SIR विवाद के बीच ममता बनर्जी ने CEC के इस्तीफे की मांग फिर दोहराई, कहा-वोटरों के नाम "गायब" करने का लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार को हटाने की अपनी मांग दोबारा दोहराई है. उन्होंने उन पर SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) के जरिए वोटर लिस्ट से वोटरों के नाम "गायब" करने का आरोप लगाते हुए उन्हें "वैनिश कुमार" कहा गया. हुगली में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी तब तक विरोध करती रहेगी जब तक यह मुद्दा हल नहीं होने वाला. उन्होंने SIR के तहत सूची से हटाए गए वोटरों के लिए मुआवजे की मांग की. उन्होंने कहा, "वैनिश कुमार को जाना होगा; हम इस मुद्दे के लिए आखिरी दम तक विरोध करेंगे." उन्होंने आगे कहा, "SIR लिस्ट वापस आनी चाहिए; जिन लोगों के नाम लिस्ट से हटाए गए थे, सरकार उन्हें हुए नुकसान के लिए मुआवजा देना होगा."
गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने टी-सीरीज के ऑफिस पहुंचे कार्तिक आर्यन
Kartik Aaryan Visited T-Series office: गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए टी-सीरीज़ (T-Series) ऑफिस में कई बॉलीवुड हस्तियों और श्रद्धालुओं का तांता लगा दिखा. भक्ति और एक्साइटमेंट के इस सराबोर माहौल में टी-सीरीज के ऑफिस परिसर को बेहद खूबसूरत और भव्य तरीके से सजाया गया, जहां भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई. यहां पर संगीत जगत और बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े सितारे बप्पा के दर्शन करने आए. हाल ही में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) भी टी-सीरीज़ के ऑफिस में बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंचे.
टी-सीरीज के ऑफिस में बप्पा के दर्शन करने कौन-कौन आया
मुंबई में टी-सीरीज (T-Series) के ऑफिस में गणेश उत्सव और सत्यनारायण पूजा में बप्पा का आशीर्वाद लेने बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी यहां पर बप्पा के दर्शन करने आए थे, उनके साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं. उनके अलावा, वरुण धवन, सारा अली खान, टाइगर श्रॉफ, तृप्ति डिमरी, आयुष्मान खुराना, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारे भी बप्पा के दर्शन करने आए थे. इनके अलावा सिंगर हिमेश रेशमिया, सोनल चौहान और सनी लियोनी ने भी यहां पहुंचकर आरती में भाग लिया और बप्पा के दर्शन किए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









