Responsive Scrollable Menu

Sawan 2026 Shiv Chalisa& Aarti: सावन के पहले सोमवार पर पढ़ें शिव चालीसा और आरती, मनोकामना पूरी करने के लिए शिव स्तुति का पाठ करें

Sawan 2026 Shiv Chalisa& Aarti: आज यानी 3 अगस्त 2026 को सावन को पहला सोमवार का व्रत रखा जा रहा है. इस दिन शिव जी की पूजा जरूर करनी चाहिए. ऐसा करने से देवो के देव महादेव की कृपा मिलती है और मनचाही इच्छाएं पूर्ण होती है. कहते हैं कि शिव जी को प्रसन्न करना बेहद सरल होता है. लोटाभर जल चढ़ाने से भी वे भक्तों को आशीर्वाद दे देते हैं. माना जाता है कि शिव जी की पूजा के दौरान शिव जी की स्तुति, शिव जी आरती और चालीसा का पाठ विशेष रूप से करना चाहिए. आइए इस आर्टिकल में पढ़ें शिल चालीसा, शिव स्तुति और आरती के लिरिक्स.

शिव जी की आरती (Lyrics of Shiv Ji Aarti in Hindi)

ऊं जय शिव ओंकारा भगवान शिव की सबसे प्रसिद्ध आरती है। यह प्रसिद्ध आरती भगवान शिव से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों पर गायी जाती है। आरती के समय दीपक द्वारा भगवान शिव की पूजा करते हुए सभी भक्तों द्वारा इस प्रार्थना को गाया जाता है।

ऊं जय शिव ओंकारा,स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव,अर्द्धांगी धारा॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

एकानन चतुराननपञ्चानन राजे।

हंसासन गरूड़ासनवृषवाहन साजे॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

दो भुज चार चतुर्भुजदसभुज अति सोहे।

त्रिगुण रूप निरखतेत्रिभुवन जन मोहे॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

अक्षमाला वनमालामुण्डमाला धारी।

त्रिपुरारी कंसारीकर माला धारी॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बरबाघम्बर अंगे।

सनकादिक गरुणादिकभूतादिक संगे॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

कर के मध्य कमण्डलुचक्र त्रिशूलधारी।

सुखकारी दुखहारीजगपालन कारी॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिवजानत अविवेका।

प्रणवाक्षर मध्येये तीनों एका॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

लक्ष्मी व सावित्रीपार्वती संगा।

पार्वती अर्द्धांगी,शिवलहरी गंगा॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

पर्वत सोहैं पार्वती,शंकर कैलासा।

भांग धतूर का भोजन,भस्मी में वासा॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

जटा में गंगा बहत है,गल मुण्डन माला।

शेष नाग लिपटावत,ओढ़त मृगछाला॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

काशी में विराजे विश्वनाथ,नन्दी ब्रह्मचारी।

नित उठ दर्शन पावत,महिमा अति भारी॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरतीजो कोइ नर गावे।

कहत शिवानन्द स्वामी,मनवान्छित फल पावे॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

ये भी पढ़ें- August 2026 Ekadashi: अगस्त में कब-कब है एकादशी व्रत? नोट करें कामिका और पुत्रदा एकादशी की सही तारीख और महत्व

शिव चालीसा (Lyrics of Shiv Chalisa in Hindi)

दोहा

जय गणेश गिरिजा सुवन,मंगल मूल सुजान।

कहत अयोध्यादास तुम,देहु अभय वरदान॥

चौपाई

जय गिरिजा पति दीन दयाला।सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥

भाल चन्द्रमा सोहत नीके।कानन कुण्डल नागफनी के॥

अंग गौर शिर गंग बहाये।मुण्डमाल तन क्षार लगाए॥

वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे।छवि को देखि नाग मन मोहे॥

मैना मातु की हवे दुलारी।बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥

कर त्रिशूल सोहत छवि भारी।करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥

नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे।सागर मध्य कमल हैं जैसे॥

कार्तिक श्याम और गणराऊ।या छवि को कहि जात न काऊ॥

देवन जबहीं जाय पुकारा।तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥

किया उपद्रव तारक भारी।देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥

तुरत षडानन आप पठायउ।लवनिमेष महं मारि गिरायउ॥

आप जलंधर असुर संहारा।सुयश तुम्हार विदित संसारा॥

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई।सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥

किया तपहिं भागीरथ भारी।पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥

दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं।सेवक स्तुति करत सदाहीं॥

वेद माहि महिमा तुम गाई।अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥

प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला।जरत सुरासुर भए विहाला॥

कीन्ही दया तहं करी सहाई।नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥

पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा।जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥

सहस कमल में हो रहे धारी।कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥

एक कमल प्रभु राखेउ जोई।कमल नयन पूजन चहं सोई॥

कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर।भए प्रसन्न दिए इच्छित वर॥

जय जय जय अनन्त अविनाशी।करत कृपा सब के घटवासी॥

दुष्ट सकल नित मोहि सतावै।भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै॥

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो।येहि अवसर मोहि आन उबारो॥

लै त्रिशूल शत्रुन को मारो।संकट ते मोहि आन उबारो॥

मात-पिता भ्राता सब होई।संकट में पूछत नहिं कोई॥

स्वामी एक है आस तुम्हारी।आय हरहु मम संकट भारी॥

धन निर्धन को देत सदा हीं।जो कोई जांचे सो फल पाहीं॥

अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी।क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥

शंकर हो संकट के नाशन।मंगल कारण विघ्न विनाशन॥

योगी यति मुनि ध्यान लगावैं।शारद नारद शीश नवावैं॥

नमो नमो जय नमः शिवाय।सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥

जो यह पाठ करे मन लाई।ता पर होत है शम्भु सहाई॥

ॠनियां जो कोई हो अधिकारी।पाठ करे सो पावन हारी॥

पुत्र होन कर इच्छा जोई।निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥

पण्डित त्रयोदशी को लावे।ध्यान पूर्वक होम करावे॥

त्रयोदशी व्रत करै हमेशा।ताके तन नहीं रहै कलेशा॥

धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे।शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥

जन्म जन्म के पाप नसावे।अन्त धाम शिवपुर में पावे॥

कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी।जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥

दोहा

नित्त नेम उठि प्रातः ही,पाठ करो चालीसा।

तुम मेरी मनोकामना,पूर्ण करो जगदीश॥

मगसिर छठि हेमन्त ॠतु,संवत चौसठ जान।

स्तुति चालीसा शिवहि,पूर्ण कीन कल्याण॥

शिव स्तुति के लिरिक्स (Lyrics of Shiv Stuti in Hindi)

आशुतोष शशांक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शंभु,
कोटि नमन दिगम्बरा॥

निर्विकार ओमकार अविनाशी,
तुम्ही देवाधि देव,
जगत सर्जक प्रलय करता,
शिवम सत्यम सुंदरा॥

निरंकार स्वरूप कालेश्वर,
महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वर जय,
जटाधार अभयंकरा॥

शूल पानी त्रिशूल धारी,
औगड़ी बाघम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय,
विश्वनाथ विशम्भरा॥

नाथ नागेश्वर हरो हर,
पाप साप अभिशाप तम,
महादेव महान भोले,
सदा शिव शिव संकरा॥

जगत पति अनुरकती भक्ति,
सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब,
जय जयति जगदीश्वरा ॥

जनम जीवन जगत का,
संताप ताप मिटे सभी,
ओम नमः शिवाय मन,
जपता रहे पञ्चाक्षरा ॥

आशुतोष शशांक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा ॥
कोटि नमन दिगम्बरा..
कोटि नमन दिगम्बरा..
कोटि नमन दिगम्बरा..

शिव जी के शक्तिशाली मंत्र (Lord Shiva Mantra)

पंचाक्षरी मंत्र- ऊं नम: शिवाय

महामृत्युंजय मंत्र- ऊं त्रयम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।

शिव गायत्री मंत्र- ऊं तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्

ये भी पढ़ें- Sawan Somvar Vrat Katha: सावन सोमवार व्रत के दिन जरूर पढें माता पार्वती और भोलेनाथ की यह व्रत कथा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

43 मैच, 162 विकेट, 16 फाइव विकेट हॉल... जानिए कौन हैं आकिब नबी? बने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट

Who Is Auqib Nabi? श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में बदलाव हुआ है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने अब उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. बुमराह की जगह स्क्वाड में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आकिब नबी को शामिल किया गया है, जो जम्मू-कश्मीर से आते हैं. आकिब के लिए ये मेडेन कॉल-अप है, लेकिन इससे पहले अफगानिस्तान के साथ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में इस खिलाड़ी को बतौर नेट बॉलर टीम के साथ जोड़ा गया था.

जसप्रीत बुमराह को आकिब नबी ने किया रिप्लेस

श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं. उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आकिब नबी को स्क्वाड में शामिल किया गया है. जम्मू और कश्मीर के इस तेज गेंदबाज को पहली बार सीनियर नेशनल टीम में शामिल किया गया है. ये उनका मेडन कॉल-अप है. नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में 104 विकेट लिए, जिसमें 2025-26 कैंपेन में 60 विकेट शामिल हैं. उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद से ही लगातार टीम में शामिल करने की मांग की जा रही थी और अब 29 वर्षीय खिलाड़ी को शामिल कर लिया गया है.

कौन हैं आकिब नबी?

आकिब नबी का जन्म 4 नवंबर 1996 में जम्मू-कश्मीर के शीरि बारामुल्लाह में हुआ. नबी एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. उन्होंने 23 सितंबर 2018 को 2018–19 विजय हजारे ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए अपना लिस्ट A डेब्यू किया. उन्होंने 11 नवंबर 2019 को 2019–20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए अपना टी20 डेब्यू किया. नबी ने 2019–20 रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए 3 जनवरी 2020 को अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया. 19 जनवरी 2020 को, उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच में ओडिशा के खिलाफ 39 रन देकर 5 विकेट लिए. अक्टूबर 2024 में, उन्होंने 29 रन देकर 5 विकेट का अपना सर्वश्रेष्ठ फर्स्ट-क्लास प्रदर्शन किया.

कैसे हैं आकिब नबी के आंकड़े?

आकिब नबी के आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने 43 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 71 पारियों में उन्होंने 18.63 के औसत से 162 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 बार फोर विकेट हॉल, 16 बार 5 विकेट हॉल और 4 बार 10 विकेट लिए हैं. इसके अलावा, 36 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 27.37 के औसत से 56 विकेट चटकाए. 39 T20 मैचों ेमं 25.27 के औसत से 43 विकेट चटकाए हैं.

IPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं नबी

आईपीएल 2026 में आकिब नबी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आए थे. नबी ने 30 लाख की बेस प्राइज के साथ अपना नाम ड्राफ्ट किया था. मगर, फ्रेंचाइजी ने उन्हें 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. हालांकि, उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया. आईपीएल 2026 में नबी ने 5 मैच खेले, लेकिन वह एक भी विकेट नहीं ले सके.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

IND VS SL सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख स्थान स्टेडियम समय (IST)
पहला टेस्ट 15–19 अगस्त 2026 गाले गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम सुबह 10:00 बजे
दूसरा टेस्ट 23–27 अगस्त 2026 कोलंबो सिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) सुबह 10:00 बजे

ये भी पढ़ें: 4 छक्के, 9 चौके... वैभव सूर्यवंशी ने पिछली फर्स्ट क्लास पारी में मचाया था तहलका, 67 गेंदों में जड़ दिए थे इतने रन

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं कमलेश जैन, जिनकी टीम इंडिया से अब होगी छुट्टी? गौतम गंभीर की रडार पर हैं

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटिल खिलाड़ियों के कारण परेशान है. इंग्लैंड दौरे के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भी कई खिलाड़ी चोटिल हो गए. ऐसे में अब टीम इंडिया के फिजियो अचनाक चर्चा में आ गए हैं. कमलेश जैन टीम इंडिया में अभी फिजियो हैं. वह साल 2022 में नितिन पटेल की जगह नियुक्त हुए थे. Mon, 3 Aug 2026 11:02:00 +0530

  Videos
See all

'सोई हुई सरकार को जगाना है, नींद नहीं आती’ #aajtak #shorts #ranchiprotest #studentsprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T07:15:30+00:00

Parliament Protest News: डिंपल यादव ने संसद के बाहर गिना चंदा! #dimpleyadav #parliament #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T07:16:41+00:00

Jaya Bachchan Will Go Viral Again: फिर वायरल होंगी जया बच्चन | #viralvideo #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T07:14:35+00:00

Parliament Monsoon Session 2026: लोकसभा में आज भी विपक्ष का प्रदर्शन | Rahul Gandhi | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T07:17:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers