Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र में SIR के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में 2 याचिकाएं:ज्ञानेश कुमार के आदेश रद्द करने की मांग

महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में दो रिट याचिकाएं दायर की गई हैं। याचिकाओं में SIR की संवैधानिक वैधता, प्रक्रिया और इसे लागू करने के तरीके पर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने SIR से जुड़े 14 आदेश जारी किए। इन आदेशों को रद्द करने और दर्ज आपत्तियों को सार्वजनिक करने की मांग की गई है। पहली याचिका चार महाराष्ट्र निवासियों और पंजीकृत मतदाताओं ने अधिवक्ता असीम सरोदे के जरिए दायर की है। इसमें SIR से जुड़े 14 प्रशासनिक आदेशों को रद्द करने, हटाए गए सभी मतदाताओं को बहाल करने और वोटर लिस्ट से नाम हटाने की प्रक्रिया की जांच के लिए स्वतंत्र न्यायिक समिति बनाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं ने यह भी मांग की है कि चुनाव आयोग SIR से जुड़े फैसलों, बूथों के युक्तिकरण के मानदंड और ECI-NET के तकनीकी विनिर्देशों को रिकॉर्ड पर रखे। साथ ही, नई और कानूनी रूप से सही मतदाता सूची तैयार होने तक आगामी विधानसभा चुनावों पर रोक लगाने की मांग की गई है। दूसरी याचिका दो मुंबई निवासियों ने अधिवक्ता हितेंद्र गांधी के जरिए दायर की है। इसमें SIR के दौरान दस्तावेज जमा करने और अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लिकेट (ASDD) मतदाताओं की पहचान के आधार पर नाम हटाए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में चुनाव आयोग से SIR के कारण, ASDD मतदाताओं की पहचान की कार्यप्रणाली और ECI-NET के विनिर्देश सार्वजनिक करने की मांग की गई है। साथ ही, अप्रैल 2026 में दिए गए प्रतिनिधित्व पर कार्रवाई और महाराष्ट्र से जुड़े SIR निर्देशों को रद्द करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं ने यह भी मांग की है कि किसी मतदाता का नाम वैधानिक नोटिस, सुनवाई का मौका और कारण बताने वाला आदेश दिए बिना न हटाया जाए। कोल्हापुर सर्किट बेंच में दायर पहली याचिका पर सोमवार, 28 सितंबर को सुनवाई के लिए उल्लेख किए जाने की संभावना है।

Continue reading on the app

कागज से बनाती हैं डॉल, कार्टून और सनफ्लावर ईयररिंग्स, इंस्टाग्राम से देशभर में बेचती हैं अपना हुनर

झारखंड के बोकारो सेक्टर-4 की 19 वर्षीय नेहा बरनवाल ने कोरोना काल में 13 साल की उम्र में YouTube से क्विलिंग आर्ट बनाना सीखा और अपने शौक को धीरे-धीरे कारोबार में बदल दिया. रंग-बिरंगे कागज की पतली पट्टियों से वह भगवान गणेश, भगवान जगन्नाथ, कार्टून कैरेक्टर और कई तरह की आकर्षक कलाकृतियां तैयार करती हैं. नेहा के बनाए हैंडीक्राफ्ट की कीमत करीब 300 से 1,000 रुपये तक है और उनके मुताबिक हर महीने करीब 100 ऑर्डर मिलते हैं. वह पहले Amazon के जरिए भी अपने प्रोडक्ट बेच चुकी हैं और एक साल में करीब 2 लाख रुपये का कारोबार किया था. अब वह Instagram के जरिए देशभर में ऑर्डर ले रही हैं और पढ़ाई के साथ अपने इस काम को आगे बढ़ाकर भविष्य में बिजनेस वूमेन बनने का लक्ष्य रखती हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Anahat Singh: सिर्फ 1 पॉइंट दूर थी हार, फिर अनाहत ने की ऐसी वापसी, रो पड़ी जापानी खिलाड़ी

कुछ ही हफ्तों पहले युवा भारतीय खिलाड़ी ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में इजिप्ट का दबदबा खत्म करते हुए खिताब जीता था और ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी थीं. अब फिर से उन्होंने कमाल कर दिया. Sat, 26 Sep 2026 12:20:44 +0530

  Videos
See all

Pakistan Air Strike on Afghanistan LIVE: पाकिस्तान की काबुल पर एयर स्ट्राइक | Kabul | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T07:13:43+00:00

Israel Iran War Update: Netanyahu का बड़ा ऐलान! 48 घंटे में Iran करेगा सरेंडर?Israel Iran War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T07:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers