सरकार ने बड़े अधिकारियों जैसे स्केल-4 और उससे ऊपर के अफसरों के लिए बोनस का एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत अच्छा काम करने वाले अफसरों को 365 दिन की बेसिक सैलरी के बराबर इंसेंटिव या बोनस मिल सकता है। बैंक यूनियनें इस बात का भी विरोध कर रही हैं। -------------- ये खबर भी पढ़ें दिवाली-दशहरा पर 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी: आज से टिकटों की रिजर्वेशन शुरू; जानें टाइमिंग और रूट्स की डिटेल्स दिवाली और दशहरा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे 102 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। आज से इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। इनमें सफर करने के लिए स्पेशल चार्जेस देना होगा। 10 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेनें मुंबई, चेन्नई, लातूर, कोल्हापुर और कलबुर्गी जैसे शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 LIVE Updates: मेंस क्रिकेट का रोमांच, एक्शन में भारतीय तीरंदाज

Asian Games 2026 LIVE: 20वें एशियन गेम्स का 9वां दिन मेंस क्रिकेट का रोमांच लेकर आया है. क्वार्टर फाइनल में भारत के सामने अफगानिस्तान की चुनौती होगी. इसके अलावा दूसरे खेलों में भी भारत एक्शन में होगा Mon, 28 Sep 2026 06:36:26 +0530

  Videos
See all

LIVE : Delhi के Tilak Nagar में बवाल, मंत्री Parvesh Verma पर युवक को मारा थप्पड़ | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T01:14:39+00:00

Iran US War LIVE Updates: अमेरिका-ईरान में होगी जंग, अल्टीमेटम को Trump ने किया खारिज | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T01:10:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers