Responsive Scrollable Menu

The Pardise Vs The Vvaan: 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की 'द पैराडाइज', 'द वन' पर बरसा छठी मैया का आशीर्वाद

इस हफ्ते थिएटर्स में दो फिल्में रिलीज हुईं. दोनों ही बड़े सितारों से सजी फिल्में हैं. जहां एक तरफ तेलुगू सुपरस्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज आई. वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन रिलीज हुई. इन दोनों के बीच वीकेंड पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली.

Continue reading on the app

आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने साथ में किया रैंप वॉक:मनीष मल्होत्रा के शो में बने शोस्टॉपर, देखें तस्वीरें

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो में आलिया भट्ट और विक्की कौशल शोस्टॉपर बने। यह शो शनिवार को मुंबई में हुआ। मनीष मल्होत्रा ने अपना नया मिजवान कलेक्शन पेश किया। यह कलेक्शन मिजवान वेलफेयर सोसाइटी के साथ 15 साल के जुड़ाव को समर्पित है। कलेक्शन में चिकनकारी और धागे की कढ़ाई को आइवरी, गहरे हरे, कोरल और ओम्ब्रे रंगों में दिखाया गया। आलिया भट्ट ने रिया कपूर की स्टाइलिंग में पूरा कस्टम चिकनकारी कोचर लुक पहना था। वो आइवरी रंग की ब्राइडल ड्रेस में नजर आईं। उनके आउटफिट में शानदार साड़ी, ज्वेलरी और घूंघट शामिल था। आलिया का साड़ी का पल्लू कंधे पर ड्रेप किया गया था। इससे उनका स्टाइलिश मॉडर्न ब्लाउज और साड़ी की बारीक कारीगरी नजर आई। बैंडो स्टाइल ब्लाउज पर बारीक एप्लीक वर्क था। इसमें स्पेगेटी स्ट्रैप्स, स्क्वायर नेकलाइन, क्रॉप्ड हेम और फिटेड सिल्हूट था। रिया कपूर ने साड़ी के साथ मैचिंग पारदर्शी घूंघट स्टाइल किया। इसमें भी स्कैलप्ड बॉर्डर, चिकनकारी और सीक्विन का काम था। घूंघट की लंबाई फर्श तक थी। आलिया ने इसके साथ व्हाइट गोल्ड में डायमंड और मोती का बड़ा नेकलेस पहना। उन्होंने दोनों हाथों में डायमंड जड़े हाथफूल, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और मांग टीका भी पहना। आलिया ने बीच की मांग के साथ स्लीक बन बनाया था। उनके मेकअप में ड्यूई बेस, ग्लॉसी पिंक लिप्स और स्मोकी आईज शामिल थीं। विक्की का आइवरी और मिडनाइट ब्लू लुक विक्की कौशल ने मनीष मल्होत्रा के मिजवान कलेक्शन का मिडनाइट ब्लू और आइवरी शेरवानी सेट पहना। उनके आउटफिट में व्हाइट कुर्ता, मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट और बैंडगला जैकेट शामिल थी। उनके लुक का सबसे खास हिस्सा जैकेट था। इस पर बारीक चिकनकारी, सीक्विन का काम और फिटेड सिल्हूट था। स्प्लिट बैंडगला जैकेट में कॉलर्ड नेक, पैडेड शोल्डर्स और फुल-लेंथ स्लीव्स थीं। इसमें सिंगल बटन क्लोजर वाला ओपन फ्रंट और साइड स्लिट्स भी थे। उन्होंने सफेद जूती पहनी थी। बैक-स्वेप्ट हेयरस्टाइल और रफ दाढ़ी ने उनका लुक पूरा किया। आलिया, रणबीर, विक्की और भंसाली डिनर पर पहुंचे शनिवार की रात को आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और निर्देशक संजय लीला भंसाली मुंबई में डिनर के लिए एक साथ पहुंचे। रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी और फैंस की भारी भीड़ मौजूद थी। बाहर निकलते समय आलिया अपनी कार की ओर बढ़ीं, तभी रणबीर उनके करीब आए और कमर पर हाथ रखकर उन्हें भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए। रणबीर के इस प्रोटेक्टिव अंदाज पर आलिया मुस्कुराती और शर्माती नजर आईं। गौरतलब है कि आलिया, रणबीर और विक्की ‘लव एंड वॉर’ में साथ नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म लव ट्राएंगल और युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से तीनों मुख्य कलाकारों के फर्स्ट लुक इस हफ्ते जारी किए गए। सबसे पहले गुरुवार को रणबीर कपूर का पोस्टर सामने आया। इसमें वह मोटी मूंछों, गॉगल्स और खून के दाग वाली शर्ट में इंटेंस अंदाज में दिखे। शुक्रवार को आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक जारी हुआ। वह 60-70 के दशक के रेट्रो और विंटेज अंदाज में नजर आईं। उनके लुक में ब्लिंग और क्लासिक स्टाइलिंग देखने को मिली। इसके बाद शनिवार को विक्की कौशल का पहला लुक सामने आया। पोस्टर में वह चेहरे पर चोट के निशान, मूंछों और गंभीर एक्सप्रेशन के साथ दिखे। उनके हाथ में लाइटर और मुंह में सिगरेट थी। पोस्टर का बैकग्राउंड डार्क ग्रीन टोन में रखा गया।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स: भारत की Gen Z स्टार अनाहत सिंह को डबल झटका, गोल्ड से चूकीं, हाथ से फिसला ओलंपिक का टिकट

स्क्वाश में भारत के लिए गोल्ड मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद और Gen Z स्टार को एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. गोल्ड मेडल के मैच में अनाहत को मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम के खिलाफ 3-0 से हार मिली. इसके साथ ही अनाहत ओलंपिक में सीधे क्वालीफाई करने से भी चूक गईं. अनाहत से पहले मेंस सिंगल्स में अभय सिंह को भी हार मिली थी. Sun, 27 Sep 2026 14:59:49 +0530

  Videos
See all

Pakistan के दावों पर Anchor ने रखे Facts! #indiavspakistan #shehbazsharif #munir #viral #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T09:43:50+00:00

CEC Controversy Update : SIR पर घमासान, CM Himanta Biswa Sharma ने विपक्ष को दिया ये जवाब ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T09:45:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers