एक और T20 लीग हो रही शुरू! 6 टीमें लेंगी हिस्सा, शुभमन, अभिषेक, अर्शदीप सिंह सहित खेलेंगे कई बड़े खिलाड़ी, नोट कर लें तारीखें
Sher E Punjab T20 League : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) 30 अगस्त से 23 सितंबर तक 'शेर-ए-पंजाब T20 लीग' आयोजित करेगा. इसमें भारत के कई स्टार क्रिकेटर्स खेलते नजर आएंगे. इस लीग में ODI व टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के साथ अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, गुरनूर बरार, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह जैसे खिलाड़ी महाराजा यादवेंद्र PCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेंगे. यह टूर्नामेंट PCA द्वारा आयोजित पहली फ्रैंचाइज़ी-बेस्ड T20 लीग होगी. इस लीग को PCA प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह मेहता ने PCA सेक्रेटरी गुरमीत सिंह मीत हायर और भारतीय वनडे कैप्टन शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह संग लॉन्च कर दिया है.
6 टीमों के बीच खेले जाएंगे 27 मुकाबले
'शेर-ए-पंजाब T20 लीग' की शुरुआत 30 अगस्त से होगी और फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी और इसमें 27 मैच खेले जाएंगे. हर दिन 2 मैच, जिनमें एक दोपहर में होगा और एक फ्लडलाइट्स के नीचे होगा. टूर्नामेंट राउंड-रोबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसका मतलब है कि हर एक टीम का मुकाबला दूसरी टीम के साथ होगा. हर फ्रैंचाइज़ी में एक 'मार्की प्लेयर' और कम से कम दो 'आइकन प्लेयर' होंगे, जिससे इंटरनेशनल स्टार्स, घरेलू खिलाड़ियों और पंजाब के उभरते टैलेंट का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा. लॉन्च सेरेमनी के दौरान टूर्नामेंट का ऑफिशियल लोगो भी जारी किया गया.
शुभमन गिल ने क्या कहा?
VIDEO | Mohali, Punjab: At the launch of the Sher-e-Punjab T20 League, India captain Shubman Gill, says, "I think my father always had a dream of seeing me play cricket. We also run a free cricket academy in our village so that children from the nearby areas can come and play… pic.twitter.com/foU7s3pORi
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
शेर ए पंजाब टी-20 लीग के लॉन्च पर मौजूद शुभमन गिल ने कहा, "शेर-ए-पंजाब टी20 लीग युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और पंजाब तथा भारत के लिए खेलने की दिशा में आगे बढ़ने का शानदार मंच है. पंजाब ने हमेशा देश को बेहतरीन क्रिकेटर दिए हैं और मुझे विश्वास है कि यह लीग भविष्य में कई नई प्रतिभाओं को सामने लाएगी. मैं पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को इस पहल और लीग की सफलता की शुभकामनाएं देता हूं."
लीग के लिए 9 अगस्त को होगी नीलामी
लॉन्च इवेंट में ही शेर ए पंजाब लीग के खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख का ऐलान भी हो गया है. 9 अगस्त को खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिसमें शामिल होने वाली 6 फ्रेंचाइजियां अमृतसर, फाजिल्का, जालंधर, लुधियाना, मोहाली और बठिंडा अपनी-अपनी टीमें तैयार करेंगी. हर एक फ्रेंचाइजी के लिए 45 लाख रुपये का सैलरी पर्स निर्धारित किया गया है.
मार्की खिलाड़ी की कीमत 10 लाख रुपये, आइकन खिलाड़ी का बेस प्राइस 1.50 लाख रुपये, पंजाब के प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों का 1 लाख रुपये, अंडर-23 खिलाड़ियों का 75 हजार रुपये, अंडर-19 खिलाड़ियों का 50 हजार रुपये तथा जिला स्तर के खिलाड़ियों का 20 हजार रुपये तय किया गया है. एक टीम अधिकतम 20 खिलाड़ियों को खरीद सकती है.
PCA प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह मेहता ने क्या कहा?
PCA प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह मेहता ने कहा, "शेर-ए-पंजाब T20 लीग हमारे राज्य के युवा क्रिकेटरों के लिए एक शानदार मंच है, और हम इस सोच को हकीकत बनाने में लगातार सहयोग के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के आभारी हैं. यह लीग उभरते खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्टार्स के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने, बड़े मंच पर अपना टैलेंट दिखाने और अपने क्रिकेट सफर में आगे बढ़ने का मौका देगी. हम सभी खिलाड़ियों, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन और इस पहल से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं."
ये भी पढ़ें: 43 मैच, 162 विकेट, 16 फाइव विकेट हॉल... जानिए कौन हैं आकिब नबी? बने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट
राष्ट्रपति ट्रंप की फिर हुई फजीहत, सीजफायर के दावे के बीच गाजा में इजरायल के किया हमला, 18 की मौत
Israel attack on Gaza: गाजा और इजरायल युद्ध में राष्ट्रपति ट्रंप की एक फिर फजीहत हुई है. ट्रंप के सीजफायर का दावा करने के बाद से इजरायल ने लगातार दूसरे दिन गाजा पर हवाई हमले किए. गाजा में इजरायल के हवाई हमले लगातार दूसरे दिन भी जारी रहे. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को हुए हमलों में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. वहीं इजरायल के मंत्री ने समझौते से इनकार करते हुए ट्रंप के दावे को झूठा ठहराया है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि पिछले साल हुए युद्धविराम समझौते को लागू कराने की कोशिशों में प्रगति हुई है. लेकिन इसके बावजूद गाजा में हिंसा थमती नहीं दिख रही है. स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, रविवार तड़के इजरायल के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी गाजा शहर, मध्य गाजा के दीर अल-बलाह और दक्षिणी इलाके खान यूनिस में कई हवाई हमले किए। अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों में हाल के हफ्तों की तुलना में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है.
Israeli airstrikes hit Gaza for a second straight day, despite Trump's announcement of a breakthrough in efforts to implement last year's ceasefire agreement https://t.co/KlAfqtE0sG pic.twitter.com/WkWD2rLI5X
— Reuters (@Reuters) August 2, 2026
क्या बोले थे ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि हमास और अन्य फिलिस्तीनी सशस्त्र समूह हथियार छोड़ने (निरस्त्रीकरण) पर सहमत हो गए हैं. उनके इस बयान के बाद उम्मीद जगी कि गाजा में जारी युद्ध खत्म करने की दिशा में बड़ी प्रगति हो सकती है.
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जल्द लौटेगी शांति! ट्रंप का दावा ईरान के साथ फिर से शुरू होगी बातचीत
इजरायली मंत्री ने समझौते से किया इनकार
इजरायल के ऊर्जा मंत्री एली कोहेन ने कहा कि सरकार हमास को हथियार छोड़ने का मौका देगी, लेकिन उन्हें इस बात पर काफी संदेह है कि हमास वास्तव में ऐसा करेगा. एली कोहेन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सुरक्षा मंत्रिमंडल के सदस्य भी हैं. कोहेन ने इजरायल के आर्मी रेडियो को बताया कि गाजा पर हमले रोकने के लिए कोई समझौता नहीं हुआ है और उनका मानना है कि अगर हमास हथियार नहीं डालता है तो इजरायल, जो पहले से ही इस क्षेत्र के 70% हिस्से पर नियंत्रण रखता है, को इस पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लेना चाहिए.
इजरायल ने बताई शांति के लिए शर्त
यह भी पढ़ें: 'मुसलमान को काफिर से दोस्ती नहीं करनी चाहिए', भारत और अफगानिस्तान के संबंधों पर पाकिस्तान ने उगला जहर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)



