Responsive Scrollable Menu

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, 28 सितंबर को पूरे Maharashtra में Congress का प्रदर्शन

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 28 सितंबर को महाराष्ट्र में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने कुमार पर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने एक बयान में आरोप लगाया कि कुमार ने लोकतंत्र और संविधान को कमजोर किया है तथा निर्वाचन आयोग का कामकाज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

पार्टी ने दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान देशभर में मतदाता सूची से 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिनमें महाराष्ट्र के तीन करोड़ से अधिक मतदाता शामिल हैं। कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में 47 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए थे, लेकिन अब उनका कोई पता नहीं है। पार्टी ने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भी इसी तरह मतदाताओं के नाम हटाए गए।

विपक्षी दल ने कहा कि वह महाराष्ट्र के सभी जिलों में प्रदर्शन करेगा, जिसमें उसके कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक, सांसद और अन्य नेता शामिल होंगे। कांग्रेस ने दावा किया कि उसके वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बार-बार लगाए गए ‘‘वोट चोरी’’ के आरोप सही साबित हुए हैं और उसने कुमार को सेवा से हटाने तथा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। विपक्ष निर्वाचन आयोग के तीन-सदस्यीय पैनल के भीतर मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नाम हटाने और जोड़ने, नए मतदाताओं के लिए फॉर्म में बदलाव तथा मतदाता डेटा तक पहुंच से जुड़े विभिन्न फैसलों और निर्देशों को लेकर कथित मतभेदों की खबरों के बाद से कुमार पर निशाना साध रहा है।

वहीं, निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि एसआईआर से जुड़े सभी आदेश तीनों निर्वाचन आयुक्तों की मंजूरी के बाद जारी किए गए थे। आयोग ने यह भी कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 में किए गए बदलावों को उच्चतम न्यायालय ने बरकरार रखा है।

Continue reading on the app

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को विधानसभा के आठ बार सदस्य रहे दिवंगत राम गोविंद चौधरी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह सामाजिक न्याय के पुरोधा के रूप में जीवन भर संघर्षरत रहे और उन्होंने जनपक्ष को हमेशा सबसे पहले और ऊपर रखा। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता विरोधी दल (2017-2022) राम गोविंद चौधरी के निधन पर पार्टी प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को एक शोक सभा हुई। यादव ने चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह करीब 74 वर्ष के थे। सपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने बताया कि आज पार्टी प्रदेश मुख्यालय में दिवंगत नेता के लिए शोक प्रस्ताव रखा गया।

उपस्थित सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रामगोविन्द चौधरी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘अब हमारे बीच महान समाजवादी प्रकाश-स्तंभ राम गोविंद चौधरी जी नहीं रहे, जिन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी मार्गदर्शक जय प्रकाश नारायण जी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की अगुवाई में समाजवादी मूल्यों, सिद्धांतों और लक्ष्यों की मशाल सदैव प्रज्वलित रखी।’’ यादव ने उनके कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि बलिया की क्रांतिकारी धरती से उठकर छात्र राजनीति के कठिन मार्ग से होते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तक उनकी आवाज और अकाट्य तर्कों का सदैव सम्मान हुआ। सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने तब भी अपनी आवाज बुलंद रखी जब सदन में हमारे 50 विधायक भी नहीं थे।

जब वह बोलते थे तो सदन उन्हें बड़ी शांति और शिद्दत के साथ सुनता था।’’ बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र के एक गांव में नौ जुलाई 1953 को जन्मे राम गोविंद चौधरी ने इसी जिले की चिलकहर और बांसडीह सीट का 1977 से 2022 के बीच विधानसभा में आठ बार प्रतिनिधित्‍व किया। वह मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के नेतृत्‍व की सरकारों में मंत्री भी रहे। इसके पहले 1972 में वह बलिया के टाउन कॉलेज छात्रसंघ के महामंत्री और 1974 में अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

आपातकाल के दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और जनपद छात्र युवा वाहिनी के सह-संयोजक रहे।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स: कबड्डी में डबल गोल्ड, मैराथन में ऐतिहासिक सिल्वर के साथ भारत ने जीते 7 मेडल, 30 पर पहुंची पदकों की संख्या

India at Asian games match report medal tally: एशियन गेम्स में भारत ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते. कबड्डी में पुरुष और महिला दोनों टीमों ने ईरान को हराकर ऐतिहासिक दोहरा स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं मैराथन में सावन बरवाल ने 44 साल बाद रजत जीतकर इतिहास रचा. निशानेबाजी, एथलेटिक्स और स्क्वैश में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा, जिससे भारत की कुल पदक संख्या 30 तक पहुंच गई. Sat, 26 Sep 2026 20:53:55 +0530

  Videos
See all

Government जांच बनी रणभूमि! मथुरा में प्रधान के सामने बवाल | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T15:42:50+00:00

Encounter War Room | “फैसला दिल और दिमाग मिलाकर लें, तभी सही होगा” #ytshorts #shorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T15:44:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers