Govinda GF: 'जो औरत अपने पति को मारना चाहती...' गोविंदा की 'गर्लफ्रेंड' ने सुनीता आहूजा पर लगाए सनसनीखेज आरोप!
Komal Rani: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की निजी जिंदगी बड़ी सुर्खियों में है। गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी ने आखिरकार एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों का जवाब दिया है। कोमल रानी ने सुनीता पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने बिना सुनीता का नाम लिए तीखा पलटवार किया और इतना तक कहा कि वह गोविंदा को जान से मारने की कोशिश करती हैं!
कोमल रानी के सुनीता पर सनसनीखेज आरोप
कोमल रानी ने शनिवार, 26 सितंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा, "जो औरत अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगती। कोई भी पहले से टूटे हुए घर को नहीं तोड़ सकता”
गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर लगातार हो रही चर्चा
पिछले कुछ समय से गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों के साथ नजर आने के बाद इन चर्चाओं ने और जोर पकड़ा है। वहीं, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के कुछ बयानों को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।
हालांकि, गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में दोनों के बीच रिश्ते की वास्तविक स्थिति को लेकर सामने आ रही बातें फिलहाल चर्चाओं और बयानों तक ही सीमित हैं।
कोमल रानी की यह प्रतिक्रिया अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। उनके बयान के बाद गोविंदा, सुनीता आहूजा और कोमल रानी से जुड़ी पुरानी टिप्पणियां भी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।
Rhiti Tiwari के पॉकेटमनी वाले दावे पर भड़के सौतेले पिता: बोले- 4 लाख के बैग और रेंज रोवर है, लोगों को गुमराह मत करो...
Rhiti Tiwari: ‘बिग बॉस 20’ में रिति तिवारी अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बातें बता चुकी हैं। अब उनकी मां रानी तिवारी के एक्स-पार्टनर और सिंगर एकम बावा ने रिति के बयानों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रिति और उनके परिवार को लेकर कई दावे किए।
25 हजार रुपये मिलने की बात पर उठाए सवाल
शो में रिति ने बताया था कि उनके पिता मनोज तिवारी उन्हें मुंबई में खर्च चलाने के लिए हर महीने 25 हजार रुपये देते थे। उन्होंने यह भी कहा था कि कई बार उन्हें वड़ा पाव खाकर गुजारा करना पड़ता था। एकम बावा ने इसी बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि रिति के पास 4-5 लाख रुपये तक के हैंडबैग हैं और बड़ी गाड़ियां भी हैं। उन्होंने रेंज रोवर के खर्च का जिक्र करते हुए पूछा कि अगर उन्हें सिर्फ 25 हजार रुपये मिलते थे, तो इन चीजों का खर्च कैसे चलता था।
स्पोर्ट्स कंपनी और फ्लैट्स का भी दावा
एकम ने दावा किया कि रिति की एक स्पोर्ट्स कंपनी है, जिसका कारोबार काफी बड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कंपनी से क्रिकेटरों के नाम भी जुड़े हैं। इसके अलावा एकम ने रिति के पास मुंबई में कई बड़े फ्लैट होने का दावा किया। हालांकि, उन्होंने अपने इन दावों के समर्थन में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
मां रानी के साथ रिश्ते को लेकर भी बोले
एकम बावा ने दावा किया कि वह 2020 से 2025 तक रानी तिवारी और रिति के साथ एक ही फ्लैट में रहे थे। उन्होंने कहा कि रिति को अपनी मां और उनके रिश्ते के बारे में पता था। एकम के मुताबिक, वह 2020 से 2022 तक रानी के साथ लिव-इन में रहे और बाद में दोनों ने शादी कर ली। उन्होंने वीडियो में रानी और रिति के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं।
रिति के बर्ताव पर भी नाराज हुए
एकम ने ‘बिग बॉस 20’ में रिति के बर्ताव को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने खास तौर पर काजी तौकीर को गाली देने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गुस्सा होने पर भी किसी को मां-बहन की गालियां देना सही नहीं है। एकम ने रिति से शो में अपना व्यवहार सुधारने की बात भी कही।
बोले- झूठ बर्दाश्त नहीं होता
एकम ने रिति की मां रानी तिवारी पर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह आम तौर पर विवादों में नहीं पड़ते और सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी कम बनाते हैं, लेकिन उन्हें कथित झूठ बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने रिति से कहा कि लोगों को गुमराह करना बंद करें और सच्चाई के साथ अपनी जिंदगी जिएं। साथ ही एकम ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा जारी रहा तो वह उनके बारे में और बातें सामने रखेंगे।
मनोज तिवारी और रानी का रिश्ता
मनोज तिवारी ने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी। दोनों की बेटी रिति तिवारी हैं। करीब 2011 में दोनों अलग हुए और 2012 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद मनोज तिवारी ने सुरभि से शादी की। दोनों की दो बेटियां हैं। वहीं रिति इस समय ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









