Responsive Scrollable Menu

सदन में 943 सवाल, 50 चर्चाएं और 8 बार विधायक... कितना लंबा था राम गोविंद चौधरी का राजनीतिक सफर?

समाजवादी नेता राम गोविंद चौधरी का 5 दशक का लंबा राजनीतिक सफर का अंत हो गया. जानें छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक उनके योगदान और विधानसभा में 943 प्रश्न, 50 चर्चाओं का विवरण.

The post सदन में 943 सवाल, 50 चर्चाएं और 8 बार विधायक... कितना लंबा था राम गोविंद चौधरी का राजनीतिक सफर? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Vastu Dosh Remedies: घर में Negative Energy और Vastu Dosh खत्म करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

घर में गलत दिशा में कमरे, सामान, फर्नीचर आदि वास्तु दोष की वजह बनते हैं। ऐसे में गृह क्लेश, मानसिक अशांति, फिजूलखर्ची और कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं। लेकिन अगर किराए के घर में वास्तु दोष लगा हो, तो मन में एक उलझन बनी रहती है कि बना तोड़फोड़ के वास्तु दोष को कैसे ठीक किया जाए। जिससे घर में सकारात्मकता और खुशनुमा माहौल बना रहे। ऐसे में अगर आप भी घर में बिना किसी तोड़फोड़ के वास्तु को ठीक करना चाहते हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वास्तु ठीक करने के कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

अपनाएं ये सरल उपाय

सुबह उठने के बाद सबसे पहले घर की सारी खिड़कियों और दरवाजों को खोल देना चाहिए। ऐसा करने से घर में प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा आती है। ऐसे में रुकी हुई ऊर्जा बाहर निकलती है और घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है।

इसे भी पढ़ें: Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

शाम को धूप-दीप जरूर करें

नकारात्मकता औऱ वास्तु दोष को कम करने के लिए रोजाना शाम के समय घर में धूप-दीप जलाना चाहिए। वहीं घर में फ्रेशनर का भी इस्तेमाल करना चाहिए। इससे घर का माहौल सकारात्मक रहता है।

कपूर का धुआं

रोजाना घर में कपूर जलाना चाहिए। शाम को इस उपाय को करने से इसका धुआं घर की सारी निगेटिव एनर्जी को कम करता है।

घर को रखें व्यवस्थित

घर को हमेशा व्यवस्थित रखना चाहिए। अगर कोई सामान इधर-उधर फैला हो तो उसको सही जगह पर रख दें। खराब और टूटी-फूटी चीजों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

साफ रखें घर के कोने

घर के कोनों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन्हीं जगहों पर सबसे ज्यादा गंदगी और मिट्टी होती है, जोकि नकारात्मकता को आकर्षित करते हैं। इसलिए समय-समय पर घर के कोनों का साफ करते रहना चाहिए।

नमक वाले पानी से पोछा लगाएं

आप वास्तु दोष को कम करने के लिए पानी में काला नमक मिलाकर घर में पोंछा लगाएं। इससे निगेटिव एनर्जी दूर होती है और वास्तु दोष के प्रभाव भी कम होते हैं।

मुख्य द्वार पर शुभ चिन्ह

घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। वहीं मेन गेट के साइड पर क्रिस्टल की कटोरी में खड़ा नमक रखना चाहिए। वहीं हर सप्ताह काले नमक को बदल देना चाहिए। इस उपाय को करने से वास्तु दोष कम होता है।

बाथरूम में नमक

नेगेटिविटी और वास्तु दोष को खत्म करने के लिए घर के टॉयलेट और बाथरूम में एक कटोरी समुद्री नमक भरकर रखना चाहिए। इसको हर सप्ताह बदल देना चाहिए।

छोटे-छोटे पौधे लगाएं

घर में ज्यादा से ज्यादा छोटे पौधे लगाएं, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और आसपास का वातावरण भी खुशनुमा बनता है। इन उपायों को करने से घर में बिना किसी तोड़फोड़ के आप वास्तु दोष और निगेटिविटी को खत्म कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Sirohi Hockey Players: सिरोही के इस गांव में हॉकी का जुनून, 10 साल में 175 खिलाड़ी स्टेट लेवल पर पहुंचे

Sirohi Hockey Players: सिरोही के मेर मांडवाड़ा गांव में हॉकी का जुनून युवाओं की पहचान बन चुका है. पिछले 10 वर्षों में यहां से 175 खिलाड़ी स्टेट और कई खिलाड़ी नेशनल लेवल तक पहुंचे हैं. शिक्षक परमवीर सिंह की गाइडेंस में खिलाड़ी रोजाना अभ्यास कर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं. Sat, 26 Sep 2026 18:45:50 +0530

  Videos
See all

Greater Noida में खड़ी बस बनी आग का गोला! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T13:41:45+00:00

Kinnaur में पहली Snowfall, ठंड और बढ़ी! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T13:38:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers