Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला-पुरुष टीमों ने जीते गोल्ड मेडल, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 में आज भारत ने अपने आप  को कबड्डी का बादशाह साबित कर दिया, भारत की महिला एवं पुरुष टीमों ने फ़ाइनल मुकाबले में ईरान को हराया, मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन भारत के खिलाड़ियों ने मजबूत मानी जाने वाली ईरान की टीमों को बेहतर रणनीति में उलझाकर गोल्ड पर कब्ज़ा कर लिया, ईरान को दोनों स्पर्धाओं के सिल्वर मेडल मिलेंगे

भारत के कबड्डी खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि एशिया में उनके जैसा कोई नहीं है, 2023  एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल अपने नाम करने वाली भारत की पुरुष एवं महिला टीमों ने जीत का ये सिलसिला जारी रखा और ईरान को हराकर फिर एक बार स्वर्ण पदक जीत लिया।

कबड्डी में भारत की बेटियों ने जीता गोल्ड  

भारत की महिला टीम का मुकाबला पहले हुआ और उसने फ़ाइनल मुकाबले में ईरान को कड़े मुकाबले में 37-34 से मात देकर स्वर्णपदक जीत लिया भारत की बेटियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला हाफ खत्म होने पर 22-16 अंकों से बढ़त बना ली थी और दूसरे हाफ में ईरान की टीम के खिलाफ 37-34 के अंतर से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया, इस मेडल एक साथ ही ये भारत के खाते में जुड़ने वाला तीसरा गोल्ड मेडल हो गया।

पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

भारत की बेटियों को इस जीत के लिए शुभकामनायें मिल रहीं थी इसी बीच पुरुष टीम ने भी भारत की झोली में सोना बढ़ा दिया, फ़ाइनल मुकाबले में भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान की टीम को हारने में हालाँकि थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी, पहले हाफ का खेल खत्म होने पर भारतीय पुरुष कबड्डी टीम 17-18 के अंतर से ईरान से पीछे थी। लेकिन दूसरे हाफ में दमदार खेल दिखाते हुए भारतीय कबड्डी टीम ने 40-34 से गोल्ड मेडल जीत लिया।

सीएम डॉ मोहन यादव ने दी कबड्डी टीमों को बधाई 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दोनों कबड्डी टीमों को शुभकामनायें दी हैं उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों ने स्वर्णिम कीर्तिमान रचते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनके जज्बे ने माँ भारती और तिरंगे का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों की यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत को गौरवान्वित करेगी और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। पुरुष खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते फाइनल में ईरान को 40-34 से पराजित कर संपूर्ण भारत को गौरवान्वित किया है।

Continue reading on the app

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त, नाइजीरियन महिला समेत दो गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल में लगातार दो दिन ट्रेन से ड्रग तस्करी के मामलों में कार्रवाई की है। दरअसल पहली कार्रवाई भोपाल रेलवे स्टेशन पर हुई जहां दिल्ली से ट्रेन के जरिए पहुंचे एक भारतीय पुरुष यात्री के सामान की तलाशी में 2.014 किलो एम्फेटामाइन मिली है। वहीं इसके अगले दिन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आगरा कैंट से ट्रेन के जरिए भोपाल पहुंची एक नाइजीरियन महिला को रोका गया। उसके सामान की तलाशी में 2.368 किलो एम्फेटामाइन बरामद हुई।

DRI के मुताबिक दोनों कार्रवाई में कुल 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की गई है। वहीं इसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों को NDPS Act, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

बैग से मिली 2 किलो एम्फेटामाइन

दरअसल DRI अधिकारियों को सूचना मिली थी कि हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन के जरिए भोपाल आ रहा एक भारतीय पुरुष यात्री नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रियों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध यात्री की तलाशी ली गई। उसके पास मौजूद नीले डफल बैग में तीन पॉलीथिन पैकेट मिले। इन पैकेटों में सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ रखा हुआ था। कुल वजन 2.014 किलो बताया गया है। अधिकारियों ने मौके पर NDPS फील्ड टेस्ट किट से पदार्थ की जांच की। जांच में इसके एम्फेटामाइन होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद यात्री को हिरासत में लेकर पदार्थ जब्त कर लिया गया।

पुलिस कर रही जांच

वहीं DRI की इस कार्रवाई के बाद जब्त किए गए पदार्थ को जांच के लिए सुरक्षित किया गया। अधिकारियों के मुताबिक मामले में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रग कहां से लाई गई थी और इसे भोपाल में किसे पहुंचाया जाना था। हालांकि, इस संबंध में जांच पूरी होने तक किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पहली कार्रवाई में बरामद 2.014 किलो एम्फेटामाइन की मात्रा पूरे मामले की कुल जब्ती का एक बड़ा हिस्सा है।

नाइजीरियन महिला से 2.368 किलो एम्फेटामाइन जब्त

वहीं दूसरी कार्रवाई 24 सितंबर को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर की गई। DRI को जानकारी मिली थी कि आगरा कैंट से ट्रेन के जरिए भोपाल आ रही एक नाइजीरियन महिला के पास नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना के आधार पर महिला यात्री को स्टेशन पर रोका गया और उसके सामान की विस्तृत तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पास मौजूद सलवार-कुर्तों के अंदर रखे चार पैकेट मिले। इन पैकेटों में क्रिस्टलीय पदार्थ था जिसकी जांच करने पर एम्फेटामाइन होने की पुष्टि हुई। चारों पैकेटों का कुल वजन 2.368 किलो बताया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, 11 साल से टूटने की बाट जोह रहा विश्व कीर्तिमान

5 batsman Fastest fifties in ODI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने अपने आक्रामक तेवरों से मैच का पासा पलटा है, लेकिन एबी डिविलियर्स, मैथ्यू फोर्ड , सनथ जयसूर्या , कुसल परेरा और मार्टिन गप्टिल की पारियां सबसे खास हैं. इन 5 धुरंधरों ने न सिर्फ महज कुछ ही गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने का कारनामा किया, बल्कि अपनी तूफानी बल्लेबाजी और चौके-छक्कों की बरसात से विरोधी टीम के गेंदबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया. Sat, 26 Sep 2026 22:36:28 +0530

  Videos
See all

IMD Rain Alert: इतने राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट? | Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T21:30:11+00:00

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के खाते मेंआने वाले हैं 10000? | Kisan Samman Nidhi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T21:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers