Responsive Scrollable Menu

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस ने तीन ट्रकों से 1,839 किलोग्राम गांजा जब्त कर सात कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि गांजे को 59 बोरियों में रखे 515 पैकेट में छिपाया गया था।

इसे दो ट्रकों में पेंट की बाल्टियों के बीच और तीसरे ट्रक में नर्सरी के पौधों के बीच छिपाकर रखा गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी करीब 1,500 किलोमीटर की यात्रा कर तीन राज्यों से होते हुए गांजे की खेप लेकर चित्तौड़गढ़ पहुंचे थे। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने नीमच-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर आहिरपुरा के पास तीनों ट्रकों को रोक लिया।

ट्रकों में सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान 1,839 किलोग्राम गांजा बरामद किया और तीनों ट्रकों को जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदीश जाट (35), सुरेश रैगर (26), बंशीलाल जाट (37), राजकुमार उर्फ राजू मेवाड़ा कलाल (40), सद्दाम शेख (39), राजमल उर्फ राजू जाट (30) और दिनेश लोहार (30) के रूप में हुई है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि गांजे की खेप के स्रोत और उसके गंतव्य का पता लगाया जा सके तथा तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

Continue reading on the app

AaJ Ka Mausam: तट से टकराया ‘चक्रवात अर्नब’, यूपी-दिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

AaJ Ka Mausam: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर अब देश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है. मानसून की विदाई के दौर में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है.

कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. चक्रवात का असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में ज्यादा देखने को मिल रहा है. कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई है. मौसम खराब रहने के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका भी है.

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश

आंध्र प्रदेश के कलिंगपटनम तट से मौसम प्रणाली के गुजरने के बाद दक्षिण और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से तेज बारिश दर्ज की गई. ओडिशा में निचले और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से 8,082 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है.

75 किलोमीटर प्रति घंटे तक चली हवाएं

आईएमडी के मुताबिक तट पार करते समय मौसम प्रणाली की रफ्तार करीब 3 किलोमीटर प्रति घंटे थी. इस दौरान अधिकतम हवा की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची. इसके बाद सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा और गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर केंद्रित था.

ये भी पढ़ें: ‘मेरा एनकाउंटर हो सकता है’, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; बताई ये वजह

पश्चिम बंगाल में शनिवार तक बारिश के आसार

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भी भारी बारिश दर्ज की गई. मेदिनीपुर में 94 मिलीमीटर, पानागढ़ में 87 मिलीमीटर और कोलकाता में 80 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग ने शनिवार तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के तट पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान समुद्र भी अशांत रह सकता है.

यूपी के 23 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम खराब रहने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं. इसके आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट की ओर बढ़ने के बाद यूपी में भी मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.वहीं करीब 38 जिलों में बारिश और बादलों के बीच बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. कई इलाकों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. खास तौर पर 25 और 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली में 25 सितंबर को बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली में भी शुक्रवार यानी 25 सितंबर को मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में कुछ गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाकों में भारी बारिश के कारण कई सड़कें और खेत पानी में डूब गए. कुछ स्थानों पर पेड़ भी गिरने की खबर है। भारी बारिश के चलते यातायात पर भी असर पड़ा है. विशाखापत्तनम में 28 सेंटीमीटर, कोय्यालागुडेम में 20 सेंटीमीटर और भीमुनिपट्टनम, काकीनाडा तथा पेड्डापुरम में 15-15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

ये भी पढे़ं: अमेरिका कब करेगा शांति समझौता पर हस्ताक्षर, संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरानी राष्ट्रपति ने किया खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा था जिसका महारिकॉर्ड, उसने अपनी ही चचेरी बहन से किया निकाह, नाम सुनकर ही खौफ खाते थे गेंदबाज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सईद अनवर की पहचान एक विस्फोटक ओपनर की रही. सईद अनवर ने अपने क्रिकेटिंग करियर में कई यादगार पारियां खेली, उन्हीं में से एक है वनडे में उनकी 194 रनों की रिकॉर्ड पारी थी, जिसे लंबे समय बाद भारत के महान बल्लेबाज सचिन ने तोड़ा था. सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, फैंस उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी इंटरेस्टिंग है. Fri, 25 Sep 2026 09:26:44 +0530

  Videos
See all

UP International Trade Show 2026: आज अमित शाह करेंगे उद्घाटन | UPITS 2026 | UP News | BJP | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T04:15:14+00:00

BJP MLA Chhotelal Verma Death: बीजेपी विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T04:00:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers