Responsive Scrollable Menu

Gold Price Today: सावन के महीने में चढ़ने लगी सोने-चांदी की कीमतें, जानें आज कहां कितने बढ़े दाम

Gold Price Today: त्योहारी सीजन में अक्सर सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिलती है. इस बार भी सावन के महीने की शुरुआत होती है सोने और चांदी की कीमतों में उछाल शुरू हो गया है. स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन से पहले ही सोने और चांदी की कीमतें एक बार फिर से आसमान छूती दिख रही हैं. क्योंकि सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार की शुरुआत उछाल के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में सोना करीब 500 रुपये की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा. जबकि चांदी का भाव 800 रुपये के उछाल के साथ ट्रेड करता नजर आया.

अभी क्या हैं सोना और चांदी की कीमतें?

सोमवार (3 अगस्त) को आई तेजी के बाद सोने की कीमतें एक बार फिर से 1.43 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के पार निकल गईं. बुलियंस डॉट को डॉट इन वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, फिलहार 22 कैरेट सोने का भाव 131,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 143,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं चांदी का भाव आज के उछाल के बाद 218,960 रुपये प्रति किग्रा हो गया है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

सलमान खान का नाम लेकर तेजस्वी प्रकाश संग हुई बदसलूकी, रियलिटी शो कंटेस्टेंट ने बुरी तरह कसा तंज

Tejasswi Prakash Trolled: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 'बिग बॉस 15' की विनर और कई रियलिटी शोज में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुकी तेजस्वी इन दिनों गेमिंग रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड सीजन 5' में नजर आ रही हैं. शो में वो टीम लीडर की भूमिका निभा रही हैं, लेकिन हाल ही में रिलीज हुए एक एपिसोड में उनके साथ हुई एक घटना ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है.

दरअसल, शो में ऑडिशन देने पहुंचे एक कंटेस्टेंट ने पहले तो तेजस्वी प्रकाश को पूरी तरह नजरअंदाज किया और बाद में उनके बारे में ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे सुनकर एक्ट्रेस नाराज हो गईं. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

'प्लेग्राउंड 5' में टीम लीडर बनी तेजस्वी प्रकाश

एमएक्स प्लेयर का पॉपुलर गेमिंग रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड सीजन 5' इस समय दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है. शो में सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव, कंटेंट क्रिएटर आरुष भोला और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश समेत कई चर्चित चेहरे टीम लीडर की भूमिका निभा रहे हैं. शो का फॉर्मेट ऐसा है कि अलग-अलग कंटेस्टेंट्स अपना टैलेंट दिखाते हैं और टीम लीडर्स उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश करते हैं. इसके बाद सभी टीमें ऑनलाइन गेमिंग और अलग-अलग टास्क के जरिए मुकाबला करती हैं.

कंटेस्टेंट ने तेजस्वी को किया नजरअंदाज

हाल ही में सामने आए एपिसोड में एक कंटेस्टेंट की एंट्री हुई. मंच पर आते ही उसने सबसे पहले एल्विश यादव और आरुष भोला से बातचीत शुरू कर दी, जबकि तेजस्वी प्रकाश को लगातार नजरअंदाज करता रहा. कुछ देर तक तेजस्वी ने स्थिति को नार्मल तरीके से लिया, लेकिन जब कंटेस्टेंट लगातार उनसे बात करने से बचता रहा तो उन्होंने खुद उससे सवाल किया कि आखिर वो उनसे बात क्यों नहीं कर रहा. इस पर कंटेस्टेंट ने जवाब दिया कि उसने कभी तेजस्वी का कोई शो या काम नहीं देखा, इसलिए उसके पास उनसे बात करने के लिए कुछ नहीं है.

'मैंने आपको सिर्फ रील्स में देखा है'

बात यहीं खत्म नहीं हुई. कंटेस्टेंट ने आगे कहा कि उसने तेजस्वी को सिर्फ सोशल मीडिया की कुछ रील्स और वीडियो में देखा है, जहां उन्हें देखकर उसे लगा कि वो "थोड़ी वैसी" हैं. जब तेजस्वी ने तुरंत पूछा कि आखिर "वैसी" से उनका क्या मतलब है, तो कंटेस्टेंट ने एक पुराने वीडियो का जिक्र किया. उसने कहा कि उसने एक वीडियो देखा था, जिसमें तेजस्वी प्रकाश सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आ रही थीं और उसके मुताबिक उस वीडियो में वो "बेवजह ज्यादा क्यूट बनने की कोशिश कर रही थीं." कंटेस्टेंट ने ये भी कहा कि उसी वजह से सलमान खान ने उन्हें फटकार लगाई थी.

पुराना 'बिग बॉस' वीडियो आया चर्चा में

जिस वीडियो का कंटेस्टेंट जिक्र कर रहा था, वो साल 2021 के रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का है. उस दौरान वीकेंड का वार एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश और सलमान खान के बीच बातचीत का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. वीडियो में तेजस्वी सलमान खान से हल्के-फुल्के अंदाज में बात कर रही थीं. उस दौरान सलमान ने उन्हें समझाते हुए कहा था कि उनसे बातचीत करते समय थोड़ा संयम रखें. उस क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर उस समय भी काफी चर्चा हुई थी. इसी पुराने वीडियो का हवाला देते हुए कंटेस्टेंट ने तेजस्वी पर टिप्पणी की.

तेजस्वी ने दिया करारा जवाब

कंटेस्टेंट की बातें सुनने के बाद तेजस्वी प्रकाश ने पहले पूरी बात शांत होकर सुनी. लेकिन जब उन्हें लगा कि सामने वाला लगातार उनकी छवि पर टिप्पणी कर रहा है, तो उन्होंने सख्त अंदाज में जवाब दिया. तेजस्वी ने कंटेस्टेंट से कहा कि किसी व्यक्ति के बारे में बिना जाने या उसका काम देखे इस तरह की राय बनाना सही नहीं है. उन्होंने उसके बोलने के तरीके और महिलाओं के प्रति उसके रवैये पर भी सवाल उठाए. एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा कि अब उसका व्यवहार बर्दाश्त की सीमा से बाहर जा चुका है और उसकी बातें महिलाओं के प्रति सम्मानजनक नहीं हैं. उन्होंने ये भी कहा कि किसी महिला को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना बिल्कुल उचित नहीं है.

दोनों के बीच हुई तीखी बहस

तेजस्वी की बात सुनने के बाद कंटेस्टेंट भी अपनी बात पर अड़ा रहा, जिसके चलते दोनों के बीच कुछ देर तक बहस होती रही. शो के अन्य मेंबर्स और टीम लीडर्स भी इस दौरान बातचीत को ध्यान से सुनते नजर आए. हालांकि, बहस ज्यादा आगे नहीं बढ़ी और बाद में शो अपने अगले सेगमेंट की ओर बढ़ गया. लेकिन इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जहां लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'मेरा करियर खत्म था...', भोजपुरी स्टार निरहुआ आम्रपाली दुबे को मानते हैं लकी, बोले- 'मुझे नई जिंदगी दी'

Continue reading on the app

  Sports

CWG में मेडल जीतने वाले बॉक्सर अब एशियाई खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना

हाल ही में एक खिलाड़ी ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता और अब उनका अगला लक्ष्य एशियाई खेल 2026 हैं. परिवार और देश का समर्थन पाकर, यह खिलाड़ी बड़े मंच पर एक और जीत हासिल करने के लिए दृढ़ है. #AsianGames2026 #GoldMedal #IndiaSports #खेलसमाचार Tue, 4 Aug 2026 16:58:19 +0530

  Videos
See all

UP Vidhnsabha Monsoon Session: विधानसभा में धरने पर बैठे SP MLA चंदन यादव | CM Yogi | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:14:57+00:00

Brajesh Pathak Interview: जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन पर Gen-Z एंकर का सवाल, सुनिए डिप्टी CM का जवाब! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:15:25+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Kuwait| Air Strike | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:17:28+00:00

ट्रंप ने दिया पाकिस्तान को झटका | US Iran War | Pakistan | Saudi Arabia | Qatar | Meddle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:14:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers