Responsive Scrollable Menu

देव आनंद के बर्थडे पर जैकी श्रॉफ ने याद किए पुराने दिन: भावुक होकर बोले- 'उनके आशीर्वाद से मैंने सिनेमा में कदम रखा'

Dev Anand Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर देव आनंद को आज भी हर फैन याद करता है। देव आनंद की (26 सिंतबर को) 103वीं जयंती पर बॉलीवुड उन्हें याद कर रहा है। इसी बीच एक्टर जैकी श्रॉफ ने उन्हें खास अंदाज में याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी।

जैकी ने सोशल मीडिया पर देव आनंद के साथ अपनी कुछ पुरानी और अनदेखी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने दिवंगत अभिनेता के प्रति प्यार, सम्मान और आभार भी व्यक्त किया।

देव आनंद के साथ शेयर कीं पुरानी तस्वीरें
जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में देव आनंद की कई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा कीं। इनमें देव आनंद के अलग-अलग दौर की तस्वीरों के अलावा जैकी और उनके साथ की एक दुर्लभ तस्वीर भी नजर आई। इन तस्वीरों के जरिए जैकी ने अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दौर से जुड़े उस खास रिश्ते को याद किया, जिसने उनके सफर में अहम भूमिका निभाई थी।

Jackie Shroff Instagram story

तस्वीरें साझा करते हुए जैकी ने लिखा- “देव साहब के आशीर्वाद से ही मैंने सिनेमा की दुनिया में पहला कदम रखा था! उनकी जयंती पर उन्हें बहुत प्यार, सम्मान और आभार के साथ याद कर रहा हूं!”

देव आनंद ने जैकी श्रॉफ को दिया था पहला ब्रेक
जैकी श्रॉफ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत देव आनंद की फिल्म ‘स्वामी दादा’ से की थी। साल 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म में जैकी ने एक छोटी भूमिका निभाई थी। बताया जाता है कि देव आनंद ने जैकी को एक होर्डिंग विज्ञापन में देखा था, जिसके बाद उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला।

जैकी इससे पहले भी देव आनंद से जुड़ा एक किस्सा साझा कर चुके हैं। ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के ग्रैंड फिनाले में उन्होंने बताया था कि फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान वह काफी घबराए हुए थे। उस समय देव आनंद ने उनका हौसला बढ़ाते हुए टीम से कहा था, “धीरे करो, नया लड़का है।”

जैकी और देव आनंद ने बाद में भी साथ किया काम
‘स्वामी दादा’ के बाद जैकी श्रॉफ और देव आनंद का जुड़ाव आगे भी बना रहा। दोनों ने ‘सेंसर’ (2001) और ‘चार्जशीट’ (2011) जैसी फिल्मों में साथ काम किया। इन दोनों फिल्मों का निर्देशन भी देव आनंद ने किया था।

साल 2011 में रिलीज हुई ‘चार्जशीट’ देव आनंद की आखिरी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने अभिनेता और निर्देशक दोनों की भूमिका निभाई थी।

60 साल से ज्यादा लंबा रहा देव आनंद का फिल्मी सफर
देव आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को हुआ था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में छह दशक से ज्यादा लंबे करियर के दौरान अभिनय के साथ-साथ निर्माण और निर्देशन में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

उनकी यादगार फिल्मों में ‘बाजी’, ‘टैक्सी ड्राइवर’, ‘सीआईडी’, ‘काला पानी’, ‘गाइड’, ‘ज्वेल थीफ’, ‘जॉनी मेरा नाम’ और ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने नवकेतन फिल्म्स के बैनर तले भी कई फिल्मों का निर्माण किया।

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए देव आनंद को साल 2001 में पद्म भूषण और 2002 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: बादशाह ने ऐसा क्या कर दिया... ईशा रिखी के बार-बार 'Trauma' का राग अलापने से चिढ़ीं माही विज

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो Bigg Boss 20 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार टकराव देखने को मिल रहा है। हर नए एपिसोड के साथ घर में बहस और विवाद बढ़ते नजर आ रहे हैं। हालिया एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच तीखी बहस हो गई। इसी दौरान ईशा रिखी ने भी मामले में हस्तक्षेप किया, जिसके बाद काजी के साथ उनकी बहस हो गई। इस घटना के बाद ईशा भावुक होकर रोने लगीं और उन्होंने कहा कि इस घटना से उनका पुराना “ट्रॉमा” और एंग्जायटी ट्रिगर हो गई।

ईशा रिखी के 'Trauma' पर माही विज ने उठाए सवाल
घटना के बाद माही विज ने ईशा रिखी की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाया। माही ने उदिति सिंह और अरिश्फा खान के साथ बातचीत के दौरान कहा कि अगर किसी ने सिर्फ चिल्लाया है, तो इससे उनका कौन-सा ट्रॉमा ट्रिगर हो गया। माही ने कहा, “अगर उसने चिल्लाया तो तुम्हारा कौन-सा ट्रॉमा हिट हो गया भाई?”

माही ने आगे कहा कि जिंदगी में हर इंसान किसी न किसी तरह के ट्रॉमा से गुजरता है, लेकिन अगर किसी घटना को ट्रॉमा से जोड़कर बताया जाता है तो बाहर बैठे लोग उसके अलग-अलग मतलब निकाल सकते हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा, “पता नहीं बादशाह ने आखिर इसके साथ क्या कर दिया।” माही का कहना था कि इस तरह की बातों से लोगों को ईशा के पूर्व पति बादशाह के बारे में भी गलत धारणा बन सकती है।

माही ने आगे आरोप लगाया कि ईशा की बातों से काजी के खिलाफ अप्रत्यक्ष रूप से कैरेक्टर पर सवाल उठता है। उन्होंने इसे “character accusation” और “character assassination” जैसा बताया और कहा कि ऐसा करना सही नहीं है।

बादशाह से रिश्ते को लेकर ईशा ने कही थी ये बात
इस घटना से कुछ दिन पहले ईशा रिखी ने कनिका मान के साथ बातचीत में अपने पिछले रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर बादशाह का नाम लेकर रिश्ते के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन उनकी बातों को उनके पूर्व पति बादशाह से जोड़कर देखा गया।

ईशा ने कहा था कि अगर कोई व्यक्ति उनके पार्टनर के बारे में कुछ कहता है, तो वह तब तक उस पर विश्वास नहीं करतीं, जब तक खुद कोई बात देख न लें। उन्होंने कहा कि रिश्ते में भी उनका रवैया ऐसा ही रहता है और वह किसी की बात पर तुरंत विश्वास करने के बजाय सबूत मांगती हैं।

ईशा ने आगे कहा कि जब रिश्ता खत्म हुआ, तब उन्हें पता चला कि “मेरा तो कट गया”, यानी उनके साथ धोखा हुआ और उन्हें बेवकूफ बनाया गया।

क्या ईशा को फिजिकली या मेंटली चीट किया गया था?
जब कनिका मान ने ईशा से पूछा कि क्या उन्हें रिश्ते में फिजिकली या मेंटली चीट किया गया था, तो ईशा ने जवाब दिया कि ऐसा हर तरह से हुआ। उन्होंने कहा कि किसी रिश्ते में बीच में लटके रहना और यह महसूस करना कि सामने वाला आपको अपनी सबसे अच्छी दोस्त मानता है, लेकिन बाद में पता चले कि ऐसा नहीं था, उनके लिए बेहद टॉक्सिक स्थिति बन जाती है।

ईशा ने अपनी बात समझाते हुए कहा कि वह सामने वाले को अपना सबसे अच्छा दोस्त समझकर उसी तरह का व्यवहार करती थीं, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह उस व्यक्ति की इकलौती या सबसे खास दोस्त नहीं थीं। उन्होंने यह भी कहा कि ये सब बातें उनके निजी दायरे से जुड़ी थीं।

Badshah और Isha Rikhi की शादी और अलगाव की कहानी
बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के रिश्ते की खबरें काफी समय से सामने आती रही थीं। मार्च 2026 में ईशा की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें और शादी की रस्मों के वीडियो शेयर किए थे। उस समय शुरुआती रिपोर्टों में शादी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

इसके बाद जून 2026 में ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पुष्टि की थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। 31 अगस्त 2026 को बादशाह और ईशा रिखी ने संयुक्त बयान जारी कर अलग होने की पुष्टि की। दोनों ने अपने रास्ते अलग करने के फैसले को आपसी सम्मान के साथ लिया और लोगों से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day 9 Schedule: स्क्वॉश और एथलेटिक्स में गोल्ड पर नजर, देखें भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल

India at Asian Games Full schedule Sep 27, Sunday: एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन (27 सितंबर) भारतीय एथलीट कई प्रमुख स्पर्धाओं में मेडल हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. इस दिन की मुख्य उम्मीदें स्क्वाश में अभय सिंह और अनाहत सिंह के गोल्ड मेडल मैचों से हैं. वहीं एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन, सर्वेश ऊंची कूद और पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल मुकाबलों में भारत की दावेदारी मजबूत करेंगे. इसके अलावा शूटिंग, बॉक्सिंग और बैडमिंटन में भी कई भारतीय एथलीट अपनी चुनौती पेश करेंगे. Sat, 26 Sep 2026 21:21:31 +0530

  Videos
See all

CEC Gyanesh Kumar Resignation News LIVE: ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, बवाल शुरू! | Congress Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T17:15:56+00:00

Jammu Kashmir Vidhan Sabha : बीजेपी विधायक की जुबानी विधानसभा में बवाल की कहानी! Jammu News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T17:16:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers