Responsive Scrollable Menu

43 मैच, 162 विकेट, 16 फाइव विकेट हॉल... जानिए कौन हैं आकिब नबी? बने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट

Who Is Auqib Nabi? श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में बदलाव हुआ है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने अब उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. बुमराह की जगह स्क्वाड में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आकिब नबी को शामिल किया गया है, जो जम्मू-कश्मीर से आते हैं. आकिब के लिए ये मेडेन कॉल-अप है, लेकिन इससे पहले अफगानिस्तान के साथ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में इस खिलाड़ी को बतौर नेट बॉलर टीम के साथ जोड़ा गया था.

जसप्रीत बुमराह को आकिब नबी ने किया रिप्लेस

श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं. उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आकिब नबी को स्क्वाड में शामिल किया गया है. जम्मू और कश्मीर के इस तेज गेंदबाज को पहली बार सीनियर नेशनल टीम में शामिल किया गया है. ये उनका मेडन कॉल-अप है. नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में 104 विकेट लिए, जिसमें 2025-26 कैंपेन में 60 विकेट शामिल हैं. उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद से ही लगातार टीम में शामिल करने की मांग की जा रही थी और अब 29 वर्षीय खिलाड़ी को शामिल कर लिया गया है.

कौन हैं आकिब नबी?

आकिब नबी का जन्म 4 नवंबर 1996 में जम्मू-कश्मीर के शीरि बारामुल्लाह में हुआ. नबी एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. उन्होंने 23 सितंबर 2018 को 2018–19 विजय हजारे ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए अपना लिस्ट A डेब्यू किया. उन्होंने 11 नवंबर 2019 को 2019–20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए अपना टी20 डेब्यू किया. नबी ने 2019–20 रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए 3 जनवरी 2020 को अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया. 19 जनवरी 2020 को, उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच में ओडिशा के खिलाफ 39 रन देकर 5 विकेट लिए. अक्टूबर 2024 में, उन्होंने 29 रन देकर 5 विकेट का अपना सर्वश्रेष्ठ फर्स्ट-क्लास प्रदर्शन किया.

कैसे हैं आकिब नबी के आंकड़े?

आकिब नबी के आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने 43 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 71 पारियों में उन्होंने 18.63 के औसत से 162 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 बार फोर विकेट हॉल, 16 बार 5 विकेट हॉल और 4 बार 10 विकेट लिए हैं. इसके अलावा, 36 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 27.37 के औसत से 56 विकेट चटकाए. 39 T20 मैचों ेमं 25.27 के औसत से 43 विकेट चटकाए हैं.

IPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं नबी

आईपीएल 2026 में आकिब नबी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आए थे. नबी ने 30 लाख की बेस प्राइज के साथ अपना नाम ड्राफ्ट किया था. मगर, फ्रेंचाइजी ने उन्हें 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. हालांकि, उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया. आईपीएल 2026 में नबी ने 5 मैच खेले, लेकिन वह एक भी विकेट नहीं ले सके.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

IND VS SL सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख स्थान स्टेडियम समय (IST)
पहला टेस्ट 15–19 अगस्त 2026 गाले गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम सुबह 10:00 बजे
दूसरा टेस्ट 23–27 अगस्त 2026 कोलंबो सिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) सुबह 10:00 बजे

ये भी पढ़ें: 4 छक्के, 9 चौके... वैभव सूर्यवंशी ने पिछली फर्स्ट क्लास पारी में मचाया था तहलका, 67 गेंदों में जड़ दिए थे इतने रन

Continue reading on the app

अब Google Pay से पूछें पैसों का पूरा हिसाब, नया AI फीचर करेगा मदद, जानें कैसे करें यूज

Google Pay ने भारत में Ask Google Pay नाम का नया AI फीचर लॉन्च किया है. Gemini AI से लैस यह चैटबॉट आपकी UPI ट्रांजैक्शन का चेक करके खर्चों की जानकारी, जरूरी सुझाव और पैसों से जुड़े सवाल के आसान जवाब देता है.

The post अब Google Pay से पूछें पैसों का पूरा हिसाब, नया AI फीचर करेगा मदद, जानें कैसे करें यूज appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy में धमाल मचाने वाले Akib Nabi की Team India में एंट्री, Jasprit Bumrah का रिप्लेसमेंट!

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ़ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) साइकल के तहत, दोनों टीमें 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट खेलेंगी। सीरीज़ से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा, क्योंकि स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से सीरीज़ से बाहर हो गए। गौरतलब है कि बुमराह को शुरू में सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना उनकी फ़िटनेस पर निर्भर था। 
 

इसे भी पढ़ें: West Indies और पाकिस्तान के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का हाल


इसके अलावा, ऐसी खबरें भी आई थीं कि बुमराह ने फ़िटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वे सीरीज़ में खेलने के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, 2 अगस्त को ताज़ा जानकारी सामने आई कि 32 वर्षीय खिलाड़ी सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। दो मैचों की सीरीज़ शुरू होने ही वाली है, ऐसे में BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने अहम फ़ैसला लेते हुए शानदार फ़ॉर्म में चल रहे जम्मू-कश्मीर के तेज़ गेंदबाज़ आकिब नबी को बुमराह की जगह टीम में शामिल किया है।

पिछले दो सीज़न में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर नबी ने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की है। उन्होंने 2025-26 रणजी ट्रॉफ़ी सीज़न में कुल 60 विकेट लिए और जम्मू-कश्मीर को उनका पहला रणजी ट्रॉफ़ी ख़िताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे अच्छे बॉलर के तौर पर माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह, 'मेन इन ब्लू' की सफलता के लिए बहुत ज़रूरी हैं, इसमें कोई शक नहीं है। हालांकि, उन्हें लगातार चोट की समस्या बनी हुई है।

पिछले साल, वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ़ पांच मैचों की सीरीज़ में सिर्फ़ तीन टेस्ट मैच ही खेले थे। श्रीलंका के खिलाफ़ आने वाली टेस्ट सीरीज़ WTC के नज़रिए से बहुत अहम है और भारतीय टीम फ़ाइनल में जगह बनाने की कोशिश कर रही है, ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ़ बुमराह की कमी टीम को खल सकती है।
 

इसे भी पढ़ें: Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर


अपडेटेड भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (wk), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Mon, 03 Aug 2026 12:51:51 +0530

  Videos
See all

Lakhan Army Jalabhishek Row: लाखन आर्मी का बड़ा ऐलान! कांवड़ यात्रा में जलाभिषेक को लेकर बढ़ गई हलचल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T08:14:42+00:00

Bareilly News: बरेली की चटपटी चाट को ODOC से मिली वैश्विक पहचान | Chaat | UP News | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T08:15:15+00:00

नवालापिटिया में बाढ़ जैसे हालात | #viralvideo #viral #viralshorts #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T08:16:16+00:00

E20 Petrol के मुद्दे पर कल PM आवास तक मार्च निकालेंगे Arvind Kejriwal | PM Modi | Ethanol Blending #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T08:15:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers