Responsive Scrollable Menu

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: सीएम मोहन यादव बोले-हम जो कहते हैं, करके भी दिखाते हैं

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की बहुप्रतीक्षित मांग (शासकीय बसों का संचालन) पूरी होने पर इस स्वर्णिम सौगात के लिए प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सीएम डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके लिखा है कि हम जो कहते हैं, वो करके भी दिखाते हैं। ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ एवं ‘पीएम ई-बस सेवा’ के जरिए हमने अनंत चतुर्दशी के मंगल अवसर पर प्रदेशवासियों को खुशियों की अनंत सौगात दी है।

उन्होंने आगे लिखा है कि 25 सितम्बर को मध्यप्रदेश के नागरिकों, विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में रहने वाले हमारे भाई-बहनों के जीवन में सुगम परिवहन से सहज परिवर्तन लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। पिछले दो दशकों में शासकीय बसों का संचालन बंद होने के कारण हमारे ग्रामीण अंचलों में सार्वजनिक परिवहन का बड़ा अभाव बना हुआ था। दूर-दराज के कई गांव मुख्य सड़कों से कट गए थे। गांव-देहात के हमारे गरीबों, किसानों एवं छात्र-छात्राओं को आने-जाने के लिए सीमित साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि हमने अपने ‘संकल्प पत्र’ में भी यह सेवा प्रारंभ करने का उल्लेख किया था। गत दिवस शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ इस सेवा का मंगल आरम्भ करते हुए संकल्प को धरातल पर साकार कर दिया है। शुक्रवार को राज्यभर में 1,500 बसों से शुरू हुई इस सेवा को हमने वर्ष 2029 तक 15,000 बसों तक ले जाने का लक्ष्य रखा है, ताकि प्रदेश के हर व्यक्ति तक सुगम बस परिवहन की सुविधा पहुंच सके।

MP सुगम यात्री परिवहन सेवा: CCTV पैनिक बटन, इमरजेंसी डोर, GPS मॉनिटरिंग, ऑनलाइन टिकटिंग

बता दें कि शुक्रवार, 25 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में 7 शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में बस कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। प्रदेश की 75% ग्राम पंचायतों तक परिवहन सेवा का विस्तार होगा।

इस इण्टरसिटी और इण्टर स्टेट बस सेवा के अंतर्गत अगले 5 वर्षों में 3500 से अधिक मार्गों पर 15 हजार से अधिक बसों का चरणबद्ध विस्तार होगा। पूरे प्रदेश में आधुनिक-सुविधाजनक बस स्टॉप, बस टर्मिनल और निजी बस ऑपरेटरों के लिए बस डिपो विकसित किए जाएंगे।

  •  बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, पैनिक बटन, इमरजेंसी डोर, जीपीएस मॉनिटरिंग, ऑनलाइन टिकटिंग, शिकायतों के समाधान सहित कई प्रकार से मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।
  • बस ड्राइवरों की ट्रेनिंग और सुरक्षा के प्रबंधन भी किए गए हैं। वर्ष 2029 तक सभी रूटों पर ये बसें दौड़ती नजर आएंगी, जो प्रमुख शहरों के साथ देश के प्रमुख तीर्थस्थलों और महानगरों तक आवागमन को सुगम बनाएंगी।
  • यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड, बस स्टॉप और चार्जिंग स्टेशनों के साथ सुव्यवस्थित नियंत्रण प्रणाली भी लागू की गई है।
  • मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा में ऑनलाइन टिकटिंग, ईवी और सीएनजी बसों को प्राथमिकता देते हुए पर्यावरण अनुकूल आधुनिक बसें, शामिल होंगी।
  • यात्री फीडबैक के आधार पर शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 24×7 कस्टमर केयर सुविधा रहेगी।

Continue reading on the app

‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक रिवील, इंटेंस अंदाज ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर दर्शकों के बीच लगातार सुर्खियां बटोर रही है। सबसे पहले फिल्म से रणबीर कपूर का लुक शेयर किया गया। इसके बाद आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक सामने आया। एक्ट्रेस के लुक में लोगों को 60 और 70 के दशक की याद दिला दी। इसी बीच अब विक्की कौशल का लुक भी रिवील कर दिया गया है।

आलिया भट्ट को कैबरे डांसर के किरदार में देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे। फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट वैसे भी बढ़ चुकी थी, जिसे अब एक और पोस्टर ने सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। विक्की का जो लुक सामने आया है वह काफी इंटेंस दिखाई दे रहा है।

विक्की कौशल का लुक रिवील

विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से लव एंड वॉर से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। इस पोस्ट में वह गुस्से में पूरी इंटेंसिटी के साथ किसी को एकटक निहार रहे हैं। उन्होंने मुंह में सिगरेट ले रखी है और हाथ में लाइटर दिखाई दे रहा है। पूरा लुक काफी शानदार है। आलिया की तरह उनके लुक को भी रेट्रो टच दिया गया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

कैसा रहा फैंस का रिएक्शन

विक्की का पोस्टर सामने आने के बाद फैंस इस पर जमकर रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं। रणबीर का फर्स्ट लुक फैंस को बहुत पसंद आया था। आलिया भट्ट के लुक को बॉम्बे वेलवेट और टॉक्सिक के साथ कंपेयर किया गया। वहीं विक्की को देखने के बाद फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा ‘और इंतजार नहीं कर सकती।’ एक ने कहा ‘फाइनली विक्की भी आ गए।’ एक ने कहा ‘भाई अब तो थिएटर जाना पड़ेगा।’ एक ने कहा ‘ये कैरेक्टर आपके लिए ही बना है।’ इस तरह से फैंस अपने चहेते एक्टर की तारीफ करते दिखाई दिए। अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं तो इसे 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

Continue reading on the app

  Sports

सुबह 3:30 बजे उठा, पेट में एक केला और सीने में पदक की आग, 42 किमी दौड़कर सावन ने लिखा इतिहास

Sawan Barwal Inspiring Story: एक केले की ऊर्जा के बल पर सावन बरवाल ने इतिहास एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया. उन्होंने 42.195 किलोमीटर की मैराथन में 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड का समय निकालकर भारत के लिए ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता.विदेशी सरजमीं पर मैराथन में यह भारत का पहला तमगा है. हिमाचल के कांगड़ा से निकले सेना के इस जवान सावन ने अपनी सिर्फ दूसरी ही फुल मैराथन में यह कारनामा कर दिखाया. Sat, 26 Sep 2026 16:48:01 +0530

  Videos
See all

आतंकवाद पर सवाल पूछना पड़ा भारी! UN में पाकिस्तानी पत्रकार को Jaishankar का जवाब | Terrorism #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T11:14:09+00:00

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड | Gold Medal | Breaking News | India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T11:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers