पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 11 की मौत:पुलिस चौकी के पास धमाके में 30 घायल; पाकिस्तानी तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में शनिवार को आत्मघाती हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए। साथ ही धमाके में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में सड़क किनारे बनी पुलिस चौकी पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन में धमाका किया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। धमाके के कुछ देर बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है। TTP और अफगान तालिबान अलग-अलग संगठन हैं, लेकिन दोनों के बीच करीबी संबंध हैं। धमाके से जुड़ी तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट हो रही है…
देव आनंद के बर्थडे पर जैकी श्रॉफ ने याद किए पुराने दिन: भावुक होकर बोले- 'उनके आशीर्वाद से मैंने सिनेमा में कदम रखा'
Dev Anand Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर देव आनंद को आज भी हर फैन याद करता है। देव आनंद की (26 सिंतबर को) 103वीं जयंती पर बॉलीवुड उन्हें याद कर रहा है। इसी बीच एक्टर जैकी श्रॉफ ने उन्हें खास अंदाज में याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी।
जैकी ने सोशल मीडिया पर देव आनंद के साथ अपनी कुछ पुरानी और अनदेखी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने दिवंगत अभिनेता के प्रति प्यार, सम्मान और आभार भी व्यक्त किया।
देव आनंद के साथ शेयर कीं पुरानी तस्वीरें
जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में देव आनंद की कई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा कीं। इनमें देव आनंद के अलग-अलग दौर की तस्वीरों के अलावा जैकी और उनके साथ की एक दुर्लभ तस्वीर भी नजर आई। इन तस्वीरों के जरिए जैकी ने अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दौर से जुड़े उस खास रिश्ते को याद किया, जिसने उनके सफर में अहम भूमिका निभाई थी।
तस्वीरें साझा करते हुए जैकी ने लिखा- “देव साहब के आशीर्वाद से ही मैंने सिनेमा की दुनिया में पहला कदम रखा था! उनकी जयंती पर उन्हें बहुत प्यार, सम्मान और आभार के साथ याद कर रहा हूं!”
देव आनंद ने जैकी श्रॉफ को दिया था पहला ब्रेक
जैकी श्रॉफ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत देव आनंद की फिल्म ‘स्वामी दादा’ से की थी। साल 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म में जैकी ने एक छोटी भूमिका निभाई थी। बताया जाता है कि देव आनंद ने जैकी को एक होर्डिंग विज्ञापन में देखा था, जिसके बाद उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला।
जैकी इससे पहले भी देव आनंद से जुड़ा एक किस्सा साझा कर चुके हैं। ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के ग्रैंड फिनाले में उन्होंने बताया था कि फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान वह काफी घबराए हुए थे। उस समय देव आनंद ने उनका हौसला बढ़ाते हुए टीम से कहा था, “धीरे करो, नया लड़का है।”
जैकी और देव आनंद ने बाद में भी साथ किया काम
‘स्वामी दादा’ के बाद जैकी श्रॉफ और देव आनंद का जुड़ाव आगे भी बना रहा। दोनों ने ‘सेंसर’ (2001) और ‘चार्जशीट’ (2011) जैसी फिल्मों में साथ काम किया। इन दोनों फिल्मों का निर्देशन भी देव आनंद ने किया था।
साल 2011 में रिलीज हुई ‘चार्जशीट’ देव आनंद की आखिरी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने अभिनेता और निर्देशक दोनों की भूमिका निभाई थी।
60 साल से ज्यादा लंबा रहा देव आनंद का फिल्मी सफर
देव आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को हुआ था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में छह दशक से ज्यादा लंबे करियर के दौरान अभिनय के साथ-साथ निर्माण और निर्देशन में भी अपनी अलग पहचान बनाई।
उनकी यादगार फिल्मों में ‘बाजी’, ‘टैक्सी ड्राइवर’, ‘सीआईडी’, ‘काला पानी’, ‘गाइड’, ‘ज्वेल थीफ’, ‘जॉनी मेरा नाम’ और ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने नवकेतन फिल्म्स के बैनर तले भी कई फिल्मों का निर्माण किया।
भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए देव आनंद को साल 2001 में पद्म भूषण और 2002 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi










