Responsive Scrollable Menu

Oats Upma Recipe: रोज के ओट्स से हो गए हैं बोर? 10 मिनट में बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल चटपटा नाश्ता

Oats Upma Recipe: ओट्स को आमतौर पर दूध या पानी के साथ पकाकर खाने की आदत होती है, लेकिन इससे एक समय बाद बोरियत होने लगती है। ऐसे में ओट्स को साउथ इंडियन अंदाज में बनाकर नाश्ते में शामिल किया जा सकता है।

ओट्स उपमा में सब्जियों के साथ सरसों, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का स्वाद को पूरी तरह बदल देता है। ऐसी ओट्स उपमा रेसिपी करीब 10 मिनट में तैयार की जा सकती है।

Oats Upma बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

  • ओट्स – 1 कप
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • गाजर – 1 छोटी कटी हुई
  • हरी मटर – ¼ कप
  • हरी मिर्च – 1-2
  • सरसों के दाने – ½ चम्मच
  • उड़द दाल – 1 चम्मच
  • चना दाल – 1 चम्मच
  • करी पत्ते – 7-8
  • तेल – 1-2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

ऐसे बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल Oats Upma
1. सबसे पहले ओट्स को भूनें
एक पैन गर्म करके उसमें ओट्स डालें और धीमी आंच पर हल्का भून लें। ओट्स का रंग बहुत ज्यादा न बदलें। भुने हुए ओट्स को एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें।

2. अब तैयार करें तड़का
उसी पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें सरसों के दाने डालें। इनके चटकने के बाद उड़द दाल, चना दाल और करी पत्ता डालें। फिर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और प्याज डालकर कुछ देर भूनें।

3. सब्जियां डालकर पकाएं
अब गाजर और हरी मटर डालें। सब्जियों को कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि उनका स्वाद और हल्का क्रंच बना रहे। आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें बीन्स या दूसरी सब्जियां भी मिला सकते हैं।

4. ओट्स और पानी मिलाएं
अब भुने हुए ओट्स को पैन में डालें और सभी चीजों के साथ अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद जरूरत के अनुसार पानी और नमक डालें। इसे कुछ मिनट तक पकने दें, जब तक ओट्स पानी सोखकर उपमा जैसी कंसिस्टेंसी में न आ जाएं।

5. आखिर में डालें नींबू
गैस बंद करने के बाद इसमें थोड़ा नींबू का रस और हरा धनिया डालें। गर्मागर्म ओट्स उपमा तैयार है। इसे आप नारियल की चटनी या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोस सकते हैं।

ओट्स उपमा क्यों है अच्छा ब्रेकफास्ट ऑप्शन?
ओट्स को सब्जियों और तड़के के साथ पकाने से नाश्ता ज्यादा स्वादिष्ट और अलग अंदाज में तैयार हो जाता है। ओट्स में फाइबर होता है और सब्जियां इसमें अलग-अलग पोषक तत्व जोड़ती हैं। हालांकि किसी भी रेसिपी को अपनी जरूरत और डाइट के हिसाब से चुनना बेहतर है।

स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये छोटी ट्रिक

  • अगर आपको उपमा थोड़ा ज्यादा चटपटा पसंद है, तो इसमें हरी मिर्च के साथ थोड़ा अदरक डाल सकते हैं।
  • ऊपर से भुनी मूंगफली या थोड़ी सी धनिया पत्ती डालने से स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो सकते हैं।

नोट: किसी खास स्वास्थ्य समस्या, एलर्जी या डॉक्टर की बताई डाइट होने पर सामग्री अपनी जरूरत के अनुसार चुनें।

यह भी पढ़ें: चावल की जगह क्विनोआ से बनाएं स्पाइसी खिचड़ी, स्वाद के साथ मिलेगी हेल्दी डाइट

Continue reading on the app

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में अपने निजी जीवन की परेशानियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में भी कुछ ‘राक्षस’ हैं और मां काली से उनसे मुक्ति की प्रार्थना की। दरअसल, दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सुनीता आहूजा ने कहा कि मैं आज दक्षिणेश्वर काली माता रानी का दर्शन करने आई हूं। आप सब जानते हैं कि महाकाली राक्षसों का नाश करती हैं। मेरे भी जीवन में कुछ राक्षस हैं, माता द्वारा बोलने आई हूं कि उनका भी नाश करें। सुनीता ने कथित तौर पर मीडिया में चल रही चर्चाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "मीडिया में आने के चक्कर में वो पब्लिसिटी कर रहे हैं और मैं चाहती हूं, हाथ जोड़ के मैं विनती करती हूं मीडिया से भी कि आप लोग इन सबको सपोर्ट न करें। अगर आपके घर की बेटी हो या आपकी बहू हो, ये सब दिन देखना होता तो आप लोग क्या करते? उन्होंने आगे कहा कि जो मेरे साथ हो रहा है वो अच्छा नहीं हो रहा है, ये घर मेरा टूट रहा है बिना किसी मतलब और मैं चाहती हूं आप सब औरतें मेरे लिए स्टैंड लें, सारे जेन-जी बच्चे मेरे लिए स्टैंड लें और मीडिया से दरख्वास्त करती हूं कि प्लीज ये चीज को आप आगे न बढ़ाएं। आप लोग को भी कायदे से मुझे सपोर्ट करना चाहिए। मैं माता से यही मांगने आई हूं कि जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसे देखें। वो राक्षसों का नाश करने वाली माता रानी हैं, और मैं चाहती हूं मेरे जीवन से ये संकट हट जाए। जय मां काली, जय मां काली।" गोविंदा सात साल बाद कमबैक कर रहे हैं गौरतलब है कि गोविंदा लगभग 7 साल बाद फिल्म 'रूपा' से बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार हैं। पिछले कुछ समय से गोविंदा का नाम कोमल रानी के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों को कई मौकों (जैसे एयरपोर्ट और मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन) पर एक साथ देखा गया है, जिससे उनके अफेयर की चर्चाओं को हवा मिली। वहीं इन अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए गुरुवार को गोविंदा ने कहा था कि उनकी निजी जिंदगी किसी और के लिए चिंता या चर्चा का विषय नहीं होनी चाहिए। ANI को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि "यह किसी और के लिए चर्चा का विषय नहीं है, भले ही कोई अफेयर हो। मैं सिर्फ काम कर रहा हूं और एक पेशेवर रिश्ता बनाए हुए हूं।" गोविंदा के मुताबिक, लोग बिना वजह उनकी निजी जिंदगी को निशाना बना रहे हैं, जबकि उन्हें सिर्फ अपने काम से मतलब रखना चाहिए। फिल्म 'रूपा' के लिए प्रार्थना करने पहुंचे थे कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गणपति पंडाल में दिखने पर सफाई देते हुए गोविंदा ने बताया कि वे अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' के लिए लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे थे। इस फिल्म में कोमल रानी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा, "इससे पहले भी मैं करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ मंदिरों में गया था और वे फिल्में बहुत बड़ी हिट साबित हुई थीं। मैं लंबे समय बाद नया काम शुरू कर रहा हूं, इसलिए प्रार्थना करने गया था।" परिवार से दूर करने और इमेज खराब करने की साजिश इंटरव्यू में गोविंदा ने अपने खिलाफ चल रही बातों को एक सोची-समझी चाल करार दिया। उन्होंने कहा, "यह किसी एक इंसान की गलती नहीं है, बल्कि बहुत सोच-समझकर बनाई गई योजना है। ऐसी चीजें आगे भी हो सकती हैं। यह मुझे मेरे परिवार से अलग करने और समाज में मेरी छवि खराब करने का प्लान है।" गोविंदा ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने काम पर ध्यान दिया है और आगे भी काम करते रहेंगे। सुनीता आहूजा बोलीं- इंसान धोखा ही देते हैं गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा को अभिनेत्री और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दिखने के बाद सुनीता आहूजा का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने इंसानों को धोखेबाज बताते हुए जानवरों से प्यार को बेहतर बताया। हालांकि, सुनीता ने अपने बयान में गोविंदा का नाम नहीं लिया। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता अपने पालतू कुत्ते विंटर के साथ थीं। पैपराजी से बात करते हुए सुनीता ने कहा कि इंसानों को जितना भी प्यार करो, कोई फायदा नहीं है। धोखा ही देते हैं। इनको प्यार करो, देखो, हमेशा चिपके रहते हैं। जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। धोखेबाज होते हैं इंसान।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम, जापान को 2-0 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम इंडिया एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार है। Sat, 26 Sep 2026 15:16:49 +0530

  Videos
See all

BJP Worker Murdered In Bengal: BJP कार्यकर्ता के हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल | Midnapore #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T10:10:17+00:00

PM Modi और CM Yogi की मुलाकात की पहली तस्वीर | UP Elections 2027 | Delhi Meeting #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T10:06:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers