Responsive Scrollable Menu

जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी जयपुर में शादी करने जा रहे हैं। ओरी की शादी का इनविटेशन भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। देशभर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल भी जयपुर पहुंच रहे हैं। सूत्रों की माने तो ये शादी फेक है। जयपुर में 'फेक वेडिंग’ कॉन्सेप्ट पर एक इवेंट आयोजित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस आयोजन के जरिए किसी फैशन ब्रांड को लॉन्च या प्रमोट किया जाएगा। जयपुर के कूकस स्थित फेयरमॉन्ट होटल में 26 और 27 सितंबर को इस आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। फेयरमोंट जयपुर बड़े सामाजिक आयोजनों और शादियों के लिए जाना जाता है। एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत, हाथों में दिखे ‘ओरी के गेस्ट’ के बोर्ड ओरी के इस कथित वेडिंग वीकेंड को लेकर शुक्रवार से ही जयपुर एयरपोर्ट पर हलचल दिखाई देने लगी है। कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल्स जयपुर पहुंचे हैं। इन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए टीम के सदस्य भी नजर आए। उनके हाथों में बोर्ड दिखाई दिए, जिन पर ‘ओरी के गेस्ट’ लिखा हुआ था। वायरल कार्ड ने बढ़ाया सस्पेंस सामने आए शादी के कार्ड में 26 और 27 सितंबर को ‘वेडिंग वीकेंड’ के तौर पर बताया गया है। जो सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल्स को भेजा गया है। कार्ड को बाकायदा शादी के निमंत्रण की तरह डिजाइन किया गया है। मेहमानों को दिए जा रहे निमंत्रण के साथ चॉकलेट का बॉक्स भी शामिल है। कार्ड में दोनों दिनों के कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग नाम रखे गए हैं, जिससे पूरा आयोजन किसी रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग जैसा नजर आ रहा है। 26 सितंबर को ‘मेहफिल-ए-सूफियाना’ कार्ड के मुताबिक, 26 सितंबर की रात 8 बजे से ‘मेहफिल-ए-सूफियाना’ रखी गई है। इसे संगीत और लाइव परफॉर्मेंस वाली सुरमई शाम के तौर पर पेश किया गया है। यह पूरे आयोजन का पहला बड़ा सेलिब्रेशन होगा। 27 सितंबर को ‘रंग-ए-इश्क’ और ‘शादी मुबारक’ 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक ‘रंग-ए-इश्क’ कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात 8 बजे से ‘शादी मुबारक’ नाम से सेलिब्रेशन रखा गया है। कार्ड में सरप्राइज परफॉर्मेंस और मनोरंजन का भी जिक्र किया गया है। यही ‘शादी मुबारक’ नाम सोशल मीडिया यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्ड को देखकर पहली नजर में इसे ओरी की शादी का निमंत्रण समझा जा रहा है।

Continue reading on the app

कंपनी ने इस दमदार मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू की, 17-इंच एलॉय और डिस्क ब्रेक की सेफ्टी मिलेगी

यामाहा R2 मोटरसाइकिल 200cc की छोटी बाइक होने के बावजूद कई खास खूबियां हैं। इस बाइक में 204cc का लिक्विड-कूल्ड, DOHC, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 26.1bhp की पावर और 19.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्टैंडर्ड तौर पर स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच दिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Sirohi Hockey Players: सिरोही के इस गांव में हॉकी का जुनून, 10 साल में 175 खिलाड़ी स्टेट लेवल पर पहुंचे

Sirohi Hockey Players: सिरोही के मेर मांडवाड़ा गांव में हॉकी का जुनून युवाओं की पहचान बन चुका है. पिछले 10 वर्षों में यहां से 175 खिलाड़ी स्टेट और कई खिलाड़ी नेशनल लेवल तक पहुंचे हैं. शिक्षक परमवीर सिंह की गाइडेंस में खिलाड़ी रोजाना अभ्यास कर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं. Sat, 26 Sep 2026 18:45:50 +0530

  Videos
See all

Greater Noida में खड़ी बस बनी आग का गोला! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T13:41:45+00:00

Kinnaur में पहली Snowfall, ठंड और बढ़ी! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T13:38:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers