Responsive Scrollable Menu

कहां है पृथ्वी और सूर्य का बैरी सेंटर [Earth and Sun Barrycenter Physics]

क्या पृथ्वी सच में सूरज के चारों ओर घूमती है? जानिए फिजिक्स के 'Barycenter' नियम का सच! भौतिक विज्ञान यानी फिजिक्स के मुताबिक, ब्रह्मांड में कोई भी दो ऑब्जेक्ट्स एक-दूसरे का चक्कर लगाते वक्त असल में एक-दूसरे के द्रव्यमान केंद्र (Center of Mass) का चक्कर लगाते हैं। खगोल विज्ञान में इसे ही बैरीसेंटर (Barycenter) कहा जाता है! #ScienceFacts #SpaceScience #Physics #Barycenter #AstronomyInHindi #dwSciencewithVivek

Continue reading on the app

Oats Upma Recipe: रोज के ओट्स से हो गए हैं बोर? 10 मिनट में बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल चटपटा नाश्ता

Oats Upma Recipe: ओट्स को आमतौर पर दूध या पानी के साथ पकाकर खाने की आदत होती है, लेकिन इससे एक समय बाद बोरियत होने लगती है। ऐसे में ओट्स को साउथ इंडियन अंदाज में बनाकर नाश्ते में शामिल किया जा सकता है।

ओट्स उपमा में सब्जियों के साथ सरसों, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का स्वाद को पूरी तरह बदल देता है। ऐसी ओट्स उपमा रेसिपी करीब 10 मिनट में तैयार की जा सकती है।

Oats Upma बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

  • ओट्स – 1 कप
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • गाजर – 1 छोटी कटी हुई
  • हरी मटर – ¼ कप
  • हरी मिर्च – 1-2
  • सरसों के दाने – ½ चम्मच
  • उड़द दाल – 1 चम्मच
  • चना दाल – 1 चम्मच
  • करी पत्ते – 7-8
  • तेल – 1-2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

ऐसे बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल Oats Upma
1. सबसे पहले ओट्स को भूनें
एक पैन गर्म करके उसमें ओट्स डालें और धीमी आंच पर हल्का भून लें। ओट्स का रंग बहुत ज्यादा न बदलें। भुने हुए ओट्स को एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें।

2. अब तैयार करें तड़का
उसी पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें सरसों के दाने डालें। इनके चटकने के बाद उड़द दाल, चना दाल और करी पत्ता डालें। फिर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और प्याज डालकर कुछ देर भूनें।

3. सब्जियां डालकर पकाएं
अब गाजर और हरी मटर डालें। सब्जियों को कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि उनका स्वाद और हल्का क्रंच बना रहे। आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें बीन्स या दूसरी सब्जियां भी मिला सकते हैं।

4. ओट्स और पानी मिलाएं
अब भुने हुए ओट्स को पैन में डालें और सभी चीजों के साथ अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद जरूरत के अनुसार पानी और नमक डालें। इसे कुछ मिनट तक पकने दें, जब तक ओट्स पानी सोखकर उपमा जैसी कंसिस्टेंसी में न आ जाएं।

5. आखिर में डालें नींबू
गैस बंद करने के बाद इसमें थोड़ा नींबू का रस और हरा धनिया डालें। गर्मागर्म ओट्स उपमा तैयार है। इसे आप नारियल की चटनी या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोस सकते हैं।

ओट्स उपमा क्यों है अच्छा ब्रेकफास्ट ऑप्शन?
ओट्स को सब्जियों और तड़के के साथ पकाने से नाश्ता ज्यादा स्वादिष्ट और अलग अंदाज में तैयार हो जाता है। ओट्स में फाइबर होता है और सब्जियां इसमें अलग-अलग पोषक तत्व जोड़ती हैं। हालांकि किसी भी रेसिपी को अपनी जरूरत और डाइट के हिसाब से चुनना बेहतर है।

स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये छोटी ट्रिक

  • अगर आपको उपमा थोड़ा ज्यादा चटपटा पसंद है, तो इसमें हरी मिर्च के साथ थोड़ा अदरक डाल सकते हैं।
  • ऊपर से भुनी मूंगफली या थोड़ी सी धनिया पत्ती डालने से स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो सकते हैं।

नोट: किसी खास स्वास्थ्य समस्या, एलर्जी या डॉक्टर की बताई डाइट होने पर सामग्री अपनी जरूरत के अनुसार चुनें।

यह भी पढ़ें: चावल की जगह क्विनोआ से बनाएं स्पाइसी खिचड़ी, स्वाद के साथ मिलेगी हेल्दी डाइट

Continue reading on the app

  Sports

14 साल की उम्र में शुरू किया शूटिंग का सफर, अनंतजीत नरुका ने एशियन गेम्स में जीते 2 ब्रॉन्ज, अब ओलंपिक पर नजर

Anantjeet Singh Naruka Jaipur: जयपुर के निशानेबाज अनंतजीत सिंह नरुका ने कम उम्र में शूटिंग को अपना करियर बनाया और लगातार शानदार प्रदर्शन किया. 14 साल की उम्र में बंदूक थामने वाले अनंतजीत ने एशियन गेम्स में भारत के लिए दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए. जापान में उनके प्रदर्शन ने उन्हें चर्चा में ला दिया. अब उनकी नजर लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर है, जहां वह भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे हैं. Sat, 26 Sep 2026 14:34:42 +0530

  Videos
See all

TMC विधायक कुणाल घोष की गाड़ी पर अंडों की बौछार I Breaking I TMC #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T09:47:36+00:00

Amit Shah LIVE: अमित शाह की महिलाओं को सौगात | Kerala | Women Empowerment | NCCF #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T09:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers