Responsive Scrollable Menu

PM सुरक्षा बीमा-योजना में ₹20 में 2 लाख का इंश्योरेंस:18 से 70 साल का व्यक्ति ले सकता है फायदा, जानें इसकी जरूरी बातें

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 20 रुपए सालाना यानी 2 रुपए महीने से भी कम के खर्च पर 2 लाख रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। इस बीमा योजना में लाभार्थी की दुर्घटना में मौत होने पर नॉमिनी या परिवार को 2 लाख रुपए मिलते हैं। इसमें बीमा खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होती है। यहां हम आपको इस योजना के बारे में बता रहे हैं… सवाल: ये दुर्घटना बीमा योजना क्या है और इसमें कितना कवर व प्रीमियम देना होता है? जबाव: यह 1 साल की अवधि वाली पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम है, जिसे हर साल रिन्यू कराया जा सकता है। इस योजना में दुर्घटना के कारण मृत्यु या विकलांगता होने पर बीमा का पैसा मिलता है। इसका सालाना प्रीमियम केवल 20 रुपए है। सवाल 1: योजना के तहत 'दुर्घटना' किसे माना गया है? क्या प्राकृतिक आपदा या मर्डर इसमें कवर होते हैं? जबाव: योजना के अनुसार 'दुर्घटना' का अर्थ किसी अचानक, अप्रत्याशित और बाहरी या दृश्य कारणों से हुई घटना से है। सवाल 2: इस योजना से कौन जुड़ सकता है और उम्र की सीमा क्या है? जबाव: बैंक या पोस्ट ऑफिस के 18 से 70 वर्ष की आयु वर्ग के सभी व्यक्तिगत (सिंगल या जॉइंट) बचत खाताधारक इस योजना के लिए पात्र हैं। यदि किसी व्यक्ति के एक से अधिक बैंकों में खाते हैं, तो भी वह केवल एक ही बैंक खाते से इस योजना में शामिल हो सकता है। जॉइंट अकाउंट की स्थिति में, सभी खाताधारक अपना अलग-अलग ₹20 का प्रीमियम देकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। सवाल 3: प्रीमियम का पेमेंट कैसे होता है और बीमा कवर कब से कब तक रहता है? जबाव: प्रीमियम का भुगतान बैंक या पोस्ट ऑफिस अकाउंट से ‘ऑटो-डेबिट’ सुविधा के जरिए साल में एक बार में होता है। बीमा की अवधि हर साल 1 जून से 31 मई तक होती है। अगर कोई व्यक्ति शुरुआती समय में शामिल नहीं हो पाता, तो वह बाद के महीनों या सालों में भी वार्षिक प्रीमियम देकर जुड़ सकता है। हालांकि, रिस्क कवर प्रीमियम कटने की तारीख से ही शुरू होगा। सवाल 4: क्या NRI इस योजना का लाभ ले सकते हैं? अगर कोई बीच में योजना छोड़ दे तो क्या दोबारा जुड़ सकता है? जबाव: भारत में स्थित बैंक में खाता रखने वाले NRI भी यह कवर ले सकते हैं। हालांकि, क्लेम की स्थिति में राशि का भुगतान केवल भारतीय रुपए में ही किया जाएगा। सवाल 5: बीमा कवर किन परिस्थितियों में समाप्त या रद्द हो सकता है? जबाव: निम्नलिखित स्थितियों में दुर्घटना बीमा कवर समाप्त हो जाता है: सवाल 6: क्या दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती होने का खर्च मिलेगा? मृत्यु की स्थिति में क्लेम किसे मिलेगा? जबाव: इस योजना में अस्पताल में भर्ती होने के मेडिकल खर्चों का पेमेंट नहीं किया जाता । सवाल 7: क्लेम के लिए पुलिस रिपोर्ट या FIR होना कितना जरूरी है? जबाव: सड़क, रेल या वाहन दुर्घटना, डूबने या किसी आपराधिक घटना से जुड़ी मृत्यु के मामलों में पुलिस रिपोर्ट/FIR जरूरी है। हालांकि, सांप के काटने या पेड़ से गिरने जैसी घटनाओं में तत्काल अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर क्लेम प्रोसेस किया जा सकता है। सवाल 8: इस योजना का फायदा कहां से ले सकते हैं?​​​​​​ जबाव: बीमा कंपनियों के जरिए इस योजना के तहत बीमा कराया जा सकता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ बैंक की किसी भी शाखा से ले सकते हैं। जहां भी आपका बैंक अकाउंट हो।

Continue reading on the app

खंडवा में 8 घंटे लेट हुआ झांकियों का कारवां, सुबह तक चलीं झांकियां, अखाड़े में लाठी भांजते दिखे एडिशनल SP

खंडवा में अनंत चतुर्दशी पर गणेश झांकियों का जुलूस शनिवार सुबह तक चलता रहा। शहर में कुल 10 भव्य झांकियां निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए रातभर सड़कों पर लोगों का सैलाब उमड़ा रहा। प्रशासन ने झांकियों को रात 11 बजे तक खत्म करने का निर्देश दिया था, लेकिन पहली ही झांकी तय समय के बाद रवाना हुई। इसके चलते टपालचाल की आखिरी झांकी शनिवार सुबह करीब 7 बजे समाप्त हो सकी और पूरा समारोह तय वक्त से 8 घंटे देरी से खत्म हुआ।

शनि मंदिर से शुरू हुआ कारवां

समारोह की शुरुआत शनि मंदिर की पहली झांकी से हुई, जो तय समय बीत जाने के बाद रात 11 बजे रवाना होकर 12 बजे कहारवाड़ी पहुंची। इसके बाद एक-एक कर बाकी झांकियां आगे बढ़ती रहीं। सुबह करीब सात बजे जब आखिरी झांकी कहारवाड़ी पहुंची, तब जाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। झांकियों का सिलसिला खत्म होते ही सड़कों पर मुस्तैद पुलिस बल को धीरे-धीरे वापस हटाया गया और तब जाकर शहर का यातायात पूरी तरह सामान्य हो सका।

अखाड़े में उतरे एडिशनल SP

इस बार के चल समारोह में एक बेहद अनोखा और उत्साह भरने वाला नजारा भी देखने को मिला। आखिरी झांकी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने पहुंचे एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर खुद अखाड़े में उतर गए। उन्होंने हाथों में लाठी थामकर लट्ठबाजी के ऐसे शानदार करतब दिखाए कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को अखाड़े में इस तरह हुनर दिखाते देख युवाओं और आम जनता में खासा उत्साह भर गया और पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा।

40 किमी दायरे में बंद रही शराब

आयोजन के दौरान उपद्रव रोकने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार सुबह 7 बजे से शहर समेत 40 किलोमीटर के दायरे में शराब की सभी दुकानें बंद रखीं, जिससे माहौल पूरी तरह शांत रहा। हालांकि, प्रशासन के कड़े दावों के बावजूद डीजे पर लगी पाबंदी पूरी तरह बेअसर साबित हुई। एक-एक जुलूस में दो से तीन डीजे पूरी तेज आवाज में रातभर बजते रहे। वहीं विसर्जन में हुई देरी के कारण तड़के 3 बजे तक बांबे बाजार में प्रतिमाएं खड़ी रहीं, जिन्हें बाद में भैरव तालाब भेजा गया।

 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: कबड्डी में भारत का दोहरा करिश्मा, पुरुषों ने भी जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में फिर ईरान को हराया

भारत ने लगातार दूसरी बार और कुल 9वीं बार एशियन गेम्स में मेंस कबड्डी का गोल्ड मेडल जीता है. सिर्फ एक बार भारत इस खिताब से चूका और तब ईरान ने ये गोल्ड मेडल जीता था. Sat, 26 Sep 2026 15:40:08 +0530

  Videos
See all

Saudi Arabia-Houthi War: UAE को फ्रांस का 'डिफेंस कवच'! | Emmanuel Macron | Pakistan | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T10:47:32+00:00

Samastipur Viral Video: लड़की से बदसलूकी का नया Video, सामने आया हैवानियत का चेहरा | Bihar Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T10:37:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers