Vastu Dosh Remedies: घर में Negative Energy और Vastu Dosh खत्म करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
घर में गलत दिशा में कमरे, सामान, फर्नीचर आदि वास्तु दोष की वजह बनते हैं। ऐसे में गृह क्लेश, मानसिक अशांति, फिजूलखर्ची और कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं। लेकिन अगर किराए के घर में वास्तु दोष लगा हो, तो मन में एक उलझन बनी रहती है कि बना तोड़फोड़ के वास्तु दोष को कैसे ठीक किया जाए। जिससे घर में सकारात्मकता और खुशनुमा माहौल बना रहे। ऐसे में अगर आप भी घर में बिना किसी तोड़फोड़ के वास्तु को ठीक करना चाहते हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वास्तु ठीक करने के कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अपनाएं ये सरल उपाय
सुबह उठने के बाद सबसे पहले घर की सारी खिड़कियों और दरवाजों को खोल देना चाहिए। ऐसा करने से घर में प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा आती है। ऐसे में रुकी हुई ऊर्जा बाहर निकलती है और घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है।
इसे भी पढ़ें: Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल
शाम को धूप-दीप जरूर करें
नकारात्मकता औऱ वास्तु दोष को कम करने के लिए रोजाना शाम के समय घर में धूप-दीप जलाना चाहिए। वहीं घर में फ्रेशनर का भी इस्तेमाल करना चाहिए। इससे घर का माहौल सकारात्मक रहता है।
कपूर का धुआं
रोजाना घर में कपूर जलाना चाहिए। शाम को इस उपाय को करने से इसका धुआं घर की सारी निगेटिव एनर्जी को कम करता है।
घर को रखें व्यवस्थित
घर को हमेशा व्यवस्थित रखना चाहिए। अगर कोई सामान इधर-उधर फैला हो तो उसको सही जगह पर रख दें। खराब और टूटी-फूटी चीजों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
साफ रखें घर के कोने
घर के कोनों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन्हीं जगहों पर सबसे ज्यादा गंदगी और मिट्टी होती है, जोकि नकारात्मकता को आकर्षित करते हैं। इसलिए समय-समय पर घर के कोनों का साफ करते रहना चाहिए।
नमक वाले पानी से पोछा लगाएं
आप वास्तु दोष को कम करने के लिए पानी में काला नमक मिलाकर घर में पोंछा लगाएं। इससे निगेटिव एनर्जी दूर होती है और वास्तु दोष के प्रभाव भी कम होते हैं।
मुख्य द्वार पर शुभ चिन्ह
घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। वहीं मेन गेट के साइड पर क्रिस्टल की कटोरी में खड़ा नमक रखना चाहिए। वहीं हर सप्ताह काले नमक को बदल देना चाहिए। इस उपाय को करने से वास्तु दोष कम होता है।
बाथरूम में नमक
नेगेटिविटी और वास्तु दोष को खत्म करने के लिए घर के टॉयलेट और बाथरूम में एक कटोरी समुद्री नमक भरकर रखना चाहिए। इसको हर सप्ताह बदल देना चाहिए।
छोटे-छोटे पौधे लगाएं
घर में ज्यादा से ज्यादा छोटे पौधे लगाएं, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और आसपास का वातावरण भी खुशनुमा बनता है। इन उपायों को करने से घर में बिना किसी तोड़फोड़ के आप वास्तु दोष और निगेटिविटी को खत्म कर सकते हैं।
Bigg Boss 20: रिति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- काजी से जलती हो; आसिफ की भी लगाई क्लास
Salman Khan Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के आने वाले ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान रिति तिवारी के बर्ताव पर सवाल उठाते नजर आएंगे। हाल ही में हुए डिस बैटल के दौरान रिति ने उदिति सिंह और काजी तौकीर को लेकर कुछ आपत्तिजनक और निजी कमेंट किए थे।
कैप्टेंसी टास्क में शुरू हुआ विवाद
यह मामला कैप्टेंसी टास्क के दौरान शुरू हुआ, जिसमें घरवालों को डिस बैटल में आमने-सामने आना था। उदिति सिंह ने इसमें हिस्सा लेने से मना कर दिया, जिसके बाद उनकी जगह काजी तौकीर ने रिति के साथ मुकाबला किया। शुरुआत में यह एक आम डिस बैटल जैसा था, लेकिन रिति के कमेंट धीरे-धीरे निजी होते गए। उनके कुछ कमेंट्स टेलीकास्ट के दौरान म्यूट भी किए गए। रिति ने इस बैटल में उदिति को लेकर भी कई आपत्तीजनक कमेंट भी किए।
उदिति ने भी रिति पर किए कमेंट
टास्क खत्म होने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। उदिति ने रिति पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘अग्ली फैटसो’, ‘ड्रग एडिक्ट’ और ‘बुरी शक्ल वाली’ जैसे शब्द कहे।
अमन गांधी से बात करते हुए उदिति ने रिति के लुक और उनके व्यवहार पर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा कि उनकी खूबसूरती उन्हें अपने माता-पिता से मिली है। साथ ही उन्होंने रिति के दिल और चेहरे को ‘काला’ बताया।
रिति बोलीं- मुझे अपनी बात पर गर्व है
Iss Weekend ka vaar #Salman ne uthaya diss battle ka mudda!!
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 26, 2026
Catch #BiggBoss20's #WeekendKaVaar tonight at 9 PM on #JioHotstar and at 10:30 PM on #ColorsTv.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/1lGV0RgygA
दूसरी ओर, रिति को अपने कमेंट्स पर कोई पछतावा नहीं था। उन्होंने माही विज से बातचीत में कहा कि उन्हें अपनी कही बात पर गर्व है और उन्हें लगता है कि उनके पिता मनोज तिवारी भी उन पर गर्व करेंगे। रिति ने काजी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके पिता ने उन्हें यह सब करते हुए देख लिया होता, तो उन्हें पता नहीं होता कि उनका क्या हाल होता।
सलमान ने रिति से पूछा- काजी से जलती हैं?
Iss Weekend ka vaar #Salman ne uthaya diss battle ka mudda!!
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 26, 2026
Catch #BiggBoss20's #WeekendKaVaar tonight at 9 PM on #JioHotstar and at 10:30 PM on #ColorsTv.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/1lGV0RgygA
‘वीकेंड का वार’ के प्रोमो में सलमान खान इस पूरे मामले पर रिति से सवाल करते नजर आ रहे हैं। वह उनसे पूछते हैं कि क्या वह काजी से जलती हैं या उनके लिए इनसिक्योर हैं। रिति इस बात से इनकार करते हुए कहती हैं कि वह काजी से जलती नहीं हैं, बल्कि उन्हें एक इंसान के तौर पर पसंद नहीं करतीं।
बोले- ये सबसे खराब डिस था
Weekend Ka Vaar par #Rhiti ke samne Bhai ne rakhi ek sachchai????
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 26, 2026
Catch #BiggBoss20's #WeekendKaVaar tonight at 9 PM on #JioHotstar and at 10:30 PM on #ColorsTV.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/RxIOMFccr6
इसके बाद सलमान रिति के डिस पर नाराजगी जताते हैं। वह कहते हैं, “रिति, ये सबसे खराब डिस था। आपकी भाषा कहीं और जा रही थी।” सलमान ने रिति की टीम के बाकी सदस्यों से भी सवाल किया कि जब यह सब हो रहा था, तो वे हंस क्यों रहे थे और उसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि जब एक तरफ से रिति और दूसरी तरफ से उदिति एक-दूसरे का मजाक बना रही थीं, तो क्या बाकी घरवालों की जिम्मेदारी नहीं थी कि वे वहीं इसे रोकते?
आसिफ खान से भी सलमान ने पूछा सवाल
सलमान ने आसिफ खान से भी उनके रिएक्शन को लेकर सवाल किया। उन्होंने आसिफ से पूछा कि अगर इसी तरह का डिस उनकी बहन को लेकर किया जाता, तो क्या वह उसे भी ऐसे ही होने देते। सलमान के इस सवाल के बाद अब देखना होगा कि ‘वीकेंड का वार’ में रिति इस पूरे मामले पर क्या जवाब देती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi








