₹2 लाख/वर्ग मीटर जमीन, 12-20 हजार/वर्ग फीट बिक रहे फ्लैट? समझिए ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी के पास प्रॉपर्टी को क्यों लग रहे पंख
ग्रेटर नोएडा का बोड़ाकी और आसपास का इलाका आने वाले समय में NCR के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में विकसित हो सकता है। रेलवे स्टेशन, इंटरनेशनल बस अड्डा और करीब 600 एकड़ में प्रस्तावित मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब जैसी परियोजनाओं से यहां रियल एस्टेट बाजार तेजी पकड़ रहा है।
Breaking News Today Live Updates: देशभर में आज एक साथ गाया जाएगा वंदे मातरम्, 1 करोड़ से ज्यादा लोग लेंगे हिस्सा
Breaking News Today Live Updates: आज 25 सितंबर शुक्रवार का दिन है. आज की बड़ी खबरे इस प्रकार है. आज, शुक्रवार को 'नमामि भारतम्' अभियान के तहत देश भर में 25,000 से ज़्यादा जगहों पर 1 करोड़ से ज़्यादा छात्र, शिक्षक, माता-पिता और नागरिक एक साथ 'वंदे मातरम' का पूरा संस्करण गाएंगे. यह अभियान राष्ट्रीय गीत के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है. विद्या भारती ने बताया कि RSS से जुड़ी संस्था 'विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान' की देखरेख में आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे शुरू होगा. इसका मकसद युवा पीढ़ी को 'वंदे मातरम' के ऐतिहासिक सफर, आजादी की लड़ाई में इसके योगदान और इसके राष्ट्रीय महत्व से जोड़ना है.
अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के मोर्चे पर, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में एक खास निजी मुलाकात होने जा रही है. दोनों नेता चाय पर एक-दूसरे से संवाद करेंगे. इसके बाद, राष्ट्रपति ट्रंप दंपति चीनी राष्ट्रपति के साथ वाशिंगटन स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अभिलेखागार (नेशनल आर्काइव्स) का भी दौरा करेंगे. दो महाशक्तियों के प्रमुखों के बीच होने वाली इस अनौपचारिक मुलाकात पर दुनिया भर के राजनयिकों की नजर टिकी हुई है.
घरेलू कानूनी मामलों में, अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी से जुड़े मामले में आज एक अहम अदालती सुनवाई होनी है. मामले के दो प्रमुख आरोपियों, सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव, की जमानत अर्जियों पर आज शुक्रवार को अदालत विचार करेगी. इस सुनवाई के नतीजे पर क्षेत्र के लोगों और कानून विशेषज्ञों की गहरी निगाह बनी हुई है.
भारतीय फुटबॉल टीम के लिए आज का मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. टीम बेंगलुरु के श्री कांतिरावा स्टेडियम में एक अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में विश्व रैंकिंग में 44वें स्थान पर मौजूद पनामा की टीम का सामना करने जा रही है. भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि इसके तुरंत बाद कोलकाता में टीम को फुटबॉल इतिहास की दिग्गज टीमों—ब्राजील (3 अक्टूबर) और उरुग्वे (6 अक्टूबर)—के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में पनामा के खिलाफ यह मैच भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियों और रणनीति को परखने का एक बेहतरीन मौका साबित होगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation










