Avengers: Endgame Encore की सिनेमाघरों में वापसी, 7 साल बाद क्यों मार्वल ने किया इतना बड़ी री-रिलीज?
Avengers: Endgame Encore: सुपरहीरोज की दुनिया में एक बार फिर हलचल मच गई है. सात साल पहले रिलीज हुई MCU की इस यादगार फिल्म को मार्वल ने नए अंदाज में थिएटर्स में उतारा है. खास बात यह है कि इस बार दर्शकों को सिर्फ पुरानी कहानी देखने को नहीं मिलेगी. फिल्म में जोड़ा गया नया कंटेंट आने वाली बड़ी Avengers फिल्म से जुड़ा है और फैंस के लिए इसमें एक खास सरप्राइज भी रखा गया है.
PM सुरक्षा बीमा-योजना में ₹20 में 2 लाख का इंश्योरेंस:18 से 70 साल का व्यक्ति ले सकता है फायदा, जानें इसकी जरूरी बातें
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 20 रुपए सालाना यानी 2 रुपए महीने से भी कम के खर्च पर 2 लाख रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। इस बीमा योजना में लाभार्थी की दुर्घटना में मौत होने पर नॉमिनी या परिवार को 2 लाख रुपए मिलते हैं। इसमें बीमा खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होती है। यहां हम आपको इस योजना के बारे में बता रहे हैं… सवाल: ये दुर्घटना बीमा योजना क्या है और इसमें कितना कवर व प्रीमियम देना होता है? जबाव: यह 1 साल की अवधि वाली पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम है, जिसे हर साल रिन्यू कराया जा सकता है। इस योजना में दुर्घटना के कारण मृत्यु या विकलांगता होने पर बीमा का पैसा मिलता है। इसका सालाना प्रीमियम केवल 20 रुपए है। सवाल 1: योजना के तहत 'दुर्घटना' किसे माना गया है? क्या प्राकृतिक आपदा या मर्डर इसमें कवर होते हैं? जबाव: योजना के अनुसार 'दुर्घटना' का अर्थ किसी अचानक, अप्रत्याशित और बाहरी या दृश्य कारणों से हुई घटना से है। सवाल 2: इस योजना से कौन जुड़ सकता है और उम्र की सीमा क्या है? जबाव: बैंक या पोस्ट ऑफिस के 18 से 70 वर्ष की आयु वर्ग के सभी व्यक्तिगत (सिंगल या जॉइंट) बचत खाताधारक इस योजना के लिए पात्र हैं। यदि किसी व्यक्ति के एक से अधिक बैंकों में खाते हैं, तो भी वह केवल एक ही बैंक खाते से इस योजना में शामिल हो सकता है। जॉइंट अकाउंट की स्थिति में, सभी खाताधारक अपना अलग-अलग ₹20 का प्रीमियम देकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। सवाल 3: प्रीमियम का पेमेंट कैसे होता है और बीमा कवर कब से कब तक रहता है? जबाव: प्रीमियम का भुगतान बैंक या पोस्ट ऑफिस अकाउंट से ‘ऑटो-डेबिट’ सुविधा के जरिए साल में एक बार में होता है। बीमा की अवधि हर साल 1 जून से 31 मई तक होती है। अगर कोई व्यक्ति शुरुआती समय में शामिल नहीं हो पाता, तो वह बाद के महीनों या सालों में भी वार्षिक प्रीमियम देकर जुड़ सकता है। हालांकि, रिस्क कवर प्रीमियम कटने की तारीख से ही शुरू होगा। सवाल 4: क्या NRI इस योजना का लाभ ले सकते हैं? अगर कोई बीच में योजना छोड़ दे तो क्या दोबारा जुड़ सकता है? जबाव: भारत में स्थित बैंक में खाता रखने वाले NRI भी यह कवर ले सकते हैं। हालांकि, क्लेम की स्थिति में राशि का भुगतान केवल भारतीय रुपए में ही किया जाएगा। सवाल 5: बीमा कवर किन परिस्थितियों में समाप्त या रद्द हो सकता है? जबाव: निम्नलिखित स्थितियों में दुर्घटना बीमा कवर समाप्त हो जाता है: सवाल 6: क्या दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती होने का खर्च मिलेगा? मृत्यु की स्थिति में क्लेम किसे मिलेगा? जबाव: इस योजना में अस्पताल में भर्ती होने के मेडिकल खर्चों का पेमेंट नहीं किया जाता । सवाल 7: क्लेम के लिए पुलिस रिपोर्ट या FIR होना कितना जरूरी है? जबाव: सड़क, रेल या वाहन दुर्घटना, डूबने या किसी आपराधिक घटना से जुड़ी मृत्यु के मामलों में पुलिस रिपोर्ट/FIR जरूरी है। हालांकि, सांप के काटने या पेड़ से गिरने जैसी घटनाओं में तत्काल अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर क्लेम प्रोसेस किया जा सकता है। सवाल 8: इस योजना का फायदा कहां से ले सकते हैं? जबाव: बीमा कंपनियों के जरिए इस योजना के तहत बीमा कराया जा सकता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ बैंक की किसी भी शाखा से ले सकते हैं। जहां भी आपका बैंक अकाउंट हो।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










